एक्सप्लोरर

Sugar Export: विदेशों को महंगे दामों पर बेच दी 5 लाख टन चीनी, मालामाल हुआ ये प्रदेश

उत्तर प्रदेश ने विदेशों को चीनी एक्सपोर्ट कर खासी कमाई कर ली है. करीब 5 लाख टन चीनी महंगे दामों पर विदेश भेजी गई है

Sugar Production In INDIA: गन्ना उत्पादन और चीनी प्रॉडक्शन में देश का दुनिया में बड़ा नाम है. ब्राजील के बाद भारत दुनिया का सबसे ज्यादा गन्ना उत्पादक देश है. उधर, चीनी एक्सपोर्ट करने में भी भारत नंबर वन बन गया है. देश के राज्यों में भरपूर गन्ना उत्पादन हो रहा है. अब राज्य भी गन्ना आपूर्ति का विस्तार कर रहे हैं. विदेशों को लाखों टन चीनी महंगे दामों पर भेजी जी रही है. इस मामले में यूपी ने बाजी मारी है.

5 लाख टन गन्ना हाई प्राइस पर बेचा
उत्तर प्रदेश में गन्ना की बंपर पैदावार की जाती है. सीजन में चीनी मिलों के आगे लंबी लंबी कतारें देखने को मिलती हैं. उत्तर प्रदेश ने विदेशों को खूब चीनी भेजी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश ने निर्यात कोटा में से करीब पांच लाख टन चीनी 2,500-4,000 रुपये प्रति टन के प्रीमियम यानि इतने ऊंचे मूल्य पर बेच दी हैं. केंद्र सरकार ने 5 नवंबर को वर्ष 2022-23 की चीनी निर्यात नीति में 31 मई तक 60 लाख टन चीनी के एक्सपोर्ट करने की परमिशन दी थी. चीनी मिलों को खुद से या निर्यातकों के माध्यम से एक्सपोर्ट करने या किसी अन्य मिल के घरेलू बिक्री कोटा के साथ अदला-बदली करने की परमिशन भी दी थी. 

इस कारण महंगी हुई चीनी मिल
चीनी महंगी होने के पीछे कुछ वजह भी हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ लैंड लॉक्ड राज्य हैं यानि ये स्टेट आसपास में भूमि स्थल से घिरे हुए हैं. इसी कारण इनके पास कोई बंदरगाह नहीं है. यदि ये स्टेट कोई वस्तु एक्सपोर्ट करना चाहें तो बंदरगाह तक पहुंचने में काफी खर्चा आता है. मसलन, बंदरगाहों तक चीनी ले जाने की एवरेज परिवहन खर्चा महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात में लगभग 1,000 रुपये प्रति टन के हिसाब से है. उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों का यही खर्चा 2,200 रुपये प्रति टन तक बैठ जाता है.

1.1 करोड़ टन चीनी हुई थी एक्सपोर्ट
चीनी मिलों को 60 लाख टन चीनी निर्यात करने की अनुमति दी गई है. 60 लाख टन के कुल निर्यात कोटे में से अबतक 41 लाख टन की ढुलाई का अनुबंध कर लिया गया है. उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में चीनी मिलों को दिए गए निर्यात कोटा से 5 लाख टन की अदला-बदली की गई मात्रा शामिल है. भारत शुरू से ही कापफी चीनी एक्सपोर्ट करता रहा है. वर्ष 2021-22 में देश ने 1.1 करोड़ टन चीनी एक्सपोर्ट की थी. इस बार 60 लाख टन चीनी एक्सपोर्ट करने के पीछे मकसद है कि केंद्र सरकार देश में चीनी की प्रॉपर आपूर्ति रखना चाहती है. केंद्र सरकार की कोशिश है कि देश में चीनी की कमी बिल्कुल न हो. इससे उसके दामों पर भी असर नहीं पड़ेगा. 

यह भी पढ़े: सर्दी-खांसी, बुखार से बचने के लिये Must Buy है ये सामान, कीमत सिर्फ 300 रुपये से शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kitchen Garden Tips: किचन गार्डन में उगाएं चेरी टोमैटो, जान लें खेती का तरीका
किचन गार्डन में उगाएं चेरी टोमैटो, जान लें खेती का तरीका
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
कृषक उन्नति योजना से बदलेगी किसानों की तकदीर, ऐसे उठाएं फायदा
कृषक उन्नति योजना से बदलेगी किसानों की तकदीर, ऐसे उठाएं फायदा

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget