एक्सप्लोरर

PM Kisan Samman: यूपी के 33 लाख किसानों को नहीं मिली 12वीं किस्त, ये 4 काम करते ही खाते में पहुंच जाएंगे 2000 रुपये

PM Kisan Samman Nidhi UP: अगर यूपी के किसान जल्द से जल्द इस छोटी-सी प्रोसेस को पूरा कर लें तो किसानों 12वीं किस्त के दो-दो हजार रुपये का नकद हस्तांतरण यानी कैश ट्रांसफर स्कीम का लाभ दिया जाएगा.

PM Kisan 12th installment Status Check: सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 12th Installment) जारी कर दी है. इसके बाद किसानों के बैंक खाते में दो-दो हजार रुपये ट्रांसफर हो चुके हैं. ऐसे में किसानों को बैंक स्टेटस चेक करने की हिदायत दी जा रही है. इसी बीच देश के लाखों किसान ई-केवाईसी ना करवाने के कारण 12वीं किस्त का लाभ नहीं ले पाए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के करीब 33 लाख किसानों को अब तक पीएम किसान सम्मान निधि के 2,000 रुपये नहीं मिले हैं. यूपी सरकार ने बार-बार किसानों को ई-केवाईसी (E-KYC) और भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन करवाने की अपील की. इसके बावजूद कई किसानों ने पीएम किसान की पात्रता का सिद्ध नहीं किया है. यदि किसान जल्द से जल्द इन कामों को पूरा कर लेते हैं तो 12वीं किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी.

किसानों को मिलेगा कैश ट्रांसफर का लाभ

उत्तर प्रदेश के 33 लाख किसान अब तक पीएम किसान की 12वीं किस्त से वंचित है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतिरिक्त मुख्य सचिव (कृषि) देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि बार-बार अपील करने के बावजूद इन किसानों ने ई-केवाईसी और भू रिकॉर्ड का सत्यापन नहीं करवाया है. अगर किसान जल्द से जल्द इन प्रोसेस को पूरा कर लें तो सभी पात्र किसानों को नकद हस्तांतरण यानी कैश ट्रांसफर स्कीम का लाभ दिया जाएगा.

2.1 करोड़ किसानों को मिलेगी 12वीं किस्त

अतिरिक्त मुख्य सचिव (कृषि) देवेश चतुर्वेदी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के करीब 2.1 करोड़ किसानों की पात्रता का सत्यापन हो चुका है और केंद्र सरकार को भी 12वीं किस्त ट्रांसफर करने के लिए भेजा जा चुका है. अगर डेटा सत्यापन के बावजूद 12वीं किस्त के 2,000 रुपये बैंक खाते में नहीं पहुंचे हैं तो फटाफट ये 4 काम करके जान सकते हैं कि आपकी किस्त कहां अटकी है.

  • यूपी के किसान जल्द से जल्द अपनी बैंक पासबुक में एंट्री करवाकर अपडेट ले सकते हैं.
  • अगर ई-केवाईसी नहीं हुई है तो तुरंत जन सेवा केंद्र के माध्यम से ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं.
  • कृषि निदेशालय में स्थापित कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर-1800-1801-488 पर कॉल कर सकते हैं.
  • वहीं अपने भूमि रिकॉर्ड के सत्यापन के लिए विकासखंड के बीज भंडार या उप कृषि निदेशक कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं.

2.5 करोड़ किसानों को मिले 2,000 रुपये

17 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के करीब 2.59 करोड़ किसानों के बैंक खाते में पीएम किसान की 12वीं किस्त (PM Kisan 12th Installment) ट्रांसफर कर दी गई है. इससे पहले राज्य के करीब 2.60 करोड़ किसानों को 11 वीं किस्त का लाभ दिया गया था और 48,324 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए. इतना ही नहीं, राज्य में पीएम किसान योजना (PM Kisan Scheme) का गलत तरीके से फायदा उठाने वाले 21 लाख किसानों को 12वीं किस्त नहीं मिलेगी.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- ऐसे चेक करें PM Kisan की 12वीं किस्त का स्टेटस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खेती के लिए पैसों की जरूरत? गोदाम में रखी फसल पर भी उठा सकते हैं लोन
खेती के लिए पैसों की जरूरत? गोदाम में रखी फसल पर भी उठा सकते हैं लोन
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गमले में कैसे उगा सकते हैं हल्दी, बाजार से लाने की टेंशन खत्म
गमले में कैसे उगा सकते हैं हल्दी, बाजार से लाने की टेंशन खत्म
Monsoon Farming Mistakes: बारिश रुकते ही न करें ये गलती, खराब हो सकती है नई फसल
बारिश रुकते ही न करें ये गलती, खराब हो सकती है नई फसल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget