एक्सप्लोरर

Tomato Farming: टमाटर की खेती किसानों को बनाएगी अमीर, इन बातों का रखना होगा ध्यान

Tomato Farming Tips: टमाटर की खेती से किसान भाई अमीर बन सकते हैं. इसकी खेती करने वाले किसानों को अच्छा मुनाफा होता है.

Tomato Farming: भारत में बड़े पैमाने पर टमाटर की खेती की जाती है. एक हेक्टेयर खेत में 800-1200 क्विंटल टमाटर का उत्पादन संभव है. विभिन्न प्रकार की मिट्टी में खेती की जा सकती है. उत्तर भारत में साल में दो बार खेती होती है. टमाटर की खेती से किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

टमाटर की खेती विभिन्न प्रकार की मिट्टी पर की जा सकती है, जिसमें रेतीली दोमट, चिकनी मिट्टी, लाल और काली मिट्टी शामिल हैं. मिट्टी का प्रकार टमाटर के उत्पादन पर प्रभाव डाल सकता है, लेकिन उचित जल निकासी सभी प्रकार की मिट्टी के लिए आवश्यक है. उत्तर भारत में टमाटर की खेती साल में दो बार होती है. पहली खेती जुलाई-अगस्त से शुरू होकर फरवरी-मार्च तक चलती है. दूसरी खेती नवंबर-दिसंबर से लेकर जून-जुलाई तक चलती है.

टमाटर की खेती में किसानों को उच्च लाभ मिलता है. एक हेक्टेयर में 800-1200 क्विंटल उत्पादन संभव है, जो लागत से अधिक लाभ प्रदान करता है. एक हेक्टेयर की खेती से 15 लाख रुपये तक की कमाई की जा सकती है. सामान्य टमाटर के लिए प्रति हेक्टेयर 500 ग्राम और हाइब्रिड टमाटर के लिए 250-300 ग्राम बीज की आवश्यकता होती है.

अच्छी फसलों के लिए क्या है जरूरी

टमाटर की खेती में बीजों से नर्सरी तैयार की जाती है. एक महीने में नर्सरी के पौधे खेतों में लगाने के लिए तैयार हो जाते हैं. सर्दियों में फसलों को 6-7 दिनों के अंतराल पर और गर्मियों में 10-15 दिनों के अंतराल पर मिट्टी की नमी के आधार पर सिंचाई करनी चाहिए. यह फसलों को स्वस्थ रखने और अच्छी पैदावार के लिए आवश्यक है. टमाटर एक गर्म जलवायु वाली सब्जी है जिसकी खेती ठंडे मौसम में की जाती है. इसके सफल उत्पादन के लिए 21 से 23 डिग्री तापमान अनुकूल माना जाता है.

रोपाई

  • बीजों को बोने के 20-25 दिन बाद रोपाई के लिए तैयार हो जाते हैं.
  • रोपाई के लिए क्यारियां बनाकर तैयार करें.
  • रोपों को 60 सेमी. की दूरी पर लगाएं.

खाद

  • गोबर की खाद 20-25 टन प्रति हेक्टेयर खेत में डालें.
  • रासायनिक खादों का प्रयोग मिट्टी की जांच के आधार पर करें.

ये हैं प्रमुख उत्पादन वाले राज्य

बिहार, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल आदि.

यह भी पढ़ें- किचन गार्डन में लगाएं चेरी टोमेटो, बाजार से महंगे दामों में खरीदने का झंझट होगा खत्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परवल खरीदने के लिए अब नहीं जाना होगा बाजार, घर पर आसानी से उगा सकते हैं आप
परवल खरीदने के लिए अब नहीं जाना होगा बाजार, घर पर आसानी से उगा सकते हैं आप
लाल भिंडी की खेती बनेगी कमाई का नया जरिया, सिर्फ 45 दिन में शुरू होगी तगड़ी आमदनी
लाल भिंडी की खेती बनेगी कमाई का नया जरिया, सिर्फ 45 दिन में शुरू होगी तगड़ी आमदनी
बीज बोने का झंझट हमेशा के लिए खत्म, इस नई प्रो-ट्रे तकनीक से किसान बचा रहे हैं कीमती समय
बीज बोने का झंझट हमेशा के लिए खत्म, इस नई प्रो-ट्रे तकनीक से किसान बचा रहे हैं कीमती समय
खेत में भर गया बारिश का पानी तो न हो परेशान, इन तरीकों से बचा सकते हैं फसल
खेत में भर गया बारिश का पानी तो न हो परेशान, इन तरीकों से बचा सकते हैं फसल

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! युवती को जलाकर मारने की कोशिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! युवती को जलाकर मारने की कोशिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget