एक्सप्लोरर

Sugar Production: घट सकती हैं चीनी की कीमत, देश में 6 लाख टन बढ़ गया उत्पादन

देश में चीनी उत्पादन लगातार बढ़ रहा है. पिछले साल के सापेक्ष इस साल 6 लाख टन चीनी उत्पादन बढ़ गया है. उत्पादन 187 लाख टन से बढ़कर 193 लाख टन हो गया है.

Sugar Production In India: देश में जिस तरह अनाज का संकट नहीं है. उसी तरह चीनी के उत्पादन को लेकर भी दिक्कत नहीं है. चीनी उत्पादन को लेकर हालिया जो आंकड़ें सामने आए हैं. उन्होंने केंद्र सरकार से लेकर आमजन सभी को राहत दी है. देश में पिछले साल के सापेक्ष चीनी उत्पादन अधिक बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि अभी तक चीनी उत्पादन की जो स्थिति बनी हुई है. उससे आने वाले दिनों में चीनी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा सकती है. इससे देश की बड़ी आबादी को आर्थिक रूप से फायदा पहुंचेगा.

देश में 6 लाख टन बढ़ गया चीनी उत्पादन 
देश के चालू विपणन वर्ष में लगातार चीनी उत्पादन के आंकड़ों में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है. भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) के जो आंकड़ें सामने आए हैं. उनके अनुसार, पिछले 4 महीने में चीनी उत्पादन 3.42 प्रतिशत बढ़कर 193.5 लाख टन हो गया है. पिछले साल अक्टूबर से जनवरी की अवधि में चीनी उत्पादन 187.1 लाख टन रहा था, जोकि इस साल 6 लाख टन तक बढ़ गया है. 

उत्तर प्रदेश,कर्नाटक में बढ़ा चीनी उत्पादन
देश के बड़े चीनी उत्पादक राज्यों में ग्रोथ दर्ज की जा रही है. महाराष्ट्र देश में चीनी उत्पादन में पहले नंबर पर है. इसके बाद दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश, तीसरे पर कर्नाटक है. महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन अक्टूबर-जनवरी के दौरान पिछले साल 72.9 लाख टन था, जोकि इस साल बढ़कर 73.8 लाख टन हो गया है. वहीं, उत्तर प्रदेश पिछले साल 50.3 लाख टन था, जोकि अब बढ़कर 51 लाख टन हो गया है. हालांकि विशेषज्ञ इस बढ़त को कम मान रहे हैं वहीं कर्नाटक में पिछले साल इसी अवधि तक चीनी उत्पादन 38.8 लाख टन था, जोकि इस साल बढ़कर 39.4 लाख टन हो चुका है. अन्य राज्यों में चीनी उत्पादन की स्थिति देखें तो करीब 4 लाख टन की ग्रोथ दर्ज की गई है. पिछले साल ये 25.1 लाख टन था, जोकि अब बढ़कर 29.3 लाख टन हो चुका है. 

देश में 520 मिलों ने किया चीनी उत्पादन
विशेषज्ञों का कहना है कि देश में अधिक चीनी उत्पादन के पीछे एक वजह भी है. दरअसल, पिछले साल के सत्र में 510 चीनी मिलें काम कर रही थीं. लेकिन इस साल 31 जनवरी तक 520 चीनी मिलें काम कर रही थीं. एथेनॉल निर्माण के लिए भेजा गया शीरा कुल चीनी उत्पादन से अलग है. यह पिछले साल 187.1 लाख टन था. हालांकि विशेषज्ञों ने अनुमान जताया है कि भारत सरकार एथेनॉल निर्माण पर अधिक जोर दे रही है. इसी कारण देश में कुल चीनी उत्पादन 5 प्रतिशत घटकर 340 लाख टन हो सकता है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- क्या है डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म, जो किसानों की हर जरूरत को पूरा करने में मदद करेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?
देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान का खतरा, ऐसे में क्या करें किसान?
देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान का खतरा, ऐसे में क्या करें किसान?
यूपी के आलू किसानों के लिए दो योजनाएं शुरू, कैसे उठा सकते हैं लाभ?
यूपी के आलू किसानों के लिए दो योजनाएं शुरू, कैसे उठा सकते हैं लाभ?

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget