एक्सप्लोरर

पौधे फ्री, 50 हजार रुपये भी मिलेंगे, बागवानी के लिए इस राज्य में किसानों की लगी 'बंपर लॉटरी'

बिहार सरकार बागवानी को प्रमोट कर रही है. किसानों को बागवानी क्षेत्र से जोड़ने के लिए सब्सिडी दी जा रही है. उन्हें तय शर्ताें के अनुसार फ्री पौधे, आर्थिक रूप से मदद भी की जा रही है.  

Subsidy Scheme In Bihar: देश के किसान बागवानी पर निर्भर रहते हैं. उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत सभी राज्यों में बागवानी की जाती है. किसान लाखों रुपये की इनकम करते हैं. वहीं, राज्य सरकारों के स्तर से भी किसानों की मदद की जाती है. वहीं, अब बिहार सरकार ने किसानों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है. राज्य सरकार जहां बागवानी के लिए किसानों को फ्री पौधे देगी, वहीं मोटी सब्सिडी भी किसानों को दी जाएगी. राज्य सरकार की योजना से किसान खासे खुश हैं. 

ऐसे मिलेंगे किसानों को फ्री पौधे

बिहार सरकार के अधिकारियों का कहना है कि नालंदा जिले में प्राइवेट जमीन पर 15 हेक्टेयर में आम का बगीचा कोई किसान करता है तो उसे फ्री पौधे दिए जाएंगे. सघन बागवानी मिशन के तहत 10 हेक्टेयर में आम का बगीचा लगाने का टारगेट तय किया गया है, एक किसान 8 कट्ठा और अधिक से अधिक एक हेक्टेयर में पौधे लगा सकते हैं. 5 हेक्टेयर में अमरूद और 5 हेक्टेयर में केला और बाग लगाने वाले किसानोें को भी अनुदान दिया जाएगा. 

पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर चयन

किसानों इसका लाभ पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसमें पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर चयन होगा यानि योजना के तहत जो पहले आवेदन करेगा. उसे ही योजना का लाभ मिलेगा. द्यान विभाग के पोर्टल (horticulture.bihar.gov.in) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस तरह खर्च होगी धनराशि

राज्य सरकार के अनुसार, 50 प्रतिशत सब्सिडी के बाद प्रति हेक्टेयर 50,000 रुपये के प्रोजेक्ट पर तीन किस्तों में धनराशि खर्च होनी है. पहले वर्ष में 60 प्रतिशत तक धनराशि मिलेगी. यह 30,000 रुपये तक होगी. एक हेक्टेयर में लगाए जाने वाले 400 पौधों की कीमत 29,000 रुपये होगी. शेष धनराशि किसान के खाते में भेज दी जाएगी. दूसरे साल में 10 हजार, तीसरे साल में भी 10 हजार रुपये ही सब्सिडी मिलेगी. हालांकि इस दौरान पौधों का स्वस्थ्य रहना जरूरी है. मुख्यमंत्री बागवानी मिशन के तहत 5 हेक्टेयर में आम का बाग लगाया जाना है. प्रति हेक्टेयर 100 पौधों पर 18 हजार रुपये खर्च होंगे. आम की प्रजाति में मालदाह, गुलाब खास, आम्रपाली, मल्लिका, बंबइया शामिल है. 

ये डॉक्यूमेंट हैं जरूरी

किसानों के लिए कुछ डॉक्यूमेंट भी जरूरी है. आवेदन के साथ जमीन की रसीद, पहचान पत्र, आधार कार्ड, पोसपोर्ट साइज पफोटो, बैंक पासबुक की डिटेल भरनी होगी. डॉक्यूमेंट न होने की स्थिति में किसान को पात्र नहीं माना जाएगा. 

ये भी पढ़ें: Apple Farming: किसान-कारोबारियों को बड़ी राहत, इन शर्तों के साथ केंद्र सरकार ने लगाया सेब के आयात पर बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाद डालने से पहले ऐसे कराएं मिट्टी की जांच, ये है पूरा प्रॉसेस
खाद डालने से पहले ऐसे कराएं मिट्टी की जांच, ये है पूरा प्रॉसेस
अपनी छत पर कैसे लगाएं मोरिंगा का बाग, जान लें देखभाल का तरीका
अपनी छत पर कैसे लगाएं मोरिंगा का बाग, जान लें देखभाल का तरीका
केवल 5 भैंसों से शुरू करें अपना तबेला, ऐसे बनेगा बंपर मुनाफा
केवल 5 भैंसों से शुरू करें अपना तबेला, ऐसे बनेगा बंपर मुनाफा
मटर की खेती से डबल फायदा, अच्छी पैदावार संग सुधरेगी मिट्टी की सेहत
मटर की खेती से डबल फायदा, अच्छी पैदावार संग सुधरेगी मिट्टी की सेहत

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget