एक्सप्लोरर

Soyabean Cultivation: लहलहा उठेंगे सोयाबीन के खेत, बुवाई से पहले कर लें ये 5 जरूरी काम

Soybean Farming: खेती से अच्छा उत्पादन लेने के लिये बुवाई से लेकर कटाई तक सभी काम बेहद सावधानी से करें, जिससे फसलों में जोखिमों को कम किया जा सके.

Best Production of Soyabean: सोयाबीन (Soyabean) को खरीफ सीजन (Kharif Season) की प्रमुख नकदी फसल कहते हैं. इसके अद्भुत गुणों के कारण ही इसे गोल्डन बीन (Golden Bean) के नाम से जानते हैं. इसकी खेती के लिये पूर्वी भारत की जमीन और जलवायु सर्वोत्तम मानी जाती है. लेकिन इसकी खेती से अच्छी उत्पादन लेने के लिये जरूरी है कि बुवाई से लेकर कटाई तक सभी काम बेहद सावधानी से किये जायें, ताकि फसलों में जोखिमों को कम किया जा सके.

विशेषज्ञों की मानें तो सोयाबीन की फसल (Soyabean Production) से बेहतरीन उत्पादन लेने के लिये उन्नत किस्म के बीजों की खरीद, बीजोपचार, बुवाई का सही समय, खरपतवार प्रबंधन और कीट-रोगों से नियंत्रण आदि काम करना बेहद जरूरी है.

सोयाबीन के बीज (Soyabean Seeds)
सोयाबीन एक प्रमुख तिलहनी फसल है, जिससे अधिक उपज लेने के लिये उन्नत किस्म के बीजों से ही खेती करनी चाहिये. बीज खरीदते समय ध्यान रखें कि ये प्रमाणित कंपनी और उन्नत क्वालिटी के हों, जिससे बाद में ज्यादा खाद-उर्वरक और कीड़े-बीमारियों की संभावना न रहे. अच्छी किस्म के बीजों से इनपुट की लागत कम और मुनाफा डबल हो जाता है.


Soyabean Cultivation: लहलहा उठेंगे सोयाबीन के खेत, बुवाई से पहले कर लें ये 5 जरूरी काम

बीजों का उपचार (Seed Treatment)
बीजों को खेत या नर्सरी में लगाने से पहले बीजोपचार का काम कर लेना चाहिये, जिसमें बीजों की सफाई-धुलाई और रसायनों से उसका उपचार करना शामिल है. इसके लिये बुवाई से 24 घंटे पहले ही ये काम कर लें, जिससे बीजों का अंकुरण समय से हो जाये. इस प्रक्रिया को पौध संरक्षण का शुरुआती चरण कहते हैं.

सही समय पर बुवाई (Sowing Seed of Soyabean)
खरीफ सीजन में सोयाबीन की बुवाई पूरी तरह बारिश पर निर्भर करती है. ऐसे में मौसम विभाग की एडवायजरी पर नजर रखें और सही सलाह मिलते ही बुवाई का काम शुरु करें दें. विशेषज्ञों की मानें तो सोयाबीन के अच्छे अंकुरण के लिये कम से कम 4 इंच बारिश के बाद ही बुवाई का काम करना सही रहता है.

निराई-गुड़ाई (Crop Management) 
सोयाबीन की बुवाई के बाद फसल में निराई-गुड़ाई का काम बेहद जरूरी है, ताकि हानिकारक पौधे यानी खरपतवारों की निरगानी और रोकथाम कर सकें. ये खरपतवार सोयाबीन के पौधों के बीच छिपकर उनका सारा पोषण सोख लेते हैं और फसल की उपज को 20 फीसदी तक कम कर देते हैं. इनके इलाज के लिये विशेषज्ञों की सलाह अनुसार रासायनिक दवाओं का भी छिड़काव करें. बता दें कि निराई-गुड़ाई करने से पौधे की जड़ों को ऑक्सीजन मिल जाता है और फसल की बढ़वार भी तेज हो जाती है. 


Soyabean Cultivation: लहलहा उठेंगे सोयाबीन के खेत, बुवाई से पहले कर लें ये 5 जरूरी काम

रोग और संक्रमण प्रबंधन (Pest Control in Soyabean)
खरीफ फसलों में कीड़े और बीमारियों की संभावना भी रहती है, क्योंकि इन्हीं मानसून में बोया जाता है. इसलिये ये जांच करते रहना जरूरी है कि कहीं फसल में कीड़े और बीमारियां घर तो नहीं बना रहे. इसके लिये खेत में निगरानी का काम करते रहें. इनके नियंत्रण के लिये जैविक कीट नाशकों का छिड़काव बेहतर रहता है. इसके अलावा, फेरोमैन ट्रेप लगाने से भी कीड़े फसल से दूर रहते हैं.

पोषण प्रबंधन (Crop Nutrition)
खेत में खाद (Manure) और उर्वरकों (Fertilizer) की जरूरत का भी ध्यान रखें और मृदा स्वास्थ्य कार्ड (Soil Health Card) के हिसाब से खेत में जिन पोषक तत्वों की कमी है, उनकी जरूरत के हिसाब से पूर्ति करें. किसान चाहें तो जीवामृत और नीम से बने खाद का प्रयोग कर सकते हैं, जिससे सोयाबीन की फसल (Soyabean Cultivation) को कई फायदे मिलते हैं.


Soyabean Cultivation: लहलहा उठेंगे सोयाबीन के खेत, बुवाई से पहले कर लें ये 5 जरूरी काम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Soyabean: सालभर में होगा 10 लाख रुपये का मुनाफा, बंपर उपज के लिये बारिश में उगायें सोयाबीन, यहां जानें सही तरीका

Kharif Crop season: सोयाबीन की खेती से बरसेगा पैसा ही पैसा, इस तकनीक से करें खेती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
गन्ने से बने इथेनॉल की नहीं होगी खरीद, सरकार का बड़ा फैसला
गन्ने से बने इथेनॉल की नहीं होगी खरीद, सरकार का बड़ा फैसला
कैसे होती है लाल मूली की खेती, किसान किस बात का रखें ध्यान?
कैसे होती है लाल मूली की खेती, किसान किस बात का रखें ध्यान?
फसल में कब कौन सी बीमारी, ऐसे करें पहचान
फसल में कब कौन सी बीमारी, ऐसे करें पहचान

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget