एक्सप्लोरर

Farming Technique: बिना बिजली-ईंधन के खेती करेंगे किसान, इस मशीन से आसान हो जायेगा फसल सुरक्षा का काम

Agriculture Machinery: इस मशीन को केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान भोपाल ने तैयार किया है, जिससे बुवाई से लेकर, निराई-गुड़ाई, कीट-रोग नियंत्रण और निगरानी से जुड़े कार्य आसानी से किये जा सकते हैं.

E-Prime Mover Machine for Agriculture: भारत में खेती-किसानी को और भी ज्यादा आसान बनाने के लिये नई तकनीकें (Aghriculture Technology) और मशीनें (Agriculture Machinery) इजाद की गई हैं, जिनसे कई घंटों का काम कुछ मिनटों में निपट जाता है. इन मशीनों और तकनीकों के लिये सरकार भी उचित दरों पर सब्सिडी देती है, जिससे ज्यादा से ज्यादा किसान इन्हें खरीदकर आधुनिक खेती (Advanced Farming) की ओर अग्रसर हो सकें.

खेती में बुवाई से लेकर छिड़काव के बीच हर काम को आसानी से निपटाने के लिये ई-प्राइम मूवर मशीन (E-Prime Mover Machine for Agriculture) का आविष्कार किया गया है, जिससे किसानों के समय और श्रम की बचत होगी. साथ ही किसानों को समय पर उत्पादन लेने में भी मदद मिलेगी.

ई-प्राइम मूवर मशीन (E-Prime Mover Machine) 
ई-मूवर प्राइम मशीन को केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, भोपाल (Central Institute of Agricultural Engineering, Bhopal) के वैज्ञानिकों की टीम ने तैयार किया है, जिससे फसलों में बुवाई से लेकर, निराई-गुड़ाई, कीट-रोग नियंत्रण और निगरानी से जुड़े कार्य आसानी से किये जा सकते हैं. इस मशीन में फसल सुरक्षा के लिये उपकरण भी कई उपकरण लगाये गये हैं, जिसमें बोर्ड बैटरी मॉनिटरिंग सिस्टम, इमरजेंसी स्टॉप स्विच, डिजिटल स्पीड इंडिकेटर, लोड करंट और वोल्टेज मॉनिटरिंग सिस्टम, सेफ्टी स्विच जैसे फीचर भी मौजूद हैं.


Farming Technique: बिना बिजली-ईंधन के खेती करेंगे किसान, इस मशीन से आसान हो जायेगा फसल सुरक्षा का काम

ई-प्राइम मूवर मशीन की खासियत (Specialities of E-Prime Mover Machine) 
इस मशीन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे चलाने के लिये ईंधन यानी डीजल-पैट्रोल की जरूरत नहीं होती, बल्कि ये सौर ऊर्जा और बैटरी से संचालित है. 

  • खेतों के साथ-साथ गांव में बिजली न होने पर इसका प्रयोग रौशनी करने और लाइट जलाने के लिये भी कर सकते हैं.
  • इस मशीन के इस्तेमाल से समय, श्रम और पैसों की काफी बचत होती है और कृषि कार्यों के लिये मजदूरी पर निर्भरता भी काफी कम हो जाती है.
  • खेती को आसान बनाने वाली ये मशीन 2 क्विंटल तक वजन सहन कर सकती है, जिस पर सब्जी फसलों का उत्पादन, बीज, खाज-उर्वरक और कीटनाशकों को ढोकर खेत तक ले जा सकते हैं.
  • इस मशीन में इस्तेमाल होने वाली बैटरी भी फुल चार्ज होने पर तीन घंटे तक लगातार खेतों की निगरानी करने में सक्षम है.
  • एक से सवा एकड़ जमीन पर छिड़काव करने के लिये ये मशीन 1 घंटा लगाती है. वहीं इससे निराई-गुड़ाई करने में करीब 5 घंटे का समय लग जाता है. 


Farming Technique: बिना बिजली-ईंधन के खेती करेंगे किसान, इस मशीन से आसान हो जायेगा फसल सुरक्षा का काम

ई-प्राइम मूवर मशीन की कीमत (Price of E-Prime Mover Machine) 
सौर ऊर्जा आधारित ई-प्राइम मूवर मशीन (Solar Based E-Prime Mover Machine) की ऑपरेटिंग का खर्च सिर्फ 500 रुपये प्रति घंटा है. इसकी कीमत लगभग 3 लाख 20 हजार है. वहीं बिना सोलर पैनल की सुविधा (E-Prime Mover Machine)वाली इस मशीन की कीमत 1 लाख 80 हजार रुपये निर्धारित की गई है. किसान चाहें तो इसे खरीदकर अपने कृषि कार्यों (Agriculture Works)  को आसानी से निपटा ही सकते हैं. साथ ही गांव के दूसरे किसानों को किराये पर मशीन देकर मशीन की लागत भी निकालने में मदद मिलेगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Chemical Pesticides: किसानों की जान के लिये खतरनाक है कीटनाशक, छिड़काव के समय बरतें ये सावधानियां

Fish Farming: एक ही तालाब में पल रही हैं 5 प्रजाति की मछलियां, जानें कैसे मछली पालकों की कमाई बढ़ा रही है ये खास तकनीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फसल के अवशेष फेंकने की न करें गलती, ऐसे बना सकते हैं खाद
फसल के अवशेष फेंकने की न करें गलती, ऐसे बना सकते हैं खाद
घर की छत पर ही उगा सकते हैं ऑरेंज गाजर, बस करना होगा यह काम
घर की छत पर ही उगा सकते हैं ऑरेंज गाजर, बस करना होगा यह काम
5 एकड़ करनी है सब्जियों की खेती, ये पांच फसलें देंगी तगड़ा मुनाफा
5 एकड़ करनी है सब्जियों की खेती, ये पांच फसलें देंगी तगड़ा मुनाफा
गमले में कैसे उगा सकते हैं चेरी टोमैटो, जान लीजिए पूरा तरीका
गमले में कैसे उगा सकते हैं चेरी टोमैटो, जान लीजिए पूरा तरीका

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget