एक्सप्लोरर

Cardamom Farming: 2400 रुपये किलो तक बिकती है छोटी इलायची, कैसे कर सकते हैं इसकी खेती

Cardamom Farming: इलायची हर घर में आसानी से उपलब्ध हो जाती है, यह खाने के स्वाद को दोगुना करती है, इसी वजह से इसकी डिमांड काफी रहती है. ऐसे में किसान इलायची की खेती कर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं.

इन दोनों किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमाना चाहते हैं.  लेकिन जानकारी नहीं होने के कारण अधिकतर किसान कंफ्यूज रहते हैं. अगर आप भी कम लागत में अधिक मुनाफा पाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको ऐसी खेती के बारे में बताएंगे, जिसे कर आप लाखों का मुनाफा कमा सकते हैं.

इलायची की खेती 

हम बात कर रहे हैं इलायची की. इलायची एक ऐसी चीज है, जो हर घर के किचन में आसानी से मिल जाएगी. इलायची का इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है, यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी गई है, क्योंकि इसमें औषधीय गुण मौजूद होते हैं. इसी वजह से इलायची की देश ही नहीं विदेश में भी काफी डिमांड रहती है. 

इलायची की डिमांड

इलायची की डिमांड ज्यादा होने से इसकी बिक्री भी ऊंचे दामों में होती है. ऐसे में किसान इलायची की खेती कर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं. भारत में इलायची की खेती केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे इलाकों में ज्यादा की जाती है. बता दें कि इलायची की खेती करने के लिए गर्म जलवायु की आवश्यकता होती है.

दोमट मिट्टी का इस्तेमाल

इसके लिए दोमट मिट्टी अच्छी मानी गई है. इलायची की खेती के दौरान जल निकासी की व्यवस्था होना जरूरी होता है. जब भी इलायची की खेती करें, तो लैटेराइट मिट्टी और काली मिट्टी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे रेतीली मिट्टी पर इलायची की खेती नहीं करना चाहिए. इससे फसल को नुकसान हो सकता है. 

बारिश के मौसम है सही

इलायची का पौधे को पूरी तरीके से तैयार होने में 3 से 4 साल का समय लगता है. इसकी खेती आप बारिश के मौसम में कर सकते हैं. जुलाई, अगस्त के महीने में इलायची की खेती करना आपके लिए फायदेमंद हो सकती है. क्योंकि इस समय बारिश होने की वजह से सिंचाई की जरूरत कम पड़ती है.

किसानों को होगा लाखों का मुनाफा

ध्यान रहे तेज गर्मी के कारण इसकी पैदावार पर बुरा असर पड़ सकता है इसलिए कोशिश करें इलायची के पौधे को छाया वाली जगह पर लगाएं. इलायची की बुवाई करते वक्त ध्यान रहे इसके पौधों के बीच में कम से कम एक से दो फीट की दूरी होना चाहिए.  इलायची की बाजार में भारी मांग रहती है, 2400 रुपये प्रति किलो तक की कीमत के साथ इलायची किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. इसकी खेती कर किसान लाखों का मुनाफा कमा सकते हैं.

यह भी पढ़ें-  Farming: यहां बीज खरीदने पर 50 परसेंट की सब्सिडी दे रही सरकार, ऐसे ले सकते हैं लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब घर बैठे होगा पशुओं का इलाज, बस इस नंबर पर करें कॉल
अब घर बैठे होगा पशुओं का इलाज, बस इस नंबर पर करें कॉल
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से होगी धान खरीदी, जानें भाव और नए नियम
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से होगी धान खरीदी, जानें भाव और नए नियम

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget