एक्सप्लोरर

Seeds Bill 2025: क्या है नया बीज विधेयक, इससे किसानों को कैसे होगा फायदा? एक क्लिक में समझें

Seeds Bill 2025: बाजार में नकली और खराब बीज बेचने वालों पर अब सख्त कार्रवाई की तैयारी है. नए बीज विधेयक में QR कोड से लेकर जुर्माने तक कई बदलाव प्रस्तावित हैं, जिनका सीधा फायदा किसानों को मिल सकता है.

Seeds Bill 2025: किसानों के लिए अच्छी फसल लेना काफी हद तक सही बीज पर निर्भर करता है, लेकिन कई बार बाजार में नकली या खराब क्वालिटी के बीज बिकने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है. इसी परेशानी को दूर करने के लिए केंद्र सरकार नया बीज विधेयक 2025 लेकर आई है. इसका मकसद बीजों की गुणवत्ता पर नजर रखना और बीज बेचने वाली कंपनियों की जवाबदेही तय करना है. यह विधेयक पुराने बीज अधिनियम 1966 और बीज नियंत्रण आदेश 1983 की जगह लेने के लिए तैयार किया गया है. 

क्या है नया बीज विधेयक और इसमें क्या बदलेगा?

नए बीज विधेयक के तहत बाजार में बिकने वाली हर बीज किस्म का रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा. इसके अलावा बीज बनाने वाली कंपनियों, बीज प्रोसेसिंग यूनिट और डीलरों का भी रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. यानी बिना रजिस्ट्रेशन के बीज बेचना आसान नहीं होगा. हर बीज पैकेट पर QR कोड लगाने का भी प्रस्ताव है. किसान इस कोड को स्कैन करके बीज के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे. इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि बीज कहां तैयार हुआ है और उसकी सप्लाई किस रास्ते से हुई है. बीज से जुड़ी जानकारी को साथी पोर्टल पर भी दर्ज किया जाएगा.  इन बदलावों का मकसद बीज बाजार में गड़बड़ी रोकना और किसानों तक अच्छी क्वालिटी के बीज पहुंचाना है.

यह भी पढ़ें :Cannabis Cultivation: नेपाल में 50 साल से क्यों बैन थी गांजे की खेती, इससे कितनी बढ़ेगी कमाई? 

नकली बीज बेचने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

अभी कई बार किसान खराब या नकली बीज खरीद लेते हैं और फसल खराब होने के बाद जिम्मेदार व्यक्ति या कंपनी तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है. नए विधेयक में ऐसी गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई का प्रस्ताव है. गंभीर मामलों में 30 लाख रुपये तक का जुर्माना और तीन साल तक की जेल हो सकती है. इसमें नकली बीज बेचना और बिना रजिस्ट्रेशन के बीज का कारोबार करना जैसे मामले शामिल हैं. छोटी गलतियों और नियमों को बार-बार तोड़ने पर भी जुर्माने का प्रावधान रखा गया है. सरकार ने राज्यों में सीड सिक्योरिटी फंड बनाने और बीज खराब होने से नुकसान उठाने वाले किसानों को 15 दिनों के भीतर मुआवजा दिलाने का प्रस्ताव भी बताया है. इससे किसानों को शिकायत करने और नुकसान की भरपाई पाने में मदद मिलेगी. मुआवजे की प्रक्रिया और शर्तें अंतिम कानून के नियमों पर निर्भर करेंगी.

क्या किसान अपने पुराने बीज बचाकर रख और बेच सकेंगे?

नए बीज विधेयक को लेकर किसानों के मन में यह सवाल भी है कि क्या वे अपने खेत के बीज अगली फसल के लिए बचाकर रख पाएंगे? सरकार ने साफ किया है कि किसानों के पारंपरिक बीजों और उनकी अपनी किस्मों पर इस विधेयक के तहत रोक लगाने का इरादा नहीं है. किसान अपने बीजों को बो सकते हैं, बचाकर रख सकते हैं, दूसरे किसानों के साथ बदल सकते हैं और बेच भी सकते हैं. पारंपरिक बीजों के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी नहीं होगा. यानी किसान अपनी जरूरत के लिए पुराने तरीके से बीज तैयार करने और इस्तेमाल करने का काम जारी रख सकेंगे. 

यह भी पढ़ें : Goat Farming Tips: बकरी के दांतों में छिपा है उनकी उम्र का राज, ऐसे करें चेक 

मनस्वी चौहान एबीपी नेटवर्क के साथ इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं, जहां वह एग्रीकल्चर बीट पर खबरें लिखती हैं. खेती, किसानों और एग्रीकल्चर से जुड़ी स्टोरीज लिखते हुए उनकी कोशिश रहती है कि खबर की जानकारी आसान और साफ भाषा में लोगों तक पहुंचे.

मनस्वी अपने कॉलेज की मीडिया टीम का हिस्सा रह चुकी हैं. इस दौरान उन्हें लाइव इवेंट्स की कवरेज, एंकरिंग और रिपोर्टिंग का मौका प्राप्त हुआ. यहां उन्हें खबरों पर रिसर्च करने, कंटेंट लिखने और किसी स्टोरी को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने का एक्सपीरियंस मिला.

पढ़ाई की बात करें तो मनस्वी मंदसौर यूनिवर्सिटी से Bachelor’s in Journalism and Mass Communication की पढ़ाई कर रही हैं. राइटिंग और मीडिया में लगातार कुछ नया सीखते हुए वह अपनी राइटिंग को और बेहतर बनाने पर काम कर रही हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Dung Business: गाय या भैंस, किसके गोबर के उपले देंगे ज्यादा पैसा? नहीं जानते कई लोग
गाय या भैंस, किसके गोबर के उपले देंगे ज्यादा पैसा? नहीं जानते कई लोग
Pease cultivation: सर्दियों में कर लें मटर बोने की तैयारी, कम लागत में ऐसे मिलेगा दोगुना मुनाफा
सर्दियों में कर लें मटर बोने की तैयारी, कम लागत में ऐसे मिलेगा दोगुना मुनाफा
Goat Farming Training: यहां मिल रही बकरी पालन की फ्री ट्रेनिंग, किसान भाइयों के फायदे की बात
यहां मिल रही बकरी पालन की फ्री ट्रेनिंग, किसान भाइयों के फायदे की बात
Floriculture Subsidy: किन राज्यों में फूल की खेती पर मिलती है 100% सब्सिडी? यहां देखें लिस्ट
किन राज्यों में फूल की खेती पर मिलती है 100% सब्सिडी? यहां देखें लिस्ट
Advertisement

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव पर बोलीं- 'मेरी मौत के जिम्मेदार...'
रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव आकर कई लोगों पर लगाए आरोप
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान
खिलाड़ी को लगी भयंकर चोट, मैदान पर आया स्ट्रेचर; अस्पताल में भर्ती
खिलाड़ी को लगी भयंकर चोट, मैदान पर आया स्ट्रेचर; अस्पताल में भर्ती
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा मकोका केस, नोरा फतेही ने दर्ज कराया बयान, 30 नवंबर को अगली सुनवाई
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा मकोका केस, नोरा फतेही ने दर्ज कराया बयान, 30 नवंबर को अगली सुनवाई
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
CJI पर केरल कांग्रेस की पोस्ट पर SC सख्त, 'कुछ भी स्वीकार नहीं, कमजोरी न समझें'
CJI पर केरल कांग्रेस की पोस्ट पर SC सख्त, 'कुछ भी स्वीकार नहीं, कमजोरी न समझें'
Diwali Firecrackers: Dr. Doom और Avengers के बीच दिवाली जंग, वायरल हो रहे मजेदार पटाखे
Dr. Doom और Avengers के बीच दिवाली जंग, वायरल हो रहे मजेदार पटाखे
Embed widget