एक्सप्लोरर

Rice Production: बासमती के अलावा इस चावल के शौकीन भी हैं भारत के लोग, मगर असली या नकली पहचानेंगे कैसे?

गेहें, चावल, दाल के असली, नकली होने की पहचान आसानी से नहीं हो पाती है. बासमती चावल की पहचान को लेकर FSSAI ने नए मानक जारी कर लिए हैं. लेकिन अन्य चावलों को लेकर संशय है.

Rice Production In India: चावल हो या गेहूं, सही खाद्यान्न है तो यह सेहत के लिए बेहद लाभदायक है. यदि दाल, चावल, गेहूं जैसे खाद्यान्न मिलावट भरे हैं तो यह सीधे तौर पर सेहत के साथ खिलवाड़ है. विशेषज्ञों का कहना है कि सेहत को दुरस्त रखना है तो मिलावटयुक्त खाद्यान्न नहीं खाने चाहिए. बाजार में दाल, चावल, गेहूं में किसी तरह की मिलावट न हो. इसको लेकर खाद्य सुरक्षा एजेंसियां मानक तय करती हैं. अब भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने इसी को लेकर कड़े मानक भी तय किए हैं. इन मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एजेंसी कार्रवाई करती है. मिलावटी चावल की पहचान कैसे हो? अब इसी को लेकर व्यापक स्तर पर मानक जारी किए गए हैं. 

इन चावलों की पहचान के लिए मापदंड नहीं

बासमती के अलावा चावल की अन्य प्रजातियों का सेवन भी देश के अलग अलग हिस्सों में किया जाता है. अम्बेमोहर चावल, मुल्लन कजहामा, गोबिंदो भोग, सीरगा सांबा, मुश्क बुदजी, हाओ अमूबी ऐसी ही प्रजाति हैं. मुश्क बुदजी कश्मीर घाटी, चक हाओ अमूबी मणिपुर, सीरगा सांबा दक्षिण भारत का पसंदीदा व्यंजन हैं. लेकिन हाल में एफएसएसएआई ने जो मानक तय किए हैं. उनमें बासमती चावल के अलावा इन चावलों की नकली, असली पहचान करने के बारे में अधिक नहीं बताया गया है. वहीं जो प्राधिकरण ने मानक जारी किए हैं. उनके मानक भी यहां जान सकते हैं. 

पहली बार बासमती चावल की पहचान के मानक जारी

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बासमती चावल के असली और नकली की पहचान के लिए पहली बार मानक जारी किए गए हैं. सुगंध, पॉलिश समेत अन्य मापदंडों को असली और नकली को लेकर तय किया गया है. ये सभी मानक इस साल अगस्त से प्रभावी हो जाएंगे. केंद्र सरकार के स्तर से स्पष्ट रूप से कहा गया है, जो भी इन मानकों का पालन नहीं करेगा. उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

बासमती चावल के ये बनाए गए मानक

स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसको लेकर बयान भी जारी किया है. नए मानकों के अनुसार, बासमती चावल में उसकी प्रमुख विशेषता उसकी प्राकृतिक सुगंध रहेगी. इस चावल में कृत्रिम रंग, पॉलिशिंग एजेंट और कृत्रिम सुगंध बिल्कुल नहीं होनी चाहिए. यह भी ध्यान रखना होगा कि अनाज की तरह चावल का बिना पकाए आकार कितना होगा और पकाने के बाद कितना बड़ा होना चाहिए. चमक के लिए किसी तरह के रंगों का मिश्रण बिल्कुल नहीं होना चाहिए. 

इन चावलों पर लागू होंगे मानक

जिन चावलों पर मानक लागू होंगे. उन बासमती चावल में ब्राउन बासमती चावल, मिल्ड बासमती चावल, उसना भूरा बासमती चावल और मिल्ड उसना बासमती चावल शामिल हैं. एफएसएसएआई ने इन मानकों को भारत के राजपत्र में अधिसूचित खाद्य सुरक्षा और मानक (खाद्य उत्पाद मानक और खाद्य योजक) प्रथम संशोधन विनियम, 2023 के माध्यम से भी जारी कर दिया है. इस तरह के स्पष्ट पहचान मानकों की व्याख्या प्राधिकरण के स्तर से पहली बार की गई है. वहीं, अनाज में नमी की अधिकतम सीमा, यूरिक एसिड, दोषपूर्ण/क्षतिग्रस्त अनाज की उपस्थिति और अन्य गैर-बासमती चावल आदि को लेकर भी बात रखी गई है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस बार खाते में 2000 नहीं, पूरे 4000 रुपये आएंगे, ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Animal Medicine Scheme: मवेशियों की दवाएं औने-पौने दामों पर, सरकार के इन स्टोर्स से खरीदने पर मिलती है भारी छूट
मवेशियों की दवाएं औने-पौने दामों पर, सरकार के इन स्टोर्स से खरीदने पर मिलती है भारी छूट
Plants For Farmhouse Garden: आपके फार्महाउस पर जमकर फलेंगे फूलेंगे ये पौधे, नर्सरी जाने से पहले पढ़ लें ये खबर
आपके फार्महाउस पर जमकर फलेंगे फूलेंगे ये पौधे, नर्सरी जाने से पहले पढ़ लें ये खबर
Rice Farming: धान की खेती में ये गलती पड़ सकती है भारी, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
धान की खेती में ये गलती पड़ सकती है भारी, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
Urea fertilizer: यूरिया डालने से पहले जान लें ये 5 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
यूरिया डालने से पहले जान लें ये 5 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; 300 से ज्यादा की उड़ानों में देरी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; इतनी उड़ानों में देरी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget