एक्सप्लोरर

Free Seeds: किसानों के लिये खुशखबरी! सरसों की 9 किस्म के बीज मिलेंगे बिल्कुल मुफ्त, ऐसे उठायें लाभ

Free Seed Distribution: कुछ किस्में 136 से 143 दिनों के अंदर पककर कटाई के लिये तैयार हो जाती है. कुछ किस्में 25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन देती है, जिनसे अच्छी मात्रा से तेल निकाला जा सकता है.

Free Mustard Seed: भारत में खरीफ फसलों की कटाई का काम जोरों पर है. जल्द इन फसलों की कटाई के बाद रबी फसलों की बुवाई (Rabi Season 2022) का काम शुरू किया जायेगा. सरसों भी रबी सीजन की प्रमुख नकदी फसल है, जिसकी खेती राजस्थान में बड़े पैमाने पर की जाती है.  हर साल की तरह इस साल भी ज्यादातर किसान अपने खेतों में सरसों की बुवाई का काम करेंगे, इसलिये राज्य सरकार ने अब किसानों को सरसों के बीजों (Free Mustard Seeds) को मुफ्त में बांटने का फैसला किया है. इससे किसानों का बीज का पैसा बचेगा और साथ ही तिलहनी फसलों का उत्पादन बढ़ाने में भी खास मदद मिलेगी. बता दें कि राज्य में लाखों किसानों को सरसों की 9 टॉप किस्मों के बीज बांटने की योजना है.

फ्री में मिलेगी सरसों के बीज की मिनी किट
रबी सीजन 2022-23 में कृषि और किसानों के लिये चलाई जा रही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन-तिलहन (National Food Security Mission - Oilseeds) के तहत राजस्थान सरकार ने सरसों के निशुल्क बीज बांटने का फैसला किया है. इस योजना से राज्य के 30 जिलों के किसानों को जोड़ा जायेगा. इन किसानों को सरसों की 9 उन्नत किस्म के बीजों की 7,34,400 मिनी किट फ्री में वितरित की जायेंगी, जिनसे 3 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सरसों की बुवाई करने की योजना है. हर मिनी किट में 2 किलोग्राम बीज होंगे.

ये है सरसों की 9 उन्नत किस्में
राजस्थान सरकार की ओर से किसानों में वितरित होने वाली सरसों की 9 उन्नत किस्मों में आर.एच.-725, गिरिराज, आर.एच.- 761, सी.एस. -58 , आर.जी.एन.-298, पी.एम.-31,  आर.एच.-749, जी.एम.-3, सी.एस.-60 शामिल हैं. इनमें से कुछ किस्में 136 से 143 दिनों के अंदर पककर कटाई के लिये तैयार हो जाती है. इनकी फलियां लंबी होती हैं, जिनके अंदर करीब 17 से 18 सरसों के दाने पाये जाते हैं. कुछ किस्में प्रति हेक्टेयर से 25 क्विंटल तक उत्पादन देती है, जिनसे अच्छी मात्रा से तेल निकाला जा सकता है.

इन किसानों को मिलेंगे सरसों के बीज
राजस्थान में किसानों को सरसों के बीज मुफ्त में बांटे जायेंगे. हर जरूरतमंद किसानों को सरसों के बीजों को मिनी किट मिल सके. इसके लिये पात्रता भी निर्धारित की गई. इस योजना के तहत 50 प्रतिशत तक मिनी किट राज्य की लघु और सीमांत महिला किसानों को और एससी-एसटी, गरीबी की रेखा में जीवनयापन करने वाले किसानों और गैर-खातेदार किसानों को भी निशुल्क मिनी किट दी जायेंगी.

इस तरह उठायें फायदा
किसानों को फ्री में सरसों की मिनी किट (Mustard Seed Mini Kit) उपलब्ध करवाने के लिये ऑनलाइन आवेदन भी मांगे गये हैं. किसान चाहें तो राज किसान साथी पोर्टल https://rajkisan.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने आधार कार्ड की मदद से आवेदन कर सकते हैं. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

E-Nam: यहां मिलेगा फसल का सही दाम, घर बैठे इस मोबाइल एप पर जान लें देशभर की मंडियों का हाल

October Crops: सर्दी के अंत तक किसानों की खूब कमाई करवाती हैं ये सब्जियां, कम मेहनत में ही मिल जाती है बंपर पैदावार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा उगाई जाती है अफीम, कितना होता है इस पर मुनाफा
भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा उगाई जाती है अफीम, कितना होता है इस पर मुनाफा
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अगर खेत की बाड़ पर दौड़ रहे करंट से मर गया कोई शख्स, तो कितनी होगी खेत मालिक को सजा
अगर खेत की बाड़ पर दौड़ रहे करंट से मर गया कोई शख्स, तो कितनी होगी खेत मालिक को सजा
गाय का दूध ही नहीं ये चीज भी है काफी कीमती, शहर में शुरू करें इसका बिजनेस, खूब चमकेगी किस्मत
गाय का दूध ही नहीं ये चीज भी है काफी कीमती, शहर में शुरू करें इसका बिजनेस, खूब चमकेगी किस्मत

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget