एक्सप्लोरर

Pulses Price: दाल की कीमतों में फिर हो गई 5 फीसदी तक बढ़ोतरी, जानिए किस वजह से बढ़ रहे हैं दाल के भाव?

दाल व्यक्ति के रूटीन डाइट का हिस्सा होता है. मगर व्यापारियों की जमाखोरी का असर  ग्राउंड लेवल पर देखने को मिल रहा है. दालों की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है. 

Pulses Price Hike: मार्च में हुई बारिश-ओलावृष्टि ने किसानों को खासा नुकसान पहुंचाया था. किसानों की लाखों रुपये की फसल बर्बाद हो गई. फसल बर्बादी से किसान परेशान है. वहीं बढ़ी महंगाई ने आमजन की कमर भी तोड़नी शुरू कर दी है. बढ़ी महंगाई का असर दाल की कीमतों पर देखने को मिला है. बाजार में जहां लोग पहले अधिक दाल खरीदते थे. वहीं, महंगी होने के कारण दाल बहुत कम हो गई हैं. हालांकि दाल के भाव कम करने की कवायद केंद्र सरकार के स्तर से भी शुरू कर दी गई है. इसका असर ग्राउंड लेवल पर भी दिख रहा है. 

5 प्रतिशत तक बढ़े दाल के भाव

दाल की कीमत बढ़ने का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक महीने में ही दाल की कीमतों में 5 प्रतिशत तक उछाल देखने को मिल रहा है. अरहर दाल की कीमत में ही 10 से 15 रुपये तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. एक महीने में इतने भाव बढ़ने से खुद केंद्र सरकार चिंतित है. 

मंडियों में दाल की आवक घटी

केंद्र सरकार के अधिकारियों का कहना है कि देश में दालों की खपत सुचारु रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में स्टॉक किया गया है. ऐसे में दाल की कमी होना और कीमत बढ़ना वाकई चिंता वाली बात है. केंद्र सरकार को आशंका है कि व्यापारियों ने अवैध रूप से दालोंकी जमाखोरी कर ली है. इसी कारण मंडियों में दाल की आवक घटी और दाल की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. 

130 रुपये किलो बिक रही अरहर की दाल

अरहर दाल की कीमतों में बहुत अधिक इजाफा देखने को मिला है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयपुर में 119 रुपये प्रति किलो बिकने वाली अरहर दाल 130 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. दिल्ली में अरहर दाल 120 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 126 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी अरहर की दाल के दामों पर असर देखने को मिला है. उड़द, मूंग व अन्य दालों पर भी महंगाई बढ़ी है. 

जमाखोरी से निपटने के लिए हो रही छापेमारी

केंद्र सरकार ने दालों की जमाखोरी खत्म करने के लिए जांच टीम गठित कर दी है. ये टीम तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में अलग- अलग 10 स्थानों पर छापेमारी की है. जमाखोरी करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. केंद्र सरकार के अधिकारियों का कहना है कि व्यापारी के पास जमा अवैध स्टॉक बाजार में आएगा तो इससे दालों की कीमत कम होंगी. 

ये भी पढ़ें: Walnuts Cultivation: अखरोट की खेती कर सकती है आपको भी मालामाल! जानिए कहां और कैसे उगाना है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मधुमक्खी पालन के लिए सरकार दे रही मदद, ऐसे करें आवेदन
मधुमक्खी पालन के लिए सरकार दे रही मदद, ऐसे करें आवेदन
मानसून में इन पौधों से सजाएं किचन गार्डन, दिखेगा शानदार
मानसून में इन पौधों से सजाएं किचन गार्डन, दिखेगा शानदार
Indian Agriculture After Independence: आजादी के बाद भारतीय खेती कितनी बदली? देखें पूरा सफर
आजादी के बाद भारतीय खेती कितनी बदली? देखें पूरा सफर
15 अगस्त के बाद किसानों के लिए कौन-सी योजनाएं आएंगी? जानें हर अपडेट
15 अगस्त के बाद किसानों के लिए कौन-सी योजनाएं आएंगी? जानें हर अपडेट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget