एक्सप्लोरर

Agri Tech: आलू की खेती में समय, पानी और पैसा बचाने वाली तकनीक.. कम खर्च में मिलेगा डबल प्रोडक्शन

Potato Farming: आलू प्रोद्योगिकी केंद्र में आयोजित द्वितीय आलू कानक्लेव में आलू की खेती में पानी, समय और पैसा बचाकर उत्पादन बढ़ाने वाली दो उन्नत कृषि तकनीकों से रूबरू करवाया गया. आप भी जानें.

Aeroponics Technique: भारतीय देसी आलू की बात ही कुछ और है. इतना मशहूर हो चुका है कि विदेशी भी देसी आलू के दीवाने हो रहे हैं. पिछले साल अक्टूबर में ही देसी आलू का निर्यात लगभग 5 गुना तक बढ़ गया है. आलू की बढ़ती डिमांड किसानों के लिए तो अच्छा संकेत है, लेकिन इस बीच मौसम के अनिश्चितताओं ने किसानों की सारी मेहनत पर पानी फेर दिया है. इन चुनौतियों से बचने के लिए किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की सलाह दी जाती है. वह तकनीक जो किसानों का खर्च तो आधा कर देती हैं, लेकिन उत्पादन भी लगभग 2 गुना तक बढ़ा सकती हैं.

हरियाणा बागवानी विभाग की ओर से शामगढ़ स्थित आलू प्रोद्योगिकी केंद्र में आयोजित दो दिवसीय आलू कानक्लेव में आलू उत्पादन की कुछ ऐसी तकनीकों के बारे में किसानों को जानकारी दी गई.

द्वितीय आलू कानक्लेव में किसानों को आलू की उन्नत बीजों के साथ-साथ इस खेती में पानी, पैसा और समय बचाने वाली एयरोपोनिक्स और ड्रोन तकनीक के महत्व के इस्तेमाल के फायदे भी बताए.

आधुनिक तकनीक से बचाएं समय, कीमत और पैसा 
दूसरे आलू कानक्लेव-2023 में किसानों को बताया गया कि कैसे वह ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल से आलू की फसल पर उर्वरक और कीटनाशकों का छिड़काव कर सकते हैं. इससे समय और खेती की लागत भी बच जाती है. वहीं एयरोपॉनिक तकनीक के प्रयोग से मिट्टी के बिना ही कम पानी और कम खर्च में लगभग डबल उत्पादन ले सकते हैं. 

कम समय में उत्पादन डबल 
द्वितीय आलू कॉन्क्लेव-2023 में एक्सपर्ट ने एयरोपोनिक्स तकनीक के बारे में बताया कि कैसे इस तकनीक से आलू उगाने के लिए पौधों को अलग से नर्सरी में तैयार किया जाता है. इसके बाद ही एक विशेष एयरोपोनिक्स यूनिट में पौधों की रोपाई की जाती है.

इस यूनिट को जमीन की सतह से कुछ ऊंचाई पर बनाया जाता है, ताकि पौधों की जड़ों का विकास अच्छी तरह से हो सके और आलू का भी अधिक उत्पादन मिल जाए. अब आलू का बेहतर उत्पादन हासिल करने के लिए एयरोपोनिक यूनिट में पानी और पोषक तत्वों से फसल का विकास किया जाता है.

इस तकनीक में पौधों की जड़ों का उपचार करके ही रोपाई की जाती है, ताकि फंगी रोगों का खतरा ना रहे. अच्छी बात यह है कि इस तकनीक से खेती करने पर आलू की फसल समय से पहले ही पक कर तैयार हो जाती है. इस तकनीक से उगाए गए आलू की क्वालिटी भी अलग ही होती है.

किसानों को किया गया सम्मानित 
आलू प्रोद्योगिकी केंद्र में आयोजित द्वितीय आलू कानक्लेव-2023 में कई जिलों से आलू उगाने वाले प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया. यहां किसानों को आलू की खेती में बेहतर प्रदर्शन के लिए किसानों को पुरस्कार भी दिए गए.

आलू के बीज उत्पादक किसानों को आलू रतन पुरस्कार से सम्मानित किया गया. साथ में सर्टिफिकेट और स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए गए. यहां गुजरात, असम, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से भी किसान और विशेषज्ञों ने शिरकत की.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- इस तरह विदेश में बेच सकते हैं अपने खेत का आलू, ये सारी फॉर्मेलिटी करवाई जाती हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान उगाएं लाइचा-महाराजी जैसी धान की किस्में, मेडिकल सेक्टर में भारी है डिमांड
किसान उगाएं लाइचा-महाराजी जैसी धान की किस्में, मेडिकल सेक्टर में भारी है डिमांड
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
1 क्विंटल गन्ने से कितनी चीनी बनती है, क्या है इसका प्रोसेस?
1 क्विंटल गन्ने से कितनी चीनी बनती है, क्या है इसका प्रोसेस?
गमले में भिंडी उगानी है तो इन बातों का रखें ध्यान
गमले में भिंडी उगानी है तो इन बातों का रखें ध्यान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला

Embed widget