एक्सप्लोरर

Agri Business Idea: इस तरह विदेश में बेच सकते हैं अपने खेत का आलू, ये सारी फॉर्मेलिटी करवाई जाती हैं

Potato Export: हमारा देश बड़ा आलू निर्यातक है. इस साल देसी आलू का एक्सपोर्ट 4.6 गुना तक बढ़ गया है. आप चाहें तो अपने खेत के आलू को भी विदेश में बेच सकते हैं. इसके लिए कुछ फॉर्मेलिटी भी करनी होंगी.

Agri Export: भारत का देसी आलू पूरी दुनिया को खूब पसंद आ रहा है. इस साल अक्टूबर तक आलू का निर्यात 4.6 गुना बढ़ गया है. कई साल से निर्यात में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. यह आलू के किसानों के लिए अच्छा संकेत है. भारत में आलू की खेती सर्दियां आते ही शुरू हो जाती है. रबी सीजन आलू की खेती के लिए अनुकूल रहता है. किसान चाहें तो इस सीजन में आलू की बंपर पैदावार लेकर अपने खेत का आलू विदेश तक भेज सकते हैं. किसानों की मन में सवाल होगा कि अभी तक तो आलू मंडी में बेचते थे, अब इसे विदेश कैसे भेजा जाए तो आपको बता दें कि विदेशी में फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट करने की पूरी प्रोसेस होती है, जिसमें कई फॉर्मेलिटी भी करनी होती हैं. आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे, ताकि आप भी अपने खेत का आलू विदेशियों को चखा सकें.

बोरों में भरकर निर्यात नहीं होता आलू
आलू को लोकल लेवल पर मंडियों में बेचना बेहद आसान होता है. खेत से हार्वेस्टिंग लेकर आलू को बोरों में भरिए और सीधा मंडी ले जाकर बेच दीजिए. भारत की मंडियों में आलू बेचने के लिए एक बोरे में करीब 50 किलो आलू भरे जाते हैं. इसके लिए प्लास्टिक या जूट का बोरा सस्ते दामों पर मिल जाता है, जिसे दोबारा इस्तेमाल करने की जरूरत भी नहीं पड़ती, जबकि इस तरीके से आप दूसरे देश को आलू नहीं भेज सकते.

इस तरह होती है आलू की पैकेजिंग
विदेश में आलू बेचने के लिए बोरों में भरकर नहीं दिया जाता, बल्कि किसी भी सब्जी को बोरे में भरकर विदेश नहीं भेजते. इसके लिए अच्छी पैकेजिंग का इंतजाम किया जाता है. सबसे पहले विदेश में जो आलू एक्सपोर्ट होना है, उसे एक खास तरीके से बने पैकेट में भरा जाता है. प्लास्टिक या जूठ के बोरे के मुकाबले इस पैकेट की कीमत 25 रुपये होती है. इसमें आलू भरने के बाद पैकेट को सिल दिया जाता है, जिसका चार्ज 1 रुपये आता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि 25 रुपये के एक पैकेट में सिर्फ 25 किलो आलू ही भर सकते हैं.

कितना खर्चा आता है 
अगर आप भी विदेश में अपने खेत का आलू बेचना चाहते हैं तो सबसे पहले खर्च का हिसाब-किताब समझ लें. एक्सपर्ट की मानें तो दूसरे देशों को 1 किलो आलू बेचने के लिए 7 रुपये खर्च करने पड़ते हैं. भारत से ज्यादातर मुंबई और कोलकाता बंदरगाह से आलू का निर्यात होता है. यदि आप यूपी में रहते हैं तो इन बंदरगाहों तक आलू पहुंचाने के लिए 650 रुपये प्रति क्विंटल तक खर्च करना होगा. इसके अलावा, 25  रुपये के पैकेट में जो 25 किलोग्राम आलू भरे जाते हैं, उनकी लोडिंग के लिए भी 15 रुपये खर्च करने होते हैं. इसके अलावा भारत से दूसरे देशों के बंदरगाह तक आलू पहुंचाने के लिए एक टन आलू पर 2800 से 6600 रुपये की लागत आती है. 

आपको बता दें कि आलू के एक्सपोर्ट पर कस्टम ड्यूटी भी लगती है. उदाहरण के लिए यदि नेपाल आलू भेजना हैं तो 10 फीसदी कस्टम ड्यूटी देनी होगी. बांग्लादेश के लिए 12 फीसदी, दुबई के लिए 18 फीसदी, श्रीलंका के लिए 12 फीसदी, यूएई संयुक्त अरब अमीरात के लिए 18 फीसदी, शारजहां के लिए 18 फीसदी और रूस को आलू भेजना है तो 18 फीसदी कस्टम ड्यूटी अदा करनी होगी.

यह सर्टिफिकेट देना अनिवार्य है
यह तो बात हुई विदेश को आलू बेचने और किसान पर पड़ने वाले खर्च के बारे में, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलू के निर्यात के लिए क्वॉरेंटाइन सर्टिफिकेट भी लेना होता है. क्वॉरेंटाइन सर्टिफिकेट बनाने के लिए एक स्पेशल टीम भी होती है, जो आलू की जांच भी करती है. इस जांच में पता लगाया जाता है कि जो चीज विदेश को निर्यात की जा रही है, उसमें कोई बीमारी या कोई परेशानी तो नहीं है. यदि ये टेस्ट फेल हो जाता है तो किसी भी हालत में आलू निर्यात नहीं किया जाता. यहां कि जहाज का कैप्टन भी क्वारेंटाइन सर्टिफिकेट देखकर ही फूड प्रोडक्ट्स को जहाज पर चढ़ाते हैं.

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि चाहे आलू हो या कोई दूसरी सब्जी या फूड प्रोडक्ट, मांस, दूध या फिर पशु-पक्षी ही क्यों ना हों. इन सब को एक्सपोर्ट करने से पहले क्वॉरेंटाइन सर्टिफिकेट लेना होता है. कोई भी मालवाहक जहाज क्वॉरेंटाइन सर्टिफिकेट की तर्ज पर ही कृषि उत्पादों को दूसरे देश ले जाता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: अपने शहर में कैसे खोल सकते हैं डेयरी सेंटर, गाय-भैंस पालने भी नहीं पडेंगे और मुनाफा भी होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Medicinal Plants for Balcony : सावन में इन 5 जादुई पौधों से सजाएं अपनी बालकनी, आसपास भी नहीं आएंगी बीमारियां
सावन में इन 5 जादुई पौधों से सजाएं अपनी बालकनी, आसपास भी नहीं आएंगी बीमारियां
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Madhya Pradesh Bhavantar Yojana: क्या है मध्य प्रदेश की भावांतर योजना, इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं किसान? 
क्या है मध्य प्रदेश की भावांतर योजना, इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं किसान? 
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget