एक्सप्लोरर

कब तक आ सकती है पीएम किसान निधि की किस्त? ये गलती की तो अटक जाएगा पैसा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20वीं किस्त बेहद जल्द जारी कर दी जाएगी. उम्मीद की जा रही है कि किस्त जून के अंत तक जारी कर दी जाएगी.

अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के लाभार्थी हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. देशभर के करोड़ों किसान इस समय 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस बार सरकार ने कुछ जरूरी शर्तें लागू कर दी हैं. यदि आपने एक अहम काम पूरा नहीं किया, तो आपकी अगली किस्त 2,000 रुपये अटक सकती है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक 20वीं किस्त जून के तीसरे या चौथे हफ्ते में किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जा सकती है. हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. ऐसे में सभी लाभार्थी किसानों को सलाह दी जाती है कि वे pmkisan.gov.in पोर्टल पर लगातार नजर बनाए रखें.

फार्मर रजिस्ट्री है बेहद जरूरी

सरकार ने इस बार साफ कर दिया है कि फार्मर रजिस्ट्री (Farmer Registry) कराना अब अनिवार्य है. यह रजिस्ट्री एक डिजिटल पहल है, जिसके जरिए किसान अपनी जमीन और व्यक्तिगत जानकारी सरकार के एग्री स्टैक पोर्टल पर दर्ज कराते हैं. इससे सरकार यह सुनिश्चित कर सकेगी कि योजना का लाभ सही और असली किसानों को ही मिले.

रजिस्ट्री नहीं कराई तो अटक सकती है किस्त

अगर आपने अब तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है, तो आपकी 20वीं किस्त अटक सकती है. इसलिए समय रहते यह काम जरूर पूरा करें, वरना अगली किस्त आपके खाते में नहीं आएगी.

कैसे कराएं फार्मर रजिस्ट्री?

ऑनलाइन प्रक्रिया

सबसे पहले upfr.agristack.gov.in वेबसाइट पर जाएं
अपना मोबाइल नंबर और आधार नंबर डालें
OTP वेरिफिकेशन करें
अपनी जमीन, बैंक खाता और अन्य विवरण दर्ज करें
सारी जानकारी सबमिट करें और रजिस्ट्री नंबर प्राप्त करें

ऑफलाइन प्रक्रिया

नजदीकी CSC सेंटर, पंचायत सहायक, लेखपाल या कृषि विभाग के अधिकारी से संपर्क करें
वे आपकी जानकारी पोर्टल पर दर्ज करेंगे और आपको रजिस्ट्री नंबर देंगे

किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?

  • आधार कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • जमीन के कागजात
  • बैंक खाता विवरण

क्यों जरूरी है फार्मर रजिस्ट्री?

फार्मर रजिस्ट्री से सरकार को यह पता चलेगा कि वास्तविक किसान कौन हैं और वे किन परिस्थितियों में खेती कर रहे हैं. इससे फर्जी लाभार्थियों को हटाया जा सकेगा और योग्य किसानों को समय पर सहायता मिलेगी.

यह भी पढ़ें- जून में आ सकती है पीएम किसान निधि की अगली किस्त, जानें कैसे चेक कर सकते हैं लिस्ट में अपना नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्ज माफी के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत? किसानों के काम की खबर
कर्ज माफी के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत? किसानों के काम की खबर
Tulsi Plant Care Tips:किन वजहों से जल्दी सूख जाता है घर में लगा तुलसी का पौधा?
किन वजहों से जल्दी सूख जाता है घर में लगा तुलसी का पौधा?
Fenugreek Leaves At Home: घर के गमले में कैसे उगाएं मैथी? ये है सबसे आसान तरीका
घर के गमले में कैसे उगाएं मैथी? ये है सबसे आसान तरीका
Goat  Dairy Business: बकरी के दूध का करें बिजनेस, जानें किस नस्ल की बकरी देती है सबसे ज्यादा दूध?
बकरी के दूध का करें बिजनेस, जानें किस नस्ल की बकरी देती है सबसे ज्यादा दूध?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget