एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojana: अपात्र किसानों पर हो रही कार्रवाई, किस्तों की वसूली भी जारी, आपने भी गलत तरीके से पैसा लिया है तो यहां लौटा दें

PM Kisan Samman Nidhi Yojana का गलत तरीके से फायदा उठाने वाले किसान कानूनी कार्रवाई से पहले ही अपना पैसा वापस कर सकते हैं. इसके लिए pmkisan.gov.in पर भी पैसा वापसी और स्टेटस चेक करने का ऑप्शन है.

PM Kisan Money Return: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश की सबसे बड़ी कृषि योजना है. इस स्कीम के तहत अभी तक करोड़ों किसानों को लाभान्वित किया जा चुका है. पीएम किसान योजना की 12वीं के ₹2000 करीब 8 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए, हालांकि 11वीं किस्त तक करीब 11 करोड़ किसान पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे थे, लेकिन योजना में बढ़ती धोखाधड़ी के मामलों को लेकर सरकार ने काफी सख्त रुख अपनाया है. इस योजना से करीब 1.86 करोड़ किसानों को बाहर कर दिया गया है. अभी भी कई किसान ऐसे हैं, जो पीएम किसान योजना का गलत तरीके से लाभ ले रहे हैं. इन अपात्र किसानों की खोज के लिए सरकार ने ईकेवाईसी और लैंड सेटिंग को अनिवार्य कर दिया है.

यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही किसानों को 13वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे. इस बीच अभी भी कई किसान ऐसे भी हैं जो गलत तरीके से पीएम किसान योजना की किस्तों का लाभ ले रहे हैं. इन किसानों को जल्द से जल्द पैसा वापस करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके लिए सरकार ने पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही ऑप्शन दिया है. आइए जानते हैं इस पूरे प्रोसेस के बारे में विस्तार से 

अपनाएं ये आसान रास्ता
पीएम किसान सम्मान निधि योजना से लगातार किसानों की छंटनी की जा रही . आपने भी गलत तरीके से पीएम किसान का पैसा लिया है तो अभी भी देर नहीं हुई है. कानूनी कार्यवाही से पहले ही आप सरकार का पैसा वापस लौटा सकते हैं. इसके लिए पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा.

  • होम पेज पर दाईं तरफ Farmer's Corner का पूरा सेक्शन बनाया हुआ है, जो मुख्य रूप से किसानों के लिए ही है. 
  • इस सेक्शन में Refund Online का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करना है.
  • यहां अपना 12 अंकों का आधार नंबर, 10 अंकों का मोबाइल नंबर और अपनी बैंक खाता संख्या भी दर्ज करवाएं.
  • इसके बाद Captcha Code दर्ज करें और Get Data के बटन पर क्लिक कर दें
  • अगर आपकी स्क्रीन पर रिफंड का अमाउंट दिख रहा है तो आपको पैसे लौटाने होंगे.
  • अगर स्क्रीन पर 'You are not eligible for any refund Amount' दिख रहा है तो आपको पैसा नहीं लौटाना होगा.

कहां लौटाएं पैसा
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अपात्र किसान घोषित हो चुके किसानों को पुराना पैसा लौटाने के लिए नजदीकी बैंक शाखा में भी संपर्क करना होगा.

  • इसके अलावा राज्य सरकारों ने भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पैसा लौटाने के लिए अकाउंट नंबर साझा किए हैं.
  • अधिक जानकारी के लिए नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं.

चेक करें अपना स्टेटस
पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची भी लगातार अपडेट की जा रही है. इसमें अपना नाम चेक करते रहें. 

  • सबसे पहले पीएम किसान योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा.
  • होमपेज पर दाईं तरफ Farmer's Corner के सेक्शन में जाएं.
  • यहां Beneficiary Status के विकल्प पर आप क्लिक करें
  • नए वेब पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें और Get Data पर क्लिक करें. 
  • अब स्कीन पर आप अपनी पात्रता की जानकारी ले सकते हैं.
  • अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर कॉल कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- क्या है लैंड सीडिंग, जिसकी वजह से कई लोगों के खाते में नहीं आए पैसे! आप भी कर लें पूरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्नब तूफान की चपेट में ये राज्य, कृषि व्यापार पर कितना पड़ेगा असर?
अर्नब तूफान की चपेट में ये राज्य, कृषि व्यापार पर कितना पड़ेगा असर?
फॉर्म हाउस पर कैसे करें भिंडी की खेती, इससे कितना मुनाफा?
फॉर्म हाउस पर कैसे करें भिंडी की खेती, इससे कितना मुनाफा?
गिर, साहीवाल या थारपारकर, कौन सी गाय देती है सबसे ज्यादा दूध?
गिर, साहीवाल या थारपारकर, कौन सी गाय देती है सबसे ज्यादा दूध?
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget