एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojana: 20 जून को आ सकती है 20वीं किस्त? जानें किन किसानों की अटक सकती है रकम

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के तहत 20वीं किस्त बेहद जल्द आ सकती है. आइए जानते हैं किसान भाई कैसे अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं.

देश के करोड़ों किसानों को जिस घड़ी का बेसब्री से इंतजार है, वह अब बस कुछ ही दिनों की दूरी पर है. केंद्र सरकार की लोकप्रिय योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) के तहत 20वीं किस्त जून के तीसरे हफ्ते में किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है. हालांकि, आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 जून 2025 को यह किस्त जारी होने की संभावना है.

इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किश्तों में दी जाती है यानी हर चार महीने में 2000 रुपये की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है.

19 किश्तों का लाभ मिल चुका, अब बारी है 20वीं की

अब तक केंद्र सरकार 19 किश्तों के जरिए किसानों को योजना का लाभ पहुंचा चुकी है. 20वीं किश्त भी उन्हीं किसानों को दी जाएगी जिन्होंने समय पर पंजीकरण और ई-केवाईसी (e-KYC) जैसी शर्तों को पूरा कर लिया है.

e-KYC अनिवार्य है

सरकार ने साफ कर दिया है कि बिना e-KYC के किसी भी किसान को अगली किश्त नहीं मिलेगी. किसान अपने नजदीकी CSC सेंटर या pmkisan.gov.in पर जाकर OTP या बायोमैट्रिक के जरिए e-KYC पूरी कर सकते हैं.

भू-सत्यापन (Land Verification)

जिन किसानों का भू-अधिकार सत्यापन नहीं हुआ है, उनकी किस्त भी अटक सकती है. किसानों को अपने क्षेत्र के लेखपाल या कृषि विभाग से संपर्क कर यह प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए.

ऐसे चेक करें पीएम किसान लिस्ट में अपना नाम

वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
“Beneficiary List” विकल्प पर क्लिक करें
अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें
“Get Report” पर क्लिक करें
लिस्ट में अपना नाम खोजें

क्यों जरूरी है किसान आईडी और रजिस्ट्रेशन अपडेट?

सरकार अब हर किसान को एक यूनिक किसान आईडी देने जा रही है, जिससे उन्हें बार-बार दस्तावेज नहीं देने पड़ेंगे और सभी योजनाओं का लाभ एक ही पहचान पत्र से मिल सकेगा. रजिस्ट्रेशन और अपडेट प्रक्रिया समय रहते पूरी करना बेहद जरूरी है ताकि आप सरकार की सब्सिडी, बीमा और सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ बिना रुकावट उठा सकें.

यह भी पढ़ें- जून में आ सकती है पीएम किसान निधि की अगली किस्त, जानें कैसे चेक कर सकते हैं लिस्ट में अपना नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डेयरी शुरू करने के लिए बंपर सब्सिडी दे रही सरकार, 40 लाख की यूनिट पर मिलेंगे 10 लाख
डेयरी शुरू करने के लिए बंपर सब्सिडी दे रही सरकार, 40 लाख की यूनिट पर मिलेंगे 10 लाख
Intercropping Farming: क्या होती है इंटरक्रॉपिंग, इससे कैसे अपनी कमाई दोगुनी कर सकते हैं किसान?
क्या होती है इंटरक्रॉपिंग, इससे कैसे अपनी कमाई दोगुनी कर सकते हैं किसान?
तुलसी की खेती में सफलता चाहिए, तो कृषि वैज्ञानिक की ये सलाह जरूर मानें
तुलसी की खेती में सफलता चाहिए, तो कृषि वैज्ञानिक की ये सलाह जरूर मानें
किसानों को इन मशीनों के लिए मिलेगी बड़ी मदद, SMAM योजना से आसान होगी खेती
किसानों को इन मशीनों के लिए मिलेगी बड़ी मदद, SMAM योजना से आसान होगी खेती

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget