एक्सप्लोरर

PM Kisan Scheme Rules : किन-किन मामलों में कैंसिल हो जाती हैं सम्मान निधि की किस्तें...क्यों खाते में नहीं पहुंचता पैसा?

PM Kisan 14th Installment: पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों को टाइम पर किस्तें नहीं मिल पातीं. इसके पीछे सरकार की गलती नहीं है, बल्कि किसान की पात्रता और ये तकनीकी गतलियां जिम्मेदार हो सकती हैं.

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: आज केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ने देशभर के करोड़ों किसानों को आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान कर रही है. इस योजना के जुड़ने वाले किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता दी जा रही है. ये पैसा हर तीन महीने के अंतराल पर दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधा लाभार्थी किसान के बैंक खाते में पहुंचता है. इस राशि से किसानों को कृषि इनपुट्स खरीदने या व्यक्तिगत खर्चों को पूरा करने में आसानी हो जाती है. इस योजना का लाभ ले रहे किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की 13 किस्तों का लाभ मिल चुका है. जल्द सरकार 14वीं किस्त की भी घोषणा कर देगी. ये किस्त सिर्फ उन्हीं किसानों के खाते में ट्रांसफर होगी जो योजना के नियमों और शर्तों पर खरा उतरेंगे. 

क्यों कैंसिल हो जाती हैं किस्तें
पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों को पिछले साल से ही 2000 रुपये की किस्तें पाने में समस्या आ रही है. खासतौर पर 11वीं किस्त के बाद से कई किसान समय पर किस्तों का लाभ नहीं ले पा रहे. इसकी वजह है कि ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और लैंड सीडिंग की प्रक्रिया को पूरा ना करना.

सरकार की ओर से 11वीं किस्त जारी करने के बाद कई मामले सामने आए,जिसमें पाया गया कि कई लोग गलत तरीके से पीएम किसान की 2,000 रुपये की किस्तों का लाभ ले रहे हैं. देश के अलग-अलग इलाकों में लाखों किसान अपात्र मिले, जिसके बाद सरकार ने ई-केवाईसी और भूआलेखों का सत्यापन अनिवार्य कर दिया.

सरकार के इसी कदम के बाद 1 करोड़ से अधिक किसानों का नाम लिस्ट से बाहर तो हुआ ही, जागरूकता की कमी के चलते कई किसान अपना सत्यापन भी नहीं करवा पाए. यही वजह है कि 13 किस्तें जारी होने के बावजूद कई किसानों को 12वीं और 13वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है. हालांकि ये किस्तें कैंसिल नहीं हुई हैं. वेरिफिकेशन करवाते ही सारी किस्तों का एकमुश्त भुगतान कर दिया जाएगा.

क्यों खाते में नहीं पहुंच रहा पैसा
यदि आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसान हैं और आपके खाते में भी टाइम पर सम्मान निधि की किस्तें नहीं पहुंच रही हैं तो ई-केवाईसी, भूमि आलेखों का सत्यापन और आधार सीडिंग की प्रक्रिया को पूरा करवाएं. अधिक जानकारी के लिए पीएम किसान योजना की हेल्पलाइन- 155261, 1800115526 या टोलफ्री नंबर- 011-23381092 पर भी कॉल कर सकते हैं.

ये लोग  नहीं ले पाएंगे 14वीं किस्त  का लाभ
पीएम किसान योजना के नियमों के मुताबिक, खुद की 2 हेक्टेयर या उससे कम जमीन पर खेती करने वाले किसान ही सम्मान निधि की किस्तों के असली हकदार है. इनके अलावा, सरकार ने गैर-लाभार्थियों की लिस्ट भी जारी की है, जो सम्मान निधि की किस्तों का लाभ नहीं ले सकते. 

  • संस्थागत भूमि धारक किसान
  • संवैधानिक पदों पर कार्यरत, पूर्व या वर्तमान मंत्री/ राज्य मंती, लोक सभा/ राज्यसभा/ राज्य विधानसभा सदस्य, राज्य विधान परिषदों के पूर्व/वर्तमान सदस्य, नगर निगमों के पूर्व और वर्तमान महापौर,
  • जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष भी सम्मान निधि के हकदार नहीं हैं.
  • केंद्रीय और राज्य सरकार के मंत्रालयों/ कार्यालयों/ विभागों और संबंधित यूनिट्स में सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी भी लिस्ट से बाहर हैं.
  • 10,000 रुपये या इससे अधिक मासिक पेंशन लेने वाले लोग भी सम्मान निधि का लाभ नहीं ले सकते.
  • डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आर्किटेक्ट जैसे पेशेवर भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी नहीं माने जाएंगे.

यह भी पढ़ें:- क्या केसीसी कार्ड धारक किसान की मृत्यु के बाद कर्जमाफी दी जाती है? क्या कहते हैं योजना के नियम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?
देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान का खतरा, ऐसे में क्या करें किसान?
देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान का खतरा, ऐसे में क्या करें किसान?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget