एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojana: नए साल की खुशी में भूल ना जाएं सरकार के निर्देश, ये काम नहीं किए तो 13वीं किस्त अटक जाएगी

PM Kisan Scheme: किसानों के लिए नया साल खुशियां लेकर आने वाला है. खासतौर पर पीएम किसान स्कीम का लाभ लेने वाले किसानों के लिए. अब जल्द 13वीं किस्त के 2,000 रुपये खाते में ट्रांसफर होने की उम्मीद है.

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र और राज्य सरकार ने किसानों के लिए कई कल्याणकारी कदम उठाए हैं. कोशिश रहती है कि ज्यादा से ज्यादा किसानों तक इन योजनाओं का लाभ दिया जाए. ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जो देश के छोटे-सीमांत किसानों के हित में चलाई जा रही है. इस स्कीम से जुड़े किसानों के खाते में हर साल 6,000 रुपये की रकम डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है. अभी तक किसानों को 12 किस्तों के रूप में दो-दो हजार रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं और किसानों को 13वीं किस्ट का बेसब्री से इंतजार है.

अटकलें लगाई जा रही हैं नए साल के पहले सप्ताह में भी पैसा आ सकता है. अगर आप भी समय पर अपने खाते में यह पैसा पाना चाहते हैं तो पुरानी गलतियां ना दोहराएं. सरकार ने पहले भी कई बार निर्देश जारी करके इस बारे में जानकारी दी है.

ऑनलाइन ई-केवाईसी करें
अभी तक कई किसानों ने अपने आधार नंबर को बैंक से लिंक नहीं किया. यही वजह है कि अब भी हजारों किसानों का पैसा अटका हुआ है. यह प्रोसेस बेहद आसान है. आप चाहें तो सीएससी सेंटर या ई-मित्र केंद्र पर जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं. 

  • सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर Farmer's Corner के सेक्शन में e-KYC के ऑप्शन को चुनें.
  • नया पेज खुलते ही Adhaar Card Number दर्ज करें.
  • अब किसान के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP जाएगा.
  • OTP को साइट पर दर्ज करें और Submit बटन पर क्लिक करें.
  • इस तरह आसान प्रोसेस के जरिए ई-केवाईसी करवाएं, ताकि समय पर पैसा खाते में पहुंच जाए.

क्या जनवरी में आएगा पैसा
पिछले साल भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा 1 जनवरी को किसानों के खाते में ट्रांसफर किया गया था, हालांकि अभी तक 13वीं किस्त को लेकर सरकार ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि जनवरी-फरवरी के बीच 2,000 रुपये की किस्त लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी.

यदि आप पुराने लाभार्थी हैं तो pmkisan.gov.in पर जाकर अपना स्टेटस चेक करना ना भूलें. अगर नए किसान है और पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ना चाहते हैं तो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in जाएं.
  • अब Farmer's Corner के सेक्शन में जाएं
  • यहां New Farmer Registration के विकल्प को चुनें.
  • किसान अपना आधार नंबर दर्ज करें, केप्चा कोड डालें, राज्य को चुनें और प्रोसेस को आगे बढ़ाएं.
  • मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन पर एक फॉर्म खुल जाएगा.
  • इसमें किसान अपनी सारी जानकारियां सही तरह से भर दें.
  • अब अपने डोक्यूमेंट्स की सॉफ्ट कॉपी लेकर अटैच करें और आवेदन फॉर्म को सब्मिट कर दें.

अपना स्टेटस चेक करें
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन किया है या इस स्कीम से काफी पहले से लाभ ले रहे हैं तो अपने आवेदन की स्थिति चेक करना ना भूलें. कई बार आवेदन रद्ध कर दिया जाता है. ई-केवाईसी और लैंड रिकॉर्ड्स के वेरिफिकेशन के बाद कई नाम हटाए गए हैं, इसलिए नीचे दी गई प्रोसेस से जांच लें कि 13वीं किस्त आएगी भी या नहीं.

  • ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं.
  • होम पेज पर Farmer's Corner के सेक्शन में जाएं.
  • यहां Beneficiary Status के विकल्प पर जाएं.
  • अपना मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करवाएं और Get Data के विकल्प पर क्लिक करें.

एक बार 13वीं किस्त खाते में ट्रांसफर होने से पहले लाभार्थी सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें. यदि कोई समस्या आ रही है तो कृषि विभाग के कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- यहां पर आधे दामों में खरीद सकते है आधुनिक ट्रेक्टर, 50% सब्सिडी के लिए 10 जनवरी तक करें आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
1 खेत में उगाएं 5 फसलें, मिश्रित खेती से पाएं 365 दिन कमाई
1 खेत में उगाएं 5 फसलें, मिश्रित खेती से पाएं 365 दिन कमाई
फसल बीमा योजना का पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक
फसल बीमा योजना का पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक
DAP खाद नकली तो नहीं? खरीदते समय जरूर करें ये चेक
DAP खाद नकली तो नहीं? खरीदते समय जरूर करें ये चेक

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget