एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojana: इन गलतियों की वजह से अटकी है 13वीं किस्त... ठीक कर देंगे तो खाते में आएंगे 4,000 रुपये!

PM Kisan Scheme: 11वीं किस्त के बाद से ही ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग और आधार सीडिंग जैसी कानूनी प्रक्रियाओं को किसानों के लिए अनिवार्य कर दिया है. इनकी गैर-मौजूदगी में किसान को पैसा नहीं भेजा जाएगा.

PM Kisan 13th Installment: किसान ही हमारे देश की असली शक्ति हैं. जमीन से अन्न उपजाने की कला सिर्फ किसान ही जानते हैं. हर बार नुकसान झेलकर दोबारा हल चलाने का जज़बा भी सिर्फ किसान में ही देखने को मिल सकता है. किसानों के इस अतुलनीय योगदान की सराहना और प्रोत्साहन के लिए कई योजनाएं चलाई जाती हैं. केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का नाम भी इन्हीं योजनाओं में शामिल है. इस योजना के तहत हर साल किसानों के खाते में 6,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर की जाती है.

अभी तक तक 13 किस्तें 8 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में ट्रांसफर हो चुके हैं, लेकिन कई किसानों को 13वीं किस्त के 2,000 रुपये नहीं मिले हैं. कुछ किसान ऐसे भी हैं जो 6 महीने पहले नियम बदलने की वजह से 12वीं किस्त का भी लाभ नहीं ले पाए थे. इस समस्या के पीछे किसानों की कुछ गलतियां पकड़ में आ रही हैं.

ई-केवाईसी करवाएं

17 अक्टूबर 2022 को पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त और 27 फरवरी 2023 को 13वीं किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा चुकी है. हालांकि लाखों किसानों के खाते तक अभी पैसा नहीं पहुंचा है, जिसकी वजह है किसान की पहचान.

अभी तक कई किसानों ने अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाई है, जिससे सरकार भी योजना की नियम-शर्तों के हिसाब से किसान की असली पहचान नहीं जान पाती और खाते में पैसा नहीं पहुंचता. पीएम किसान योजना में 11 किस्तें जारी करने के बाद ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है.

आप ई-केवाईसी करवाने के लिए ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in पर जा सकते हैं. चाहें तो अपने नजदीकी ई-मित्र सेवा केंद्र या सीएससी सेंटर पर भी संपर्क कर सकते हैं

खाते में आएंगे 4,000 रुपये

जैसा कि सरकार ने कई अनियमित मामले पकड़ने के बाद ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है. कई किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, जिसकी वजह से 12वीं और 13वीं किस्त मिलाकर 4,000 रुपये अटके हुए हैं.

सरकार की ओर से मंत्री और अधिकारियों ने कई बार बयान जारी करके बताया है कि ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग और संबंधित वेरिफिकेशन करवाते ही किसान के खाते में पूरा पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा.

कहां करें संपर्क

अगर अभी भी आपको पीएम किसान योजना की किस्तें पाने में दिक्कतें आ रही हैं तो कारण जानने और समाधान के लिए कृषि विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं. यदि किन्हीं कारणों से सरकारी दफ्तरों में नहीं जा पा रहे तो पीएम किसान योजना के ऑफिशियल मेल pmkisan-ict@gov.in पर भी अपनी समस्या लिखकर मेल कर सकते हैं.

इसके अलावा सरकार ने किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर- 1800-115-5266 या 155261 भी जारी किए हैं. किसान टोलफ्री नंबर 011-24300606, 23382401, 23381092 पर भी कॉल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- घर बैठे कृषि योजनाओं का लाभ ले पाएंगे किसान, इस एप पर मिलेगी बीमा से लेकर अनुदान की सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून की खेती में कमाई बढ़ाएंगी ये सब्जियां, सही समय पर बुवाई से मिलेगा फायदा
मानसून की खेती में कमाई बढ़ाएंगी ये सब्जियां, सही समय पर बुवाई से मिलेगा फायदा
Curry Leaves Plant: किचन का सुपरस्टार है करी पत्ता, जान लें बालकनी में उगाने का सबसे आसान तरीका
किचन का सुपरस्टार है करी पत्ता, जान लें बालकनी में उगाने का सबसे आसान तरीका
कड़कनाथ मुर्गी पालन बन सकता है अच्छी कमाई का जरिया, कम निवेश में शुरू करें कारोबार
कड़कनाथ मुर्गी पालन बन सकता है अच्छी कमाई का जरिया, कम निवेश में शुरू करें कारोबार
बारिश के बाद खेत में कब डालना चाहिए यूरिया, क्या कहते हैं एक्सपर्ट
बारिश के बाद खेत में कब डालना चाहिए यूरिया, क्या कहते हैं एक्सपर्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget