एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojana: लाखों किसानों की कैंसिल हो सकती है 13वीं किस्त, 10 फरवरी तक हर हाल में करवाएं ई-केवाईसी

PM Kisan: पीएम किसान का लाभ ले रहे लाखों किसान 13वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं, जिसका कारण है ई-केवाईसी. आलम यह है कि अब कृषि विभाग ने 10 फरवरी तक ईकेवाईसी करवाने के निर्देश दिए हैं.

PM Kisan 13th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम का लाभ ले रहे लाखों किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाया है. राज्य सरकारों की ओर से लगातार एडवायजरी जारी की जा रही है. गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी के बंदायु जिले के 70,000 किसान पीएम किसान की किस्तों का लाभ नहीं ले पा रहे. जांच-पड़ताल से पता चला कि 40,000 किसान ई-केवाईसी ना हो पाने के कारण ही दो-दो हजार रुपये की किस्तों का लाभ नहीं मिल रहा है. इनमें से 30,000 किसानों को अन्य कारणों से किस्तों का लाभ नहीं ले पा रहे. यूपी कृषि विभाग ने भी अंतरिम निर्देश जारी कर दिए हैं कि 13वीं किस्त से पहले सभी किसानों को ई-केवाईसी की प्रक्रिया का पूरा करना जरूरी है. इसके लिए 10 फरवरी डेडलाइन निर्धारित कर दी गई है.   

3 लाख किसानों को मिल रहा लाभ
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बंदायु जिले के करीब 3 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है. इन किसानों को 12वीं किस्त भी मिल चुकी है. जिले के 70,000 किसान 13वीं किस्त से वंचित है. एक समस्या यह भी है कि ई-केवाईसी अनिवार्य करने के बावजूद किसानों ने काफी देरी कर दी है. किसानों की सही पहचान नहीं हो पा रही, इसलिए सरकार की ओर से किस्तें धीमी गति से जारी हो रही हैं. 

इस वजह से ई-केवाईसी में देरी
मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि कई किसानों को ई-केवाईसी करवाने में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. कुछ समय पहले तक विभाग की साइट भी ठीक तरह से काम नहीं कर रही थी, जिससे आधार और बैंक खाता लिंक करवाने में समस्या आ रही है. इस वजह से सम्मान निधि भी रुक गई है. कुछ तकनीकी कारणों से बैंक का काम भी धीमा चल रहा है. कुछ किसानों ने लैंड रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन यानी जमीन का सत्यापन नहीं करवाया है. लैंड ऑनलाइन अपडेट नहीं हुई है, जिसे एक बड़ी वजह बताया जा रहा है.

वेरिफिकेशन में अपात्र मिले किसान
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत बंदायु जिले में किसानों के सत्यापन का काम चल रहा है. इस बीच करीब 8,000 किसानों को अपात्र घोषित किया गया है, जिसमें से कई किसान मृत भी है. इनके खाते में भी पीएम किसान की किस्तें ट्रासंफर हो रही थीं, लेकिन अब इनका नाम लाभार्थी सूची से हटा दिया गया है.

कहां करवाएं ई-केवाईसी
बंदायु जिले के किसानों को ई-केवाईसी अपडेट करवाने के लिए 10 फरवरी तक का समय दिया गया है. किसान जल्द से जल्द जनसेवा केंद्र पर जाकर अपनी ई-केवाईसी को अपडेट करवा सकते हैं. चाहें तो PM Kisan Mobile Application फोन में डाउनलोड करके यह काम ले सकते हैं.

  • आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर यह सुविधा दी गई है.
  • होम पेज पर Farmers Corner का ऑप्शन दिया हुआ है.
  • यहां e-KYC के विकल्प पर क्लिक करना होगा.
  • नया वेब पेज खुलते ही अपना आधार नंबर और मोबाइल दर्ज करवाएं. इस प्रक्रिया को पूरा करते ही चंद मिनट में ई-केवाईसी हो जाएगी.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- फसल खराबे की गिरदावरी जल्द पूरा करने के निर्देश, अब पाला-बारिश से पीड़ित किसानों को होगी पूरी भरपाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खेत में लगा सोलर पंप खराब हो गया, कौन उठाएगा रिपेयरिंग का खर्च?
खेत में लगा सोलर पंप खराब हो गया, कौन उठाएगा रिपेयरिंग का खर्च?
घर की बालकनी में उगाएं टमाटर, बाजार से नहीं खरीदने पड़ेंगे
घर की बालकनी में उगाएं टमाटर, बाजार से नहीं खरीदने पड़ेंगे
Kitchen Garden Tips : चावल धोने के बाद फेंक देते हैं पानी? बना सकते हैं किचन गार्डन का पावर बूस्टर
चावल धोने के बाद फेंक देते हैं पानी? बना सकते हैं किचन गार्डन का पावर बूस्टर
Women farmers in field: किस देश में सबसे ज्यादा है महिला किसानों की संख्या, भारत में क्या स्थिति?
किस देश में सबसे ज्यादा है महिला किसानों की संख्या, भारत में क्या स्थिति?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget