एक्सप्लोरर

किसानों का इंतजार खत्म, आज आएगी पीएम किसान सम्मान निधी, ऐसे कर सकेंगे चेक

किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे सम्मान निधी के दो हजार रुपये आएंगे. किसान भाई लिस्ट में यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना नाम चेक कर लें.

काफी दिनों से किसान सम्मान निधी के आने की आस लगाए बैठे किसानों के खाते में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19 किश्त जारी करेंगे. किसानों के बैंक खाते में आज 2,000 रुपये आ रहे हैं. प्रधानमंत्री इस किश्त की धनराशि को बिहार के भागलपुर दौरे के दौरान जारी करेंगे. पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार यह किसानों को दी जाने वाली 19वीं किश्त है. जिसे  किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट ट्रांसफर के माध्यम से भेजा जाएगा. 

यह है सम्मान निधी योजना
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी भूमि धारक किसान परिवारों को हर वर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है. इस मदद को दो-दो हजार रुपए की तीन समान किश्तों में दिया जाता है. योजना के तहत लाभार्थियों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की किश्त उनके बैंक खातों में भेजे जाने का प्रावधान है. 

ये हैं योजना के फायदे
सभी पात्र किसानों को फाइनेंशियल मदद की जाती है. डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के जरिये पैसे खातों में भेजे जाते हैं. ताकि किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें. प्रधानमंत्री मोदी बिहार दौरे के दौरान लाखों किसानों को इस योजना का फायदा देंगे. योजना किसानों को आर्थिक स्थिरता देने के मकसद से शुरू की गई है. इसके तहत करोड़ों किसान योजना के फायदा ले चुके हैं. 

इनको मिल सकता है योजना का लाभ
पीएम किसान सम्मान निधी योजना का लाभ लेने के लिए किसान को कुछ शर्तें पूरी करनी होती हैं. जिसमें किसान सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए. अगर कोई इनकम टैक्स भरता है, तो उसे भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
परिवार में केवल एक सदस्य को ही योजना के तहत लाभ दिया जा सकता है. ई-केवाईसी नहीं कराई तो किश्त अटक सकती है.

ऐसे लें किश्त के स्टेटस की जानकारी
अगर किसी किसान को अपने स्टेटस की जानकारी लेनी है तो तो पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं.

- वेबसाइट खोलें और ‘किसान कॉर्नर’ पर जाएं.
- ‘बेनिफिशियरी स्टेटस’ पर क्लिक करें.
- अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालें.
- गेट डाटा पर क्लिक करें.
- यहां पर पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी. 

दिक्कत आने पर करें यहां संपर्क
अगर योजना को लेकर किसानों को कोई दिक्कत हो रही है तो वह पीएम किसान योजना के नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं.
- 155261 या 1800115526 (टोल-फ्री)
- 011-23381092
- ईमेल: pmkisan-ict@gov.in

यह भी पढ़ें- छत पर लगाओगे अमरूद, संतरा और नींबू तो होगी अच्छी पैदावार, जानें क्या है खास तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
ऊपर से हरी दिख रही गेहूं की फसल, फिर क्यों कम हो जाती है पैदावार?
ऊपर से हरी दिख रही गेहूं की फसल, फिर क्यों कम हो जाती है पैदावार?
खेत में ही मिलाएं पराली, अगली फसल की पैदावार बढ़ाने में मिलेगी मदद
खेत में ही मिलाएं पराली, अगली फसल की पैदावार बढ़ाने में मिलेगी मदद
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget