एक्सप्लोरर

किसान भाइयों का इंतजार होगा खत्म! 2 अगस्त को आएगा पीएम किसान निधि क्रेडिट होने का मैसेज

किसानों भाइयों के लिए बड़ी राहत की खबर है. 2 अगस्त के दिन किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त मिलेगी. सीधे खाते में 2000 रुपये आएंगे.

देश के करोड़ों किसानों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 20वीं किस्त जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है. अब किसानों का लंबा इंतजार खत्म होने वाला है. यह किस्त 2 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से क़िस्त जारी करेंगे.

पीएम किसान योजना की शुरुआत साल 2019 में छोटे और मझोले किसानों की आर्थिक मदद के लिए की गई थी. इसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है, जो तीन किस्तों में 2,000-2,000 रुपये के रूप में मिलती है. यह पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजा जाता है.

अब तक 19 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और अब 20वीं किस्त की बारी है. इस बार सरकार ने कहा है कि करीब 9.3 करोड़ किसानों को इसका फायदा मिलेगा. यह पैसा खेती के लिए बीज, खाद या छोटे घरेलू खर्चों में मददगार साबित होता है.

ई-केवाईसी है जरूरी

सरकार की ओर से यह भी साफ कर दिया गया है कि केवल वही किसान किस्त का लाभ उठा सकेंगे, जिन्होंने समय पर अपनी ई-केवाईसी पूरी कर ली है और जिनकी जमीन से जुड़े दस्तावेज सही तरीके से वेरीफाई हो चुके हैं. जिन किसानों ने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें सलाह दी जाती है कि जल्दी से इसे पूरा कर लें वरना उनकी किस्त अटक सकती है.

एसएमएस से मिलेगा अलर्ट

जब 2 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी यह किस्त जारी करेंगे, तो संबंधित किसानों को उनके मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए अलर्ट भी मिलेगा. साथ ही इस दिन देशभर से लाखों किसान इस कार्यक्रम से वर्चुअली और फिजिकली जुड़ेंगे.

कैसे चेक करें अपना स्टेटस?

  • सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर "Beneficiary Status" या "किसान स्थिति" का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें.
  • फिर अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें.
  • इसके बाद “Get Data” या “Get Status” पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपकी किस्त की स्थिति की जानकारी आ जाएगी.

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में मछली पालन को मिलेगा नया जीवन! सरकार ने जारी किए नए नियम, अब बढ़ेगा देसी उत्पादन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरीफ फसल की कटाई से पहले किसान जरूर कर लें यह काम
खरीफ फसल की कटाई से पहले किसान जरूर कर लें यह काम
सितंबर में लगा दें ये विदेशी सब्जियां, नवंबर में कमाई शुरू
सितंबर में लगा दें ये विदेशी सब्जियां, नवंबर में कमाई शुरू
पावर वीडर लें या ट्रैक्टर, छोटी जमीन पर खेती में क्या फायदेमंद?
पावर वीडर लें या ट्रैक्टर, छोटी जमीन पर खेती में क्या फायदेमंद?
फार्मर आईडी से कैसे बुक होगी खाद? जान लीजिए पूरा प्रोसेस
फार्मर आईडी से कैसे बुक होगी खाद? जान लीजिए पूरा प्रोसेस

वीडियोज

Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026
SIR पर विश्लेषकों का सटी​क विश्लेषण
Chitra Tripathi: मथुरा 2027 चुनाव का सबसे बड़ा दांव? विश्लेषकों का विश्लेषण | UP Election
Darshan Jariwala ने Apara Mehta के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं अपना सच जानता हूं’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
कश्मीरी पंडितों की हत्या पर BJP ने फारूक अब्दुल्ला को घेरा, SC जज से जांच की मांग
कश्मीरी पंडितों की हत्या पर BJP ने फारूक अब्दुल्ला को घेरा, SC जज से जांच की मांग
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
10 लाख रुपये में Tata Curvv का नया अवतार, फीचर्स की भरमार
10 लाख रुपये में Tata Curvv का नया अवतार, फीचर्स की भरमार
बाढ़ में बिछड़ी मां से मिला बेटा, फूट-फूटकर रोया इंटरनेट; वीडियो वायरल
बाढ़ में बिछड़ी मां से मिला बेटा, फूट-फूटकर रोया इंटरनेट; वीडियो वायरल
Embed widget