एक्सप्लोरर

PM Kisan Scheme: किसानों को 10 जनवरी तक मोहलत... झटपट करा लें ई-केवाईसी, वरना नहीं मिलेगी 13वीं किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त जनवरी में आने की संभावना है. उत्तर प्रदेश में ई-केवाईसी कराने के लिए एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट ने 10 जनवरी तक मोहलत दी है.

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12 किस्त किसानों के खाते में पहुंच चुकी हैं. किसान 13 वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. अपात्र व ई-केवाईसी न करा पाने के कारण करोड़ों की संख्या में किसान 12 वीं किस्त पाने से वंचित रह गए थे. 13 वीं किस्त खाते में आएगी या नहीं. इसे लेकर किसानों की धड़कनें बढ़ी हुई है. किसान एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट जाकर 13 वीं किस्त के बारे में जानकारी ले रहे हैं. कुछ किसान ऑनलाइन भी जानकारी जुटा रहे हैं. वहीं, कई राज्यों मे किसान इतने लापरवाह भी बने हैं. उन्हें ई-केवाईसी कराने की जरूरत ही नहीं लग रही है. उनके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अंतिम तारीख तय कर दी है. 

96 हजार किसानों की नहीं हुई ई-केवाईसी

उत्तर प्रदेश के रामपुर में बड़ी संख्या में किसान ई-केवाईसी कराने से वंचित रह गए हैं. दरअसल, रामपुर में किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की संख्या 2.82 लाख है. इनमें से 96 हजार 474 किसानों की ई-केवाईसी नहीं हो सकी है. इतनी बड़ी संख्या में किसानों की ई-केवाईसी न होने से एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के अधिकारी भी परेशान हैं. किसानों से ई-केवाईसी कराने की अपील की जा रही है. 

10 जनवरी तक करा लें ई-केवाईसी

रामपुर के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के अधिकारियों का कहना है कि जिले में करीब 96 हजार किसानों की ई-केवाईसी नहीं हो सकी है. ऐसे किसानों को 10 जनवरी तक मोहलत दी गई है. किसान एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट पहुंचकर या ऑनलाइन ही अपने खाते की ई-केवाईसी करा लें. यदि ऐसा नहीं किया गया तो उन्हें 13 वीं किस्त से हाथ धोना पड़ेगा. 

गांवों में सूची की गई चस्पा

किसानों को 13 वीं किस्त मिल जाए. इसको लेकर स्थानीय प्रशासन लगातार कवायद में जुटा है. उत्तर प्रदेश में जिलों की संख्या 75 है. इन जिलों में लाखों की संख्या में किसान ई-केवाईसी नहीं करा पाए हैं. जिन किसानों की ई-केवाईसी नहीं हुई है. उनकी सूची बनाकर गांवों की दीवारों पर चस्पा की जा रही है, ताकि किसान 10 जनवरी तक हर हाल में ई-केवाईसी करा लें. किसानों की मदद के लिए डोर टू डोर ई-केवाईसी भी कराया जा रहा है. 

2 करोड़ किसानों को नहीं मिली थी 12 वीं किस्त

किसानों के खाते में 12 किस्त पहुंच चुकी हैं. लेकिन इन 12 किस्तों में सबसे ज्यादा किसान 12 वीं किस्त पाने से ही वंचित रह गए. दरअसल, केंद्र सरकार को शिकायत मिल रही थी कि देशभर में काफी संख्या में अपात्र प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं. केंद्र सरकार ने ऐसे किसानों के सफाए के लिए छंटनी अभियान चलाया. करीब 2 करोड़ किसान अपात्र और ई-केवाईसी नहीं होने के कारण बाहर कर दिए गए. उन्हें किस्त नहीं मिल सकी. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: किसानों को कुछ ही टाइम में अमीर बना देती हैं ये ज्यादा कमाई वाली फसलें, नहीं जानते तो आज ही जान लें इनके बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या गमले में उगा सकते हैं ड्रैगन फ्रूड? जान लें तरीका
क्या गमले में उगा सकते हैं ड्रैगन फ्रूड? जान लें तरीका
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
कितने की आती है महाकौशली गाय, एक दिन में कितना देती है दूध?
कितने की आती है महाकौशली गाय, एक दिन में कितना देती है दूध?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget