एक्सप्लोरर

खत्म होने वाला है PM किसान योजना की 20वीं किस्त का इंतजार, ये 4 काम नहीं किए तो अटक सकती है रकम

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जल्द ही 20वीं किस्त जारी होगी. किस्त जारी होने से पहले कुछ काम जरूर कर लें.

देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली 20वीं किस्त जल्द ही जारी की जा सकती है. 19वीं किस्त फरवरी 2025 में भेजी गई थी, और अब उम्मीद जताई जा रही है कि अगली यानी 20वीं किस्त जून के आखिरी हफ्ते या जुलाई की शुरुआत में किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी.

हालांकि, सरकार ने अभी तक किस्त की सटीक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन अगर आपने कुछ जरूरी काम पूरे नहीं किए हैं, तो हो सकता है कि 2000 रुपये की यह किस्त आपके खाते में न आए.

e-KYC जरूर कराएं

PM किसान योजना के तहत e-KYC कराना अनिवार्य है. अगर आपने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो आपकी किस्त अटक सकती है. आप pmkisan.gov.in पोर्टल या मोबाइल ऐप पर जाकर OTP के जरिए e-KYC कर सकते हैं. जिन किसानों का आधार कार्ड उनके मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है, वे सीएससी केंद्र (CSC Center) जाकर भी यह काम करवा सकते हैं.

जमीन का सत्यापन जरूरी

सरकार अब यह सुनिश्चित कर रही है कि इस योजना का लाभ केवल असल और पात्र किसानों को ही मिले. इसके लिए भू-सत्यापन यानी जमीन के कागजों की जांच जरूरी है. किसान को अपने लेखपाल या कृषि अधिकारी से मिलकर यह काम जल्द करवाना चाहिए. अगर जमीन के रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी है, तो उसे भी समय रहते ठीक कराएं.

खाता होना चाहिए एक्टिव

PM किसान योजना की किस्त पाने के लिए यह जरूरी है कि आपका बैंक खाता चालू स्थिति में हो. अगर खाता बंद, फ्रीज या निष्क्रिय है, तो पैसा ट्रांसफर नहीं होगा. आप अपने बैंक जाकर यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि खाता चालू है और आधार कार्ड से जुड़ा हुआ है.

Farmer Registry में रजिस्ट्रेशन जरूरी

अब PM किसान योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जो Farmer Registry में रजिस्टर्ड होंगे. इसके लिए किसान Farmer Registry App, पोर्टल या नजदीकी CSC सेंटर से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. बिना रजिस्ट्रेशन के योजना का फायदा नहीं मिलेगा.

कैसे देखें लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी अगली किस्त आएगी या नहीं, तो इसके लिए pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं और "Beneficiary Status" या "Beneficiary List" चेक करें. वहां राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरकर आप देख सकते हैं कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं.

यह भी पढ़ें- जून में आ सकती है पीएम किसान निधि की अगली किस्त, जानें कैसे चेक कर सकते हैं लिस्ट में अपना नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IMD Heavy Rainfall Warning: अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए क्यों हैं सबसे अहम? जानिए क्या करें
IMD Heavy Rainfall Warning: अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए क्यों हैं सबसे अहम? जानिए क्या करें
Farmers Irrigation Subsidy: बारिश नहीं हुई तो क्या हुआ? बुआई की तैयारी करें किसान, सरकार उठाएगी सिंचाई का खर्च
बारिश नहीं हुई तो क्या हुआ? बुआई की तैयारी करें किसान, सरकार उठाएगी सिंचाई का खर्चा
Flowers Farming: बागवानी करने वाले किसानों के लिए अलर्ट, इस मौसम में इन गलतियों की वजह से खराब हो जाती फूलों की फसल
बागवानी करने वाले किसानों के लिए अलर्ट, इस मौसम में इन गलतियों की वजह से खराब हो जाती फूलों की फसल
ड्रैगन फ्रूट ही नहीं इन विदेशी फलों की भी बढ़ रही मांग, किसान जान लें खेती का तरीका
ड्रैगन फ्रूट ही नहीं इन विदेशी फलों की भी बढ़ रही मांग, किसान जान लें खेती का तरीका

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget