एक्सप्लोरर

Mandhan Yojana: किसान भी करें फ्यूचर प्लानिंग! सिर्फ 200 रुपये तक निवेश करें और हर महीने पायें 3000 की पेंशन

PM Kisan Mandhan Yojana: पीएम किसान के लाभार्थी किसान भी मानधन योजना में आवेदन करके 60 की उम्र के बाद सालाना 42000 रुपये का फायदा होगा. इसके लिये हर महीने सिर्फ 55 रुपये से 200 रुपये जमा करने होंगे.

Kisan Pension Scheme: भारत में किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उनकी आमदनी को दोगुना करने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं. इन्हीं योजनाओं में शामिल है प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, जिसे किसान पेंशन योजना भी कहते हैं. इस योजना के तहत देश के छोटे और सीमांत किसान अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अभी से 200 रुपये तक का निवेश कर सकते हैं, जिसके बाद किसान की उम्र 60 साल होने पर 3000 रुपये महीने पेंशन (Kisan Pension Yojana) दी जाती है. इस योजना में 18 साल से लेकर 40 साल तक की उम्र के किसान आवेदन कर सकते हैं. जानकारी के लिये बता दें कि अभी तक 19 लाख 23 हजार 475 किसान इस योजना से जुड़ चुके हैं. 

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत 18 से 40 वर्ष की उम्र के छोटे-सीमांत किसानों को ही लाभार्थी सूची में शामिल किया जाता है. भारत के वो किसान, जिनके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम जमीन है, वे पीएम किसान मानधन योजना में आवेदन करके लाभ ले सकते हैं. 

  • 18 वर्ष की उम्र के किसानों को हर महीने 22 रुपये जमा करवाने होते हैं. 
  • 30 साल के किसानों के लिए यह अंशदान बढ़कर 110 रुपये हो जाता है.
  • वहीं 40 साल की उम्र में किसान मानधन योजना के लिए आवेदन करने पर हर महीने 200 रुपये का अंशदान देना होगा.
  • इसके बाद किसान की उम्र 60 वर्ष होने के बाद 3000 रुपये प्रति माह यानी 36000 रुपये की वार्षिक पेंशन दी जाती है

किसान की पत्नी को भी मिलेगी पेंशन 
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत आवेदन करने के बाद यदि दुर्भाग्यवश लाभार्थी किसान की मृत्यु हो जाती है. तो किसान की पत्नी या उत्तराधिकारी को भी हर महीने 1500 की पेंशन दी जाती है. इस तरह यह योजना न सिर्फ किसान बल्कि किसान परिवारों को भी आर्थिक सुरक्षा और मजबूती प्रदान करती है.

पीएम किसान के लाभार्थी किसान भी करें आवेदन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत 2 एकड़ या उससे कम जमीन वाले किसानों को सालाना 6000 रुपये दिए जाते हैं. सबसे खास बात यह है कि पीएम किसान मानधन योजना भी छोटे और सीमांत किसानों के हित में चलाई जा रही है. अगर पीएम किसान के लाभार्थी किसान भी मानधन योजना में आवेदन करते हैं तो 60 की उम्र के बाद सालाना 42000 रुपये का फायदा होगा. इसमें 6000 रुपये पीएम किसान योजना के जरिये और सालाना 36000 रुपये पीएम किसान मानधन योजना की पेंशन के शामिल होंगे.

आवश्यक दस्तावेज 
पीएम किसान मानधन योजना यानी किसान पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए कुछ दस्तावेजों को अटैच करना अनिवार्य होता है. इन दस्तावेजों में-

  • किसान का आधार कार्ड 
  • किसान का पहचान पत्र 
  • किसान का आयु प्रमाण पत्र 
  • किसान का आय प्रमाण पत्र 
  • खेत का खसरा-खतौनी 
  • किसान का पासपोर्ट साइज फोटो 
  • किसान का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर

यहां करें आवेदन 
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का लाभ लेने के लिए अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

  • किसानों के लिए सेल्फ रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी गई है. इसके लिए पीएम किसान मानधन योजना के ऑफिशियल पोर्टल https://pmkmy.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं.
  • अधिक जानकारी के लिये PM Kisan Mandhan Yojana Helpline No.  1800 267 6888 या 14434 पर भी कॉल कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें-

डीजल की खरीद पर 750 रुपये की सब्सिडी, यहां क्लिक कर पायें लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्नब तूफान की चपेट में ये राज्य, कृषि व्यापार पर कितना पड़ेगा असर?
अर्नब तूफान की चपेट में ये राज्य, कृषि व्यापार पर कितना पड़ेगा असर?
फॉर्म हाउस पर कैसे करें भिंडी की खेती, इससे कितना मुनाफा?
फॉर्म हाउस पर कैसे करें भिंडी की खेती, इससे कितना मुनाफा?
गिर, साहीवाल या थारपारकर, कौन सी गाय देती है सबसे ज्यादा दूध?
गिर, साहीवाल या थारपारकर, कौन सी गाय देती है सबसे ज्यादा दूध?
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget