एक्सप्लोरर

Subsidy Offer: डीजल सब्सिडी के लिए 10 नवंबर तक करें आवेदन, मिलेंगे 750 रुपये/एकड़, इस लिंक पर क्लिक करें

Diesel Anudan Yojana: कृषि विभाग ने मामूली गलतियों पर रद्द हुए डीजल सब्सिडी के आवेदनों पर सहूलियत बरतते हुए दोबारा आवेदन मांगे हैं. पुन: आवेदन के लिये कृषि विभाग ने 10 नवंबर तक डेडलाइन रखी है.

Reapplication for Diesel Subsidy: इस साल मौसम की अनिश्चितता के कारण बिहार के करीब 11 जिलों को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया गया है. राज्य में सिंचाई के लिए भी पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं है. वहीं फसलों में नुकसान के कारण अब किसान भी सिंचाई का भारी-भरकम खर्चा नहीं उठा पायेंगे. इन्हीं सभी समस्याओं के मद्देनजर बिहार सरकार ने रद्द किए गए डीजल सब्सिडी के आवेदनों पर सहूलियत बरतते हुए दोबारा आवेदन मांगे हैं. इसके लिए बिहार कृषि विभाग (Bihar Agriculture Department) ने 10 नवंबर तक डेडलाइन निर्धारित की है. पहले जिन किसानों के आवेदन रद्द हो चुके हैं, वो इस अवसर का लाभ उठाकर दोबारा आवेदन सकते हैं.

आवेदन रद्द होने पर पुनः आवेदन करें
बिहार सरकार ने कुछ दिन पहले ही कृषि कार्यों के लिए डीजल की खरीद पर सरकारी सब्सिडी को 600 रुपये से बढ़ाकर 7,50 रुपये प्रति एकड़ कर दिया था, लेकिन आवेदनों में कुछ चोटी-मोटी गलतियां होने के कारण ज्यादातर किसानों के आवेदन रद्द कर दिए गए थे. अब राज्य सरकार ने आवेदन में हुईं मामूली गलतियों को सुधारने का मौका दिया है. अब जिन किसानों के आवेदन में गलतियां हुई है या आवेदन रद्ध (Reapplication for Diesel Subsidy) कर दिया गया है. वे जमीन के दस्तावेज के आंकलन, डीजल रसीद पर हस्ताक्षर, पंजीकरण संख्या आदि का ध्यान रखते हुये दोबारा आवेदन कर सकते हैं. 

यहां करें आवेदन
डीजल अनुदान योजना के तहत पुनः आवेदन करने के लिए https://state.bihar.gov.in/krishi/CitizenHome.html या कृषि विभाग के ऑफिशियल पोर्टल https://dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

  • अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी जिले के कृषि समन्वयक/प्रखंड कृषि पदाधिकारी/अनुमंडल कृषि पदाधिकारी या जिला कृषि पदाधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं.

इन बातों का रखें खास ध्यान
बिहार सरकार की डीजल अनुदान योजना के तहत रद्द किए आवेदनों के बाद पुनः आवेदन करने पर इन बातों का खास ध्यान रखना होगा.

  • किसान परिवार के सिर्फ एक ही सदस्य को डीजल की खरीद पर सब्सिडी दी जाएगी.
  • 30 अक्टूबर तक डीजल खरीद कर सिंचाई करने वाले किसानों को ही ऑनलाइन आवेदन करने पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा.
  • डीजल खरीद की रसीद पर पंजीकृत संख्या के अंतिम 10 नंबर अंकित हों. 
  • डीजल खरीद की रसीद पर खरीददार का नाम, हस्ताक्षर या अंगूठे के निशान भी होने चाहिए.
  • 29 जुलाई 2022 से 30 अक्टूबर 2022 तक डीजल खरीद की रशीद को ही मान्यता मिलेगी. 
  • किसान के बैंक खाता डिटेस के बिना डीजल सब्सिडी की राशि नहीं भेजी जायेगी.

डीजल अनुदान योजना
बिहार सरकार की तरफ से कृषि कार्यों के लिए डीजल की खरीद पर अनुदान दिया जाता है. इस योजना के तहत किसान भाइयों को अधिकृत पेट्रोल पंप से डीजल खरीदने और सिंचाई के लिए पंपसेट में डीजल का इस्तेमाल करने के लिए 25 रुपये प्रति लीटर की दर से प्रति एकड़ में खेती के लिए 750 रुपये का अनुदान दिया जाता है. इतना ही नहीं, खड़ी फसल में धान, मक्का के साथ-साथ दलहनी, तिलहनी, मौसमी सब्जियों, औषधीय फसलों और सुगंधित पौधों में अधिकतम 3 सिंचाई के लिए 2250 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से अनुदान मिलता है. राज्य का कोई भी किसान अधिकतम 8 एकड़ पर खेती के लिये डीजल पर सब्सिडी (Subsidy on Diesel Purchase) का लाभ ले सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें-

इस घर पर बेअसर है दिल्ली का प्रदूषण, ये पेड़ बने सुरक्षा कवच! मालिक ने भी हजारों पेड़ बेचकर कमाये लाखों रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
मानसून की देरी से इन फसलों में किसानों को हुआ घाटा, चाय पर भी पड़ा बुरा असर
मानसून की देरी से इन फसलों में किसानों को हुआ घाटा, चाय पर भी पड़ा बुरा असर
Cocoa Farming: अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं चॉकलेट? स्वाद और सेहत के साथ मिलेगा मोटा मुनाफा
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं चॉकलेट? स्वाद और सेहत के साथ मिलेगा मोटा मुनाफा
मॉनसून में टमाटर की फसल देगी रिकॉर्डतोड़ मुनाफा, बस जान लें देखरेख का यह सीक्रेट फॉर्मूला
मॉनसून में टमाटर की फसल देगी रिकॉर्डतोड़ मुनाफा, बस जान लें देखरेख का यह सीक्रेट फॉर्मूला

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget