एक्सप्लोरर

Low Tunnel Farming: पॉली हाउस से भी सस्ती है खेती की ये आधुनिक तकनीक, जानें प्लास्टिक की सुरंग में खेती करने के फायदे

Plastic Tunnel Farming: लो टनल को पॉली हाउस का छोटा पर प्रभावशाली रूप कहते हैं, जिसमें कम ऊंचाई पर 2-3 महीने के लिये अस्थाई संरचना बनाकर खेती की जाती है.

Protected Farming in Low Tunnel: फसलों को जोखिम से बचाने और उत्पादन की लागत को कम करने के लिये भारत के किसान खेती की आधुनिक तकनीकों (Advanced Farming Technique) पर जोर दे रहे हैं. इसमें पॉली हाउस (Polyhouse), ग्रीन हाउस (Greenhouse), प्लास्टिक मल्चिंग (Plastic Mulching) और लो टनल (Low Tunnel) का प्रयोग शामिल है. लो टनल को पॉली हाउस का छोटा पर प्रभावशाली रूप कहते हैं, जिसमें कम ऊंचाई पर 2-3 महीने के लिये अस्थाई संरचना बनाई जाती है. लो टनल में पॉली हाउस-ग्रीन हाउस की तरह बे-मौसमी सब्जियां उगाई जाती हैं.

कैसे लगता है लो टनल (How to Make Low Tunnel Farming Structure)
प्लास्टिक की लो टनल बनाने के लिये 6 से 10 किलोमीटर मोटी और 2-3 मीटर लंबी जीआई तार या सरिया काम आती है.

  • किसान चाहें तो लोहे की सरिया की जगह बांस की बल्लियों का प्रयोग भी कर सकते हैं.
  • सरिया या बांस की बल्लियों के सिरों को तार से जोड़कर मिट्टी के बेड़ पर गाड़ देते हैं, जिससे ढाई से तीन फीट तक ऊंचाई बन जाती हैं.
  • बता दें कि सरिया और बल्लियों पर लगे तारों की दूरी कम से कम 2 मीटर जरूर रखें.
  • अब इस ढांचे पर 25 से 30 माइक्रोन मोटाई वाली पारदर्शी पॉलीथिन ढंक दें.


Low Tunnel Farming: पॉली हाउस से भी सस्ती है खेती की ये आधुनिक तकनीक, जानें प्लास्टिक की सुरंग में खेती करने के फायदे

  • कद्दूवर्गीय सब्जियों की अगेती खेती के लिये इसकी प्रकार लो टनल बनाई जाती है. 
  • वैसे तो इसका इस्तेमाल ज्यादातर सर्दियों में किया जाता है, लेकिन गर्मी में भी इसमें खेती करने पर अच्छे रिजल्ट सामने आये हैं.
  • पॉली हाउस की तरह लो टनल में खेती करने पर फसल 2-3 महीना पहले ही पककर तैयार हो जाती है.
  • इससे किसानों को जल्दी-जल्दी फसलें उगाने और दोगुना पैसा कमाने का मौका मिल जाता है.
  • लो टनल में चप्पन कद्दू, लौकी, खीरा, करेला  और खरबूज-तरबूज जैसे बेलदार फल सब्जियों की खेती कर सकते हैं.
  • लो टनल में सिंचाई के लिये सिर्फ टपक सिंचाई पद्धति (Drip Irrigation System) का प्रयोग किया जाता है. 
  • इस तरह लो टनल में संरक्षित खेती (Protected Farming) करने पर सरकार भी उचित दरों पर सब्सिडी देती है. 

Low Tunnel Farming: पॉली हाउस से भी सस्ती है खेती की ये आधुनिक तकनीक, जानें प्लास्टिक की सुरंग में खेती करने के फायदे

 लो टनल खेती के फायदे (Benefits of Low Tunnel Farming)
अत्याधिक सर्दी वाले क्षेत्रों में लो टनल (Low Tunnel Farming)काफी प्रभावी तकनीक साबित हो रही है.

  • कम तापमान, पाला और बर्फबारी में लो टनल तकनीक से संरक्षित खेती करने पर नुकसान की संभावना कम हो जाती है.
  • इस संरक्षित ढांचे में खेती करने पर हवा की आर्द्रता को नियंत्रित किया जा सकता है.
  • इसमें टपक सिंचाई का प्रयोग किया जाता है, जिससे पानी और खाद दोनों की काफी बचत होती है.
  • लो टनल में उगाई गई फसल में खरपतवार, कीड़े और बीमारियों की संभावना नहीं रहती.
  • इस तरह से खेती करने पर मिट्टी का तापमान नियंत्रित रहता है और नमी बनी रहती है.
  • पॉली हाउस को लंबे समय के लिये लगाया जाता है, लेकिन लो टनल को 2-3 महीने यानी कम अवधि वाली फसलों (Short Term Crops) के लिये प्रयोग करते हैं. यही कारण है कि ये तकनीक पॉली हाउस से सस्ती है.


Low Tunnel Farming: पॉली हाउस से भी सस्ती है खेती की ये आधुनिक तकनीक, जानें प्लास्टिक की सुरंग में खेती करने के फायदे

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Agriculture Update: खेतों को बंजर बना सकती है सस्ती मल्चिंग, जानें कैसे किसानों के साथ इंसान भी झेल रहे हैं नुकसान

Polyhouse Farming Tips: टमाटर की खेती से होगी दमदार कमाई, जानें उन्नत तकनीक और बरतें ये सावधानियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Farming vs Job: खेती छोड़ नौकरी या नौकरी छोड़ खेती, जानिए किसमें है ज्यादा फायदा?
खेती छोड़ नौकरी या नौकरी छोड़ खेती, जानिए किसमें है ज्यादा फायदा?
Animal Medicine Scheme: मवेशियों की दवाएं औने-पौने दामों पर, सरकार के इन स्टोर्स से खरीदने पर मिलती है भारी छूट
मवेशियों की दवाएं औने-पौने दामों पर, सरकार के इन स्टोर्स से खरीदने पर मिलती है भारी छूट
Plants For Farmhouse Garden: आपके फार्महाउस पर जमकर फलेंगे फूलेंगे ये पौधे, नर्सरी जाने से पहले पढ़ लें ये खबर
आपके फार्महाउस पर जमकर फलेंगे फूलेंगे ये पौधे, नर्सरी जाने से पहले पढ़ लें ये खबर
Rice Farming: धान की खेती में ये गलती पड़ सकती है भारी, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
धान की खेती में ये गलती पड़ सकती है भारी, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget