एक्सप्लोरर

धान की खेती से कई गुना ज्यादा मुनाफा देगी ये फसल, मई के अंत से शुरू होती है रोपाई

पाइनएप्पल की खेती गर्मी में होती है. मई से लेकर जुलाई तक का समय इसकी रोपाई के लिए सबसे बेस्ट होता है. यह फल कैक्टस की एक प्रजाति है जो बड़े चाव से खाया जाता है.

भारत की ज्यादातर ग्रामीण आबादी खेती के सहारे जीती है. हालांकि, पारंपरिक फसलों और खेती के तरीकों की वजह से उनको उतनी आमदनी नहीं हो पाती जितने में वो एक अच्छी जिंदगी जी सकें. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, भारत के किसानों को अगर समृद्ध बनना है तो उन्हें पारंपरिक फसलों से ऊपर उठ कर  नए प्रयोग करने होंगे. खास तौर से उन फसलों पर फोकस करना होगा जिनकी डिमांड ज्यादा है और जो आसानी से उगाई जा सकें. आज हम आपको एक ऐसी ही फसल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी खेती कर के आप लाखों रुपये बड़े आराम से बना सकते हैं.

अनानास यानी पाइनएप्पल की खेती

हिंदी में जिसे आनानास कहते हैं, शहरी लोग उसे अंग्रेजी में पाइनएप्पल बोलते हैं. यह फसल मूल रूप से भारतीय तो नहीं है, लेकिन भारतीय बाजार में इसकी डिमांड हमेशा रहती है. इस फल के अंदर कई ऐसे गुण मौजूद हैं, जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद साबित होते हैं. सबसे अच्छी बात की भारतीय किसान बड़ी आसानी से इसकी खेती कर सकते हैं और हर साल लाखों का मुनाफा बना सकते हैं.

कब होती है पाइनएप्पल की खेती

पाइनएप्पल की खेती (Pineapple Farming) गर्मी में होती है. मई से लेकर जुलाई तक का समय इसकी रोपाई के लिए सबसे बेस्ट होता है. यह फल कैक्टस की एक प्रजाति है जो बड़े चाव से खाया जाता है. आज के समय में अगर भारत की बात करें को देश में लगभग 92 हजार हेक्टेयर में अनानास की खेती हो रही है. जबकि टन में देखें तो 14.96 टन अनानास की उपज देश में हर साल होती है.

कितने समय में तैयार होती है फसल

अनानास की फसल को बुआई से पकने में लगभग 18 से 20 महीने लगते हैं. लेकिन इससे इतना ज्यादा मुनाफा मिल जाता है कि आपको लागत और समय के बारे में सोचना नहीं पड़ता. केरल जैसे राज्यों में तो किसान इस फसल की खेती पूरे साल करते हैं. वहीं अगल उत्तर भारत की बात करें तो यहां के लिए ये फसल सबसे अच्छा है. दरअसल अनानास की फसल को अन्य फसलों के मुकाबले कम पानी की जरूरत होती है.

इसके साथ ही इसका रखरखाव भी बेहद आसानी से हो जाता है. कांटेदार होने की वजह से जानवर भी इस फसल को जल्दी नुकसान नहीं पहुंचाते हैं. इस वक्त भारत के आंध्र प्रदेश, केरल, त्रिपुरा, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में अनानास की खेती खूब हो रही है. उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और बिहार जैसे राज्यों के किसान भी अब इसल फसल में दिलचस्पी लेने लगे हैं.

ये भी पढ़ें: यहां सरकार ने किया है बड़ा फैसला, इन किसानों का कम कर दिया जाएगा लोन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
PM Kisan Nidhi Installment Live: आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
Rare Liver Disease: इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
Embed widget