एक्सप्लोरर

Paddy Procurement: तेलंगाना में 1.32 लाख किसानों से इतना खरीदा धान, सरकार की ओर है ये तैयारी

तेलंगाना में किसानोें से धान खरीद शुरू कर दी गई है. यहां 1.32 लाख किसानों से धान खरीद कर ली गई है. खरीद का आंकड़ा 9 लाख टन के करीब पहुंच चुका है.

Paddy Purchase: खरीफ फसल कटकर मंडी पहुंच गई है. किसान सरकार की MSP पर अपनी फसल बेच रहे हैं. देश के अलग अलग स्टेट में खरीफ की प्रमुख फसल धान खरीद की जा रही है. स्टेट गवर्नमेंट भी लोगों की आवश्यकताओं को देखते हुए धान खरीद पर नजर बनाए हुए है. हर दिन धान खरीद की अपडेट ली जा रही है. वहीं, दक्षिण भारत के प्रमुख स्टेट तेलंगाना में भी राज्य सरकार ने धान खरीद शुरू कर दी है. खरीद केंद्रों पर जिला प्रशासन, खरीद केंद्र अधिकारी और एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के अधिकारी जानकारी ले रहे हैं. 

1.32 लाख किसानों से 8.93 लाख टन धान खरीदा
पिछले कुछ दिनों में तेलंगाना में धान खरीद में तेजी आई है. सोमवार तक 1.32 लाख किसानों से लगभग 8.93 लाख टन की खरीद कर ली गई है. पिछले साल खरीफ सीजन में इसी दौरान अभी तक लगभग 8.1 लाख टन धान खरीदा था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नागरिक आपूर्ति मंत्री गंगुला कमलाकर धान खरीद को लेकर लगातार समीक्षा कर रही है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केंद्र सरकार के तय मानकों वाली धान ही खरीद केंद्रों पर MSP से खरीदी जाए. इसमें कोई भी अधिकारी कर्मचारी लापरवाही न बरते.

4579 केंद्रों पर चल रही खरीद
तेलंगाना गवर्नमेंट ने धान खरीद के लिए राज्य में 4579 खरीद केंद्र स्थापित किए हैं. खरीद केंद्रों पर लेन देन सही रखने, ​मॉइश्चर मशीन, धान की सफाई करने वाली मशीन, बारदाने की प्रॉपर व्यवस्था की जा चुकी है. धान के भंडारण में अभी तक 2.23 करोड़ रुपये के बारदाने का प्रयोग किया जा चुका है. स्टेट में ग्रेड ए धान की एमएसपी 2,060 रुपये प्रति क्विंटल और सामान्य ग्रेड धान 2,040 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है. 

64 लाख एकड़ में हुई धान की खेती
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना में किसानों ने भरपूर धान बोया था. करीब 64 लाख एकड़ में धान की फसल बोई गई है. किसानों से 1.51 करोड़ मीट्रिक टन धान के बाजार में आने की उम्मीद है. इसमें से एक करोड़ मीट्रिक टन की खरीद सरकार करेगी. धान खरीद के लिए खरीद केंद्रों में हेल्प डेस्क भी बना दिए गए हैं. हेल्प डेस्क पर अधिकारी कर्मचारी तैनात हैं. उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि किसान किसी समस्या को लेकर आ रहा है तो तुरंत उसकी समस्या नोट की जाए. उसका निवारण हर हाल में हो. धान खरीद का पूरा लेखा जोखा जिला लेवल पर तैयार किया जाए. इसकी हर दिन रिपोर्ट राजधानी भेजी जा रही है. खुद राज्य सरकार भी किसानों की परेशानियों के हल करने की हर संभव कोशिश कर रही है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- Micro Irrigation Mission: सिंचाई का पानी इकट्ठा करने के लिए 85% की सब्सिडी, 3.40 लाख रुपये दे रही ये सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुट्टू का आटा कैसे बनता है? जानें इसकी खेती का पूरा तरीका
कुट्टू का आटा कैसे बनता है? जानें इसकी खेती का पूरा तरीका
धान किसानों को राहत, इन राज्यों में मजबूती से उभर रहा बाजार
धान किसानों को राहत, इन राज्यों में मजबूती से उभर रहा बाजार
गांव में खोलना है जन औषधि केंद्र, कहां करना होगा अप्लाई?
गांव में खोलना है जन औषधि केंद्र, कहां करना होगा अप्लाई?
महाराष्ट्र के किन किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सीएम ने किया था ऐलान
महाराष्ट्र के किन किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सीएम ने किया था ऐलान

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget