एक्सप्लोरर

Micro Irrigation Mission: सिंचाई का पानी इकट्ठा करने के लिए 85% की सब्सिडी, 3.40 लाख रुपये दे रही ये सरकार

Krishak Sathi Yojana:इस योजना का लाभ लेकर किसान सिंचाई का पानी इकट्ठा करने के लिए डिग्गी निर्माण करा सकते हैं. इसके लिए सरकार 85% तक सब्सिडी, अधिकतम 3 लाख 40 हजार रुपये का अनुदान देगी.

Micro Irrigation Scheme: राजस्थान की ज्यादातर जमीन बंजर और रेगिस्तान के अधीन है, हालांकि कई इलाकों में खेती योग्य जमीन भी है. यहां की कई नकदी फसलों का अच्छा उत्पादन मिल रहा है. राज्य में अब किसानों ने रबी फसलों की बुवाई भी चालू कर दी है, लेकिन कई इलाकों में पानी की कमी के चलते फसलों का उत्पादन लेना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना चलाई है. किसान चाहें तो इस योजना का लाभ लेकर सिंचाई का पानी इकट्ठा करने के लिए डिग्गी निर्माण करा सकते हैं, जिसके लिए सरकार 85% तक सब्सिडी पर अधिकतम 3 लाख 40 हजार रुपये का अनुदान देगी. इस योजना के तहत डिग्गी निर्माण के बाद नहर का पानी इकट्ठा किया जा सकता है, जिससे फसलों की सिंचाई में कोई परेशानी हो. इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को नीचे विस्तार से पूरी प्रक्रिया समझाई गई है.

मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना
इस योजना के तहत आवेदन करके किसान नहरी इलाके में डिग्नी निर्माण करवा सकते हैं, ताकि जब नहर से पानी छोड़ा जाए तो अतिरिक्त पानी को एकत्रित करके सिंचाई के काम में ले सकते हैं. 

  • इस योजना के तहत लघु और सीमांत किसानों को डिग्गी निर्माण की लागत पर 85%  सब्सिडी यानी अधिकतम 3 लाख 40 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है.
  • कृषि आयुक्त कानाराम बताते हैं कि राज्य के 40% लघु-सीमांत किसानों को योजना में शामिल किया जाना है. साथ ही, अतिरिक्त 10% अनुदान भी मिल सकता है.
  • सामान्य किसानों को सिंचाई का पानी इकट्ठा करने के लिए डिग्गी निर्माण पर 75% की सब्सिडी यानी 3 लाख रुपये के अनुदान का प्रावधान है.
  • मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना से जुड़ने के लिए किसान अपने नजदीकी जिले के कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर संपर्क कर सकते हैं.

9 हजार से अधिक किसान लाभान्वित
मुख्यमंत्री कृषि साथी योजना के तहत सिंचाई का पानी इकट्ठा करने के लिए डिग्गी निर्माण पर 9, 596 किसानों को 387 करोड़ रुपये का भुगतान मिल चुका है. वहीं राजस्थान सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत आने वाले 3 सालों में 15,000 किसानों को 450 करोड़ रुपये का अनुदान देने की योजना है. इससे राज्य के किसानों को अकसर परेशान करने वाली पानी की समस्या खड़ी नहीं होगी. वहीं, समय पर फसल की सिंचाई करके किसान भी आसानी से बेहतर उत्पादन ले पाएंगे. 

बीकानेर के किसानों को मिला फायदा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीकानेर जिले के कई किसान आज मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना का लाभ ले रहे हैं. ग्राम खेरा निवासी किसान ओमाराम प्रजापत भी शामिल है, जिन्होंने मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना का लाभ लेकर डिग्गी निर्माण करवाया है. राज्य सरकार की इस योजना में आवेदन करने पर किसान ओमाराम को 3 लाख रुपये का अनुदान मिला.

अब ओमाराम प्रजापत भी नहर में पानी आते ही डिग्गी में इकट्ठा कर लेते हैं, इसलिए अब सिंचाई कार्यों में परेशानी नहीं आती, बल्कि हर समय पानी उपलब्ध रहता है. इस तरह सिंचाई करके पानी की समस्या को दूर हुई ही है, अब अधिकतर इलाका सिंचाई के अधीन आ गया है, इससे खेती का विस्तार हुआ और आमदमी 5 से 6 गुना तक बढ़ गई है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- जैविक खेती के लिए मिलेंगे 11,500 रुपये प्रति एकड़, फ्री ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन भी देगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिर्च के पौधे में ज्यादा फल चाहिए? न करें ये 5 गलतियां
मिर्च के पौधे में ज्यादा फल चाहिए? न करें ये 5 गलतियां
अगस्त में बोएं ये सब्जी, सितंबर में होगी अच्छी कमाई
अगस्त में बोएं ये सब्जी, सितंबर में होगी अच्छी कमाई
ट्रैक्टर खरीदने पर 2.45 लाख रुपये की सब्सिडी, जानें तरीका
ट्रैक्टर खरीदने पर 2.45 लाख रुपये की सब्सिडी, जानें तरीका
मिर्च के पत्ते मुड़ रहे हैं? कीड़ा है या पानी की कमी
मिर्च के पत्ते मुड़ रहे हैं? कीड़ा है या पानी की कमी

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget