एक्सप्लोरर

Paddy Procurement: 14 लाख किसानों के खाते में भेज दिए साढ़े 11 हजार करोड़, यहां सरकार ने खरीद ली धान की फसल

छत्तीसगढ़ में धान खरीद तेजी से चल रही है. अब तक 55 लाख मीट्रिक टन धान खरीद राज्य सरकार के स्तर से कर ली गई है. 14 लाख किसानों के खाते में साढ़े 11 हजार करोड़ भी भेज दिए गए हैं.

Paddy Purchase: देश में धान खरीद की कार्रवाई कुछ राज्यों में थम गई है तो कुछ मेें धान खरीद में तेजी दर्ज की गई हैं. इस साल राज्य सरकारों ने भी किसानों को राहत दी है. सभी स्टेट गवर्नमेंट ने 48 घंटे से 72 घंटे के बीच में किसानों के खाते में एमएसपी का पैसा भेज दिया है. छत्तीसगढ़ में धान खरीद की कार्रवाई तेजी से चल रही है. यहां खरीद केंद्रों पर किसान धान बेचने जा रहे हैं. किसानों की सुविधा भी खरीद केंद्र प्रशासन और जिला प्रशासन ध्यान रख रहे हैं. 

14 लाख किसानों के खाते में भेजे गए साढ़े 11 हजार करोड़ रुपये

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की मंडियों में धान की खरीदारी चल रही है. राज्य सरकार के आंकड़ों पर गौर करें तो राज्य में लगभग 55 लाख मीट्रिक टन धान खरीद कर ली गई हैं. इस धान की एमएसपी(MSP On Paddy) के रूप में करीब 14 लाख किसानों के खाते में साढ़े 11 हजार करोड़ रुपये भेज दिए हैं. यह धनराशि बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत भेजी गई हैं. 

110 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य तय

राज्य में एक नवंबर से धान खरीद शुरू कर दी गई है. स्टेट गवर्नमेंट ने धान खरीद के लिए लक्ष्य तय कर रखा है. इस साल किसानों से 110 लाख मीट्रक टन धान खरीदा जाना है. मुख्यमंत्री ने सभी जिले के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि खरीद केंद्रों में आने वाले किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो. लक्ष्य के सापेक्ष धान खरीद की अवश्य की जाए. बिना धान खरीद किसानों को न लौटाया जाए. 

इतनी एमएसपी पर हो रही धान खरीद

छत्तीसगढ़ में धान खरीद एमएसपी पर की जा रही है. धान खरीद के लिए 2594 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं. सामान्य धान 2040 रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों से खरीदा जा रहा है. वहीं, दूसरे स्टेट से आने वाले धान पर कड़ी नजर रखी जा रही है. प्रशासन इसे अवैध परिवहन मानते हुए कार्रवाई कर रहा है. 

19 हजार से अधिक ऑनलाइन टोकन जारी

धान खरीदी के लिए 70,356 टोकन, वहीं टोकन तुंहर हाथ एप के जरिये 19,481 ऑनलाइन टोकन जारी किए गए हैं. किसान ऑनलाइन पंजीकरण में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं. इस साल 25.92 लाख किसानों का पंजीकरण हुआ है. इसमें से लगभग 2.26 लाखा नए किसान जुड़े हैं. वहीं, पंजीकृत किसानों के धान का रकबा बढ़कर 30.44 लाख हेक्टेयर हो गया है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:- दिवाली पर धड़ाधड़ बिकता रबड़ वाला पनीर, दिखने में बिल्कुल असली लगेगा, चंद सेकेंड में ऐसे पहचानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान भाई देख लें मौसम का ताजा अपडेट, इन राज्यों में होने वाली है भारी बारिश
किसान भाई देख लें मौसम का ताजा अपडेट, इन राज्यों में होने वाली है भारी बारिश
Agriculture Gold Loan: एग्रीकल्चर गोल्ड लोन पर कितना पड़ता है ब्याज, जानें 100000 पर कितनी होगी EMI
एग्रीकल्चर गोल्ड लोन पर कितना पड़ता है ब्याज, जानें 100000 पर कितनी होगी EMI
Ridge Gourd Farming : तोरई की बेल को सहारा देना क्यों जरूरी? ऐसे बनाएं मजबूत ट्रेलिस
तोरई की बेल को सहारा देना क्यों जरूरी? ऐसे बनाएं मजबूत ट्रेलिस
घर पर भी उगा सकते हैं शिमला मिर्च में, जानें तरीका
घर पर भी उगा सकते हैं शिमला मिर्च में, जानें तरीका

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget