एक्सप्लोरर

Organic Farming: इस मार्केट से जैविक खेती का हब बनेगी संगम नगरी, देशभर में होगी फल-सब्जियों की सप्लाई

जैविक खेती सेहत के लिए फायदेमंद होती है. इसी को लेकर उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट ने बड़ी पहल की है. राज्य में आर्गेनिक फार्मिंग का पहला बाजार होगा. यहां से फ्रेश फल सब्जियां सीधे किचन तक पहुंचाई जाएंगी.

Organic Farming In UP: आजकल के सब्जी मार्केट में अनआर्गेनिक सब्जियों का बड़ा बाजार है. इसके पीछे वजह है कि अनआर्गेनिक खेती या फलों के उत्पादन में लागत कम आती है और टाइम भी कम लगता है. कैमिकल फर्टिलाइजर और अन्य की मदद से किसान साल में कई बार एक ही फसल का उत्पादन ले लेते हैं. लेकिन विशेषज्ञ अनआर्गेनिक खेती को सेहत के लिए खतरनाक बताते हैं. डॉक्टर भी आर्गेनिक सब्जी और फल खाने की ही सलाह देते हैं. इसके पीछे अनआर्गेनिक फूड से CANCER जैसी बीमारी होने का खतरा पैदा हो गया है. उत्तर प्रदेश में आर्गेनिक खेती को लेकर बड़ी पहल की गई है.

यूपी का पहला आर्गेनिक प्रॉडक्ट का मार्केट 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित मुंडेरा मंडी में संगम आर्गेनिक नाम से प्रदेश का पहला मार्केट स्थापित होगा. यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तर्ज पर काम करेगा. एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के अधिकारियों का कहना है कि इस मार्केट का फायदा यह होगा कि गंगा किनारे के 112 गांवों में 4000 किसानों द्वारा जैविक खेती से उगाई जा रही है. इसमें अलग-अलग तरह की सब्जियां, दलहन, तिलहन, ज्वार, बाजरा, अनाज और फलों शामिल हैं. इन किसानों को यूपी सरकार की ओर से आर्गेनिक खेती करने का सर्टिफिकेट भी मिला है. ये सभी किसान इस मार्केट में अपनी सब्जियां बेच सकेंगे. ववहीं आम पब्लिक एप के माध्यम से आनलाइन और आफलाइन खरीदारी कर सकेंगे. बाजार 15 नवंबर तक स्टार्ट होने की संभावना है. 

किचन में पहुंचेगी फ्रेश सब्जी

अमूमन होता यह है कि किसान एक दिन पहले सब्जी काटता है. उसे अगले दिन सुबह में बेचने के लिए मंडी जाता है. मंडी से सब्जी बेचने वाले सब्जी लाते हैं और दिनभर सब्जी बेचते हैं. लेेकिन इस मार्केट की मदद से फ्रेश सब्जी लोगों के किचन तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी. इसकी थीम भी सब्जी खेत से रसोई तक रखी गई है. जैविक खेती करने वाले किसानों से संपर्क कर इस तरह की व्यवस्था की जाएगी कि आम पब्लिक को तुरंत ही फ्रेश सब्जी डिलीवर हो जाए. इसका ब्रांड नेम संगम जैविक रखा गया है.

सब्जियों का होगा क्लीनिकल टेस्ट

अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, प्रयागराज में 3790 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर आर्गेनिक खेती की जा रही है. मार्केट में आने वाली सब्जियों का क्लीनिकली स्टेटस क्या है. इसका टेस्ट भी अधिकारी कराएंगे. टेस्ट में सब्जियां पास होने पर उन्हें जैविक इंडिया का लोगो दे दिया जाएगा. इसके बाद किसान देश के किसी भी स्टेट में अपनी सब्जियां बेच सकेंगे. इसको लेकर एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट कई कंपनियों से बातचीत कर रहा है. जल्द ही इसको लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर करा लिए जाएंगे. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- क्या है पैक्स, जो अब हर जिले तक पहुंचेगा... जानिए इससे क्या क्या फायदे होंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है यूपी का राज्य पशुधन मिशन? किसानों को कैसे मिलेगा इसका फायदा
क्या है यूपी का राज्य पशुधन मिशन? किसानों को कैसे मिलेगा इसका फायदा
नींबू के पौधे में नहीं बढ़ रहे फल, करें ये काम
नींबू के पौधे में नहीं बढ़ रहे फल, करें ये काम
बत्तीसी और तोतापुरी बकरी में क्या अंतर है? खरीदने से पहले जान लें
बत्तीसी और तोतापुरी बकरी में क्या अंतर है? खरीदने से पहले जान लें
अर्नब तूफान की चपेट में ये राज्य, कृषि व्यापार पर कितना पड़ेगा असर?
अर्नब तूफान की चपेट में ये राज्य, कृषि व्यापार पर कितना पड़ेगा असर?

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget