एक्सप्लोरर

Onion Price: यहां प्याज इतने महंगे हो गए कि एक किलो की कीमत में 10 किलो सेब आ जाएंगे, बढ़े दामों से लोग हुए बेहाल

प्याज के दाम भारत में भी कई बार लोगों को रुला देते हैं. अब बुरे हाल फिलीपींस के हुए हैं. यहां प्याज के दामों में आग लगी हुई है. भारतीय करेंसी के लिहाज से प्याज 900 रुपये प्रति किलो बिक रही है

Onion Price In Philippines: सब्जी हो या फल, इनकी कीमतों का नियंत्रण में होना जरूरी है. मूल्य वृद्धि से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ जाता है. वहीं, सरकार पर भी कीमत कम करने का दबाव बढ़ने लगता है. विपक्ष हमलावार हो जाता है. यदि लगातार मूल्य अधिक रहे तो आम पब्लिक भी विरोध में सड़क पर आ जाती है. इन दिनों एक देश में ऐसा ही हो रहा है. यहां प्याज की कीमतों में इतनी बढ़ोत्तरी हो गई है कि आमजन बेहाल हो गया है. लोग परेशान हैं. सरकार से कीमत कम करने की मांग कर रहे हैं. 

फिलीपींस में प्याज की कीमत 900 रुपये प्रति किलो
फिलीपींस में प्याज की कीमतों में तेजी बनी हुई है. जानकारी के अनुसार, फिलीपींस में प्याज की कीमत 11 डॉलर बनी हुई है. भारतीय करेंसी में इसकी कीमत 900 रुपये है. देखा जाए तो भारत में इस समय सेब 80 से 90 रुपये प्रति किलो चल रहा है. ऐसे में फिलीपींस की एक किलो प्याज की कीमत में 10 किलोग्राम सेब आसानी से आ जाएंगे. इसके अलावा चिकन, मटन का मीट भी इतनी कीमत में काफी आ सकता है.  

22 हजार टन प्याज आयात करेगा फिलीपींस
प्याज की बढ़ती कीमतों के कारण फिलीपींस सरकार दबाव में है. घरेलू खपत सुनिश्चित करने के लिए सरकार से लगातार मांग की जा रही है. इसी को देखते हुए फिलीपींस सरकार ने घरेलू खपत दुरस्त करने के लिए मार्च तक लगभग 22,000 टन प्याज का आयात करने की घोषणा की है. सरकार के इस फैसले से आमजन ने राहत की सांस ली है. लेकिन पब्लिक की अपील है कि प्याज आयात करने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए. 

चीन से तस्करी कर लाई जा रही प्याज
फिलीपींस में चीन से प्याज की तस्करी भी हो रही है. तस्करी-विरोधी प्रयासों की निगरानी करने वाली समिति के प्रमुख कांग्रेसी जॉय सालसेडा ने बताया कि कृषि तस्करी को नियंत्रण में करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं. चीनी नागरिक और उनके सहयोगियों की ओर से हो रही प्याज की तस्करी की पूरी जांच कराई जाएगी. हाल में फिलीपींस के सीमा शुल्क ब्यूरो ने चीन से तस्करी कर लाए गए 153 मिलियन डालर की लाल और सफेद प्याज जब्त की है.  

क्यों बढ़ी प्याज की कीमतें
अब सवाल है कि आखिर फिलीपींस में प्याज के दाम परवान क्यों चढ़े हैं? फिलीपींस की कृषि मार्केट के जानकारों का कहना है कि फिलीपींस में प्याज की कीमत बढ़ने के कई कारक हैं. इनमें देश में लगातार आने वाले टाइफून, उर्वरकों के दाम अधिक होना, ईधन की कीमत बढ़ने का असर प्याज के दामों पर पड़ा है. प्याज के बढ़ते दामों को देखते हुए देश के कारोबारियों ने उसे स्टॉक करना भी शुरू कर दिया है. इसी कारण बाजार में प्याज बेहद कम हो गई है. एक बड़ा कारण रूस-यूक्रेन युद्ध भी रहा है. वहीं, फिलीपींस के विपक्ष के सांसदों ने प्याज के दामों में बढ़ोत्तरी के लिए सरकार को जिम्मेदार माना है. 

 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- ये मौका ना गवाएं... देश-विदेश में बढ़ रही इस लकड़ी की डिमांड, खेती के लिए पूरा पैसा देगी सरकार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Paddy Crop: भिवंडी के किसानों पर मंडराया संकट, 16,221 हेक्टेयर धान पर क्यों आया संकट?
भिवंडी के किसानों पर मंडराया खतरा, 16,221 हेक्टेयर धान पर क्यों आया संकट?
Pomegranate Farming: जैविक उत्पाद से अनार की खेती, आधी लागत में होगा दोगुना मुनाफा
जैविक उत्पाद से अनार की खेती, आधी लागत में होगा दोगुना मुनाफा
PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 24वीं किस्त से 10 लाख किसान बाहर! कहीं आपका नाम तो नहीं?
पीएम किसान की 24वीं किस्त से 10 लाख किसान बाहर! कहीं आपका नाम तो नहीं?
Agriculture Machinery: देश में कितना बड़ा है कृषि यंत्रों का कारोबार, हर साल कितनी होती है इससे कमाई?
देश में कितना बड़ा है कृषि यंत्रों का कारोबार, हर साल कितनी होती है इससे कमाई?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget