एक्सप्लोरर

National Red Rose Day: इस राज्य में होती है गुलाब की सबसे ज्यादा खेती, विदेशों में भी महक बिखेर रहा भारत का गुलाब

National Red Rose Day: गुलाब का फूल अपनी खुशबू के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है. इस फूल का एक्सपोर्ट भारत भी अच्छे पैमाने पर करता है.

किसी ने क्या खूब कहा है "कांटों में छिपा, प्यार का राज़,महक से फैलाए, मोहब्बत का अंजाम. गुलाब का फूल, जिंदगी का सार,हर पल, हर सांस, हो प्यार से भरपूर." दुनिया भर में गुलाब को प्यार प्रतीक माना जाता है. लोग अक्सर अपने प्यार का इजहार करने के लिए गुलाब के फूल का इस्तेमाल करते हैं. आज नेशनल रेड रोज डे है, इस मौके पर हम आपको बताने जा रहें कि भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा इसकी खेती की जाती है.

विश्व में भारत गुलाब की खेती करने के मामले में शीर्ष स्थानों पर है. गुलाब की मदद से कई प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं. जिनमें गुलाब जल, गुलकंद से लेकर कन्नौज और हसायन का प्रसिद्ध इत्र भी शामिल है. इनके अलावा भी बहुत से ऐसे प्रोडक्ट्स हैं जो गुलाब से बनते हैं. इसकी खेती करने वालों को ये तगड़ा मुनाफा देकर जाता है.

रिपोर्ट्स बताती हैं कि देश में सबसे ज्यादा गुलाब की खेती करने वाले प्रदेश में कर्नाटक टॉप पर है. एग्रीकल्चर एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (APEDA) की रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक ने 2022 में फूलों का उत्पादन 1,71,880 टन कर दोगुना कर लिया, जो 2018 के 76,910 टन से बहुत ज्यादा है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि बेंगलुरु का डच गुलाब काफी ज्यादा लोकप्रिय है. देश भर से विदेश जाने वाले गुलाब में एक काफी बड़ा हिस्सा कर्नाटक का भी होता है. जिसका इसके काम से जुड़े लोगों को काफी लाभ भी मिलता है.  

गुलाब की खेती के जरूरी मापदंड

गुलाब की खेती के लिए 15 से 28 डिग्री तापमान अच्छा होता है. इसकी खेती के लिए मिट्टी का पीएच मान 6 से 7.5 के बीच होना चाहिए. गुलाब उगाने के लिए रेतीली दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है. इसका कतारों में रोपण करें, पौधों के बीच 2-3 फीट की दूरी रखें.

कब करें कटाई

गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां चमकीले रंग की होने पर काटने का सही वक्त होता है. अगले वर्ष गुलाब के खेत में फूलों की अच्छी पैदावार होती है. मार्च के महीने में इनकी छंटाई के बाद अच्छे फूल आने लगते हैं. गुलाब की कटाई के बाद फूलों को पानी में डालकर कोल्ड स्टोरेज में रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें- ये है दुनिया का सबसे बड़ा फूल, सड़े हुए मांस जैसी आती है गंध, जानें दिलचस्प बातें...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी से कितना कमा सकते हैं किसान?
एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी से कितना कमा सकते हैं किसान?
मानसून में मुर्गी फार्मिंग में ये आती है चुनौतियां, इन बातों का रखें ख्याल
मानसून में मुर्गी फार्मिंग में ये आती है चुनौतियां, इन बातों का रखें ख्याल
Cow Dung Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें अंडा फार्मिंग, कितना आएगा खर्च?
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें अंडा फार्मिंग, कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget