एक्सप्लोरर

Mustard Procurement: देश में MSP पर खरीदी इतने लाख टन सरसों, किसानों के खाते में भेजे 922 करोड़ रुपये

गेहूं के साथ देश में सरसों की एमएसपी पर खरीद की जा रहा है. सरसों खरीद में हरियाणा नंबर वन है, जबकि दूसरे नंबर पर राजस्थान है. आने वाले दिनों में आंकड़ा और अधिक बढ़ेगा. 

Mustard Procurement In India: देश में गेहूं कटाई जोरों पर चल रही है. वहीं, मंडियों में भी किसानों का गेहूं खरीदना शुरू हो गया है. लेकिन ऐसा नहीं है कि केवल गेहूं ही देश मेें खरीदा जा रहा है. अन्य फसलों की खरीद भी एमएसपी पर शुरू कर दी गई है. अब देश में एमएसपी पर सरसों की खरीद की जा रही है. सरसों मार्केट के जानकारों का कहना है कि तीन साल बाद ओपन मार्केट में एमएसपी से कम दाम हुए हैं. इसी कारण सरकार सरसों की खरीद कर रही है. किसानों को भी सरकार तुरंत पेमेंट कर रही है. 

1.69 लाख मीट्रिक टन हुई सरसों की खरीद

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश मेें सरसों खरीद तेज स्पीड से हो रही है. अभी तक नाफेड ने 1,69,217.45 मीट्रिक टन सरसों की खरीद कर ली है. आंकड़ों के अनुसार, देश में 84914 किसान एमएसपी पर सरसों सरकार को बेच चुके हैं, जबकि उन्हें 922.24 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया हैं. सरसों खरीद में हरियाणा अव्वल बना हुआ है. 

हरियाणा में इतने मीट्रिक टन हुई सरसों खरीद

सरसों का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य राजस्थान है. दूसरे नंबर पर हरियाणा है. हरियाणा में देश की 13.5 फीसदी सरसों पैदा की जाती है. नाफेड के अनुसार, हरियाणा में 20 मार्च से 5440 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी पर सरसों की खरीद की जा रही है. अभी तक 139226.38 मीट्रिक टन सरसों खरीदा जा चुका है. किसानों के खाते में 758.78 करोड़ रुपये भेज दिए हैं. तिलहनी फसलों में सरसों करीब 26 प्रतिशत कवर करती है. 

राजस्थान में 4708 मीट्रिक टन खरीदी सरसों

राजस्थान में देश की 42 प्रतिशत सरसों होने के कारण सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है. लेकिन जितनी उपज यहां होती है. उतनी खरीद राजस्थान में नहीं हो रही है. यहां किसान लगातार एमएसपी पर सरसों खरीद की मांग कर रहे हैं. बावजूद इसके खरीद नहीं बढ़ पा रही है. राजस्थान में अभी तक 4708.40 मीट्रिकि टन ही सरसों खरीदी गई है. 

गुजरात, मध्य प्रदेश में भी हो रही खरीद

मध्य प्रदेश में 12 प्रतिशत और गुजरात में देश की 4.2 प्रतिशत सरसों की उपज होती है. मध्य प्रदेश में 9977.74 मीट्रिक टन सरसों खरीदी जा चुकी है, वहीं, गुजरात में 15293.43 मीट्रिक टन सरसों खरीद ली गई है. आने वाले दिनों में ये आंकड़ा और अधिक बढ़ने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें: Wheat Procurement: पंजाब में 12 पैसे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे मजदूर, हड़ताल खत्म होने से किसानों को राहत, गेहूं खरीद शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सब्जियों के छिलके फेंके नहीं, ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद
सब्जियों के छिलके फेंके नहीं, ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद
मानसून में किस पौधे की होती है सबसे ज्यादा मांग, नर्सरी का कहलाता है राजा
मानसून में किस पौधे की होती है सबसे ज्यादा मांग, नर्सरी का कहलाता है राजा
एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी से कितना कमा सकते हैं किसान?
एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी से कितना कमा सकते हैं किसान?
मानसून में मुर्गी फार्मिंग में ये आती है चुनौतियां, इन बातों का रखें ख्याल
मानसून में मुर्गी फार्मिंग में ये आती है चुनौतियां, इन बातों का रखें ख्याल

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget