एक्सप्लोरर

Subsidy Offer: किसानों का काम आसान बना देंगे ये 3 मशीन, जिन पर मिल रही 50% सब्सिडी... 1 फरवरी तक करें आवेदन

Agri Machinery: किसानों को स्ट्रॉ रीपर, स्वचालित रीपर/ ट्रैक्टर रीपर, श्रेडर/मल्चर की खरीद पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है. 1 फरवरी तक आवेदन करके किसान कोई भी कृषि यंत्र घर ला सकते हैं.

Subsidy on Agri Machinery: आज कृषि यंत्रों की मदद से खेती का लगभग हर काम आसान हो गया है.राज्य सरकारें भी अब किसानों को तरह-तरह के कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान देती है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश सरकार ने भी ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना चलाई है. इस स्कीम के तहत अब फसल कटाई और अवशेष प्रबंधन के यंत्रों को अनुदान पर उपलब्ध करवाया जा रहा है. जल्द रबी फसलों की कटाई का समय भी आने वाला है. ऐसे में स्ट्रॉ रीपर, स्वचालित रीपर या ट्रैक्टर रीपर, श्रेडर या मल्चर की खरीद पर सब्सिडी की खरीद पर 40 से 50 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है. 25 जनवरी से आवेदन चालू हो चुके हैं. किसान चाहें तो 1 फरवरी तक अपना एप्लीकेशन फॉर्म सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करवा सकते हैं.

किन कृषि यंत्रों पर मिल रही सब्सिडी
मध्यप्रदेश कृषि अभियांत्रिकी विभाग ने राज्य के किसानों को कटाई-फसल अवशेष प्रबंधन में काम आने वाले स्ट्रॉ रीपर, स्वचालित रीपर या ट्रैक्टर रीपर, श्रेडर या मल्चर पर 40 से 50 प्रतिशत अनुदान देने का फैसला किया है.
 
स्ट्रॉ रीपर 
स्ट्रॉ रीपर एक 3 इन 1 कृषि यंत्र है, जिससे फसल की कटाई, थ्रेशिंग और पुआल की सफाई/भूसा बनाने का काम आसानी से निपटा सकते हैं. इस यंत्र को ट्रेक्टर से जोड़कर इस्तेमाल करते हैं. ये फसल अवशेषों के प्रबंधन में सहायक है, जिससे पराली जलाने की समस्या ही नहीं रहती. स्ट्रॉ रीपर की खरीद पर सब्सिडी का लाभ लेने के लिए 10,000 रुपये की सिक्योरिटी मनी डीडी के तौर पर करना होगा.

स्वचालित रीपर/ट्रैक्टर रीपर
ऑटोमैटिक रीपर अपने आप चलता है, जिसे खींचने के लिए ट्रैक्टर या किसी वाहन की आवश्यकता नहीं रहती, जबकि एक रीपर ट्रैक्टर से भी संचालित होता है.यह भी फसल की कटाई और पराली के प्रबंधन का काम आसान बना देता है. स्वचालित रीपर या ट्रैक्टर रीपर की खरीद पर सब्सिडी का लाभ पाने  के लिए 5,000 रुपये का सिक्योरिटी मनी डीडी के तौर पर जमा करवानी होगी.

श्रेडर/मल्चर
श्रेडर या मल्चर में लगे विशेष ब्लेड के जरिए फसल अवशेषों या पत्तियों के छोटे-छोटे टुकड़े हो जाते हैं. फिर किसान चाहें तो फसल अवशेषों की नेचुरल मल्चिंग बना सकते हैं या फिर इन टुकड़ों को खेत में फैलाकर मिट्टी में ही विलीन होने के लिए छोड़ दें, ताकि ये खाद में तब्दील हो जाएं. इस यंत्र में एक विशेष ब्लेड भी लगा होता है, जो इस काम को आसान बना देता है. इस यंत्र पर सब्सिडी के लिए डीडी के तौर पर  5,000 रुपये का सिक्योरिटी मनी सब्मिट करनी होगी.

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
मध्यप्रदेश ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान पाने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी भी अटैच करनी होगी.

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदक का बैंक खाता विवरण (पासबुक फ्रंट पेट की कॉपी)
  • आवेदक का जाति प्रमाण पत्र (एससी-एसटी किसान की पहचान हेतु)
  • आवेदक के नाम से डिमांड ड्राफ्ट 
  • ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

कहां करें आवेदन
यदि आप भी मध्य प्रदेश के किसान हैं और मध्यप्रदेश कृषि अभियांत्रिकी विभाग की ओर से चलाई जा रही ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो https://dbt.mpdage.org/Eng_Index.aspx पर आवेदन कर सकते हैं.

यदि जिलेवार कृषि यंत्रों की लिस्ट देखना चाहते हैं तो https://www.mpdage.org/Advertisement/e-krishi-DD_090921062243.pdf  पर भी विजिट कर सकते हैं.ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए आवेदन करने वाले किसानों में से लाभार्थी का चयन लॉटरी माध्यम से किया जाएगा.

आवेदन 1 फरवरी तक खुले हैं, जिसके बाद चयनित किसानों के नामों की घोषणा भी 2 फरवरी को ही लॉटरी निकालने के बाद ही कर दी जाएगी. अधिक जानकारी के लिए https://dbt.mpdage.org/ पर विजिट कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- सोलर पंप से 80,000 रुपये की इनकम, इंस्टॉलेशन के लिए 90% अनुदान भी मिल रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या घर के चारों भाइयों को मिल सकता है किसान योजना में लाभ?
क्या घर के चारों भाइयों को मिल सकता है किसान योजना में लाभ?
ट्रैक्टर खरीदने से पहले, किसान भाई जानें ये जरूरी बातें
ट्रैक्टर खरीदने से पहले, किसान भाई जानें ये जरूरी बातें
इस हरी सब्जी से किसानों को होगा मोटा मुनाफा
इस हरी सब्जी से किसानों को होगा मोटा मुनाफा
Solar Fencing: खेत में Solar Fencing क्यों जरूरी, इससे क्या होता है फायदा?
खेत में Solar Fencing क्यों जरूरी, इससे क्या होता है फायदा?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget