एक्सप्लोरर

Millets Production: मिलेट्स उत्पादन में भारत का बज रहा डंका, 41 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ बना नंबर वन

Millets Production: मिलेट्स उत्पादन में भारत दुनिया में नंबर वन है. दुनिया में इसकी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है. कई देशों को भारत मिलेट्स निर्यात करता है. मिलेट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं.

Millets Cultivation: गेहूं, धान, उत्पादन में पहले ही भारत दुनिया के शीर्ष देशों में शुमार है. अब अन्य फसलों के उत्पादन में भी भारत विश्व में अपना परचम लहरा रहा है. अगला साल मिलेट्स ईयर के रूप में मनाया जाएगा. ऐसे में भारत की नजरें भी देश में होने वाले मिलेट्स उत्पादन पर टिकी है. यदि वैश्विक आंकड़ों पर नजर डालें तो मिलेट्स उत्पादन में भारत विश्व में राज कर रहा है. अपना देश प्रॉडक्शन के मामले में दुनिया में शीर्ष पर है. 

विश्व में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी

मिलेट्स उत्पादन के मामले में भारत बंपर उत्पादन करता है. आंकड़ों को देखें तो वैश्विक उत्पादन में लगभग 41 प्रतिशत की अनुमानित हिस्सेदारी के साथ भारत दुनिया में बाजरा के प्रमुख उत्पादकों में से एक है. एफएओ (खाद्य और कृषि संगठन) के अनुसार, 2020 में मिलेट्स का विश्व उत्पादन 30.464 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) था और भारत की हिस्सेदारी 12.49 एमएमटी थी. यह कुल बाजरा उत्पादन का 41 प्रतिशत है. भारत ने पिछले वर्ष में 15.92 एमएमटी के बाजरा उत्पादन की तुलना में 2021-22 में बाजरा उत्पादन में 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है.

इन 5 राज्यों में बंपर मिलेट्स प्रॉडक्शन हो रहा

भारत के शीर्ष पांच बाजरा उत्पादक राज्य राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश हैं. कुल बाजरा उत्पादन में मिलेट्स के निर्यात का हिस्सा लगभग 1 प्रतिशत है. भारत से मिलेट्स के निर्यात में मुख्य रूप से साबुत अनाज शामिल है. 

2025 तक इतना होगा मिलेट्स मार्केट

विशेषज्ञों ने बताया कि यह अनुमान लगाया गया है कि मिलेट्स मार्केट 2025 तक अभी के 9 बिलियन अमरीकी डालर से बढ़कर 12 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक होने की उम्मीद है. ऐसा होने पर मिलेट्स का बड़ा मार्केट विश्व में होगा. भारत की बड़ी वैश्विक हिस्सेदारी वैश्विक मार्केट में होगी. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने 2021-22 में बाजरा के निर्यात में 8.02 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, क्योंकि निर्यात पिछले वर्ष के 147,501.08 एमएमटी के मुकाबले 159,332.16 एमएमटी था.

ये हैं दुनिया के प्रमुख इंपोर्टर देश

दुनिया में प्रमुख मिलेट्स आयात करने वाले देश इंडोनेशिया, बेल्जियम, जापान, जर्मनी, मैक्सिको, इटली, अमेरिका, ब्रिटेन, ब्राजील और नीदरलैंड हैं. भारत भी इन देशों को भरपूर मिलेट्स उपलब्ध कराता है. 

मिलेट्स की 16 प्रमुख किस्मेें

मिलेट्स की 16 प्रमुख किस्में हैं. जिनका उत्पादन और निर्यात किया जाता है. इनमें जिनमें ज्वार (ज्वार), बाजरा (बाजरा), रागी (रागी) लघु बाजरा (कंगानी), प्रोसो बाजरा (चीना), और कोदो बाजरा शामिल हैं. चावल और गेहूं जैसे अत्यधिक खपत वाले अनाज की तुलना में बाजरा में बेहतर पोषण से भरे हुए होते हैं. बाजरा कैल्शियम, आयरन और फाइबर से भरपूर होता है. यह इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :- किसानों के लिए खुशखबरी! पैदावार बढ़ाने के लिए फर्टिलाइजर पर मिलेगा 50% अनुदान, इस तरह मिलेगा पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
मटर की खेती से किसानों को होगा डबल फायदा! कमाई के साथ सुधरेगी मिट्टी
मटर की खेती से किसानों को होगा डबल फायदा! कमाई के साथ सुधरेगी मिट्टी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget