एक्सप्लोरर

Kisan Yojana: मध्य प्रदेश के किसान परिवारों को हर साल 22,000 रुपये का प्रोत्साहन, जानें आखिर ये कैसे संभव हुआ?

Kisan Kalyan Yojana: एमपी के छोटे और गरीब किसान परिवारों को हर साल 22,000 रुपये का प्रोत्साहन मिलेगा. ये प्रोत्साहन किसी एक स्कीम नहीं बल्कि, अलग-अलग योजनाओं के तहत महिला किसानों को भी दिया जाना है.

Ladli Behna Yojana: देशभर में कृषि के विकास और किसानों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं. कुछ योजनाओं के जरिए तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाता है तो कुछ योजनाएं किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करती हैं. केंद्र सरकार तो अपने स्तर से आर्थिक तौर पर सहायता देने के लिए कई योजनाएं चला रही है, लेकिन राज्य सरकारें भी अपनी तर्ज पर किसानों के हर वर्ग को आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करती है. मध्य प्रदेश सरकार ने भी कृषि क्षेत्र के विस्तार और किसानों के हित में कई काम किए हैं. राज्य का कृषि सेक्टर भी आए दिन नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है.

राज्य सरकार भी कृषि इनपुट से लेकर पशुपालन, कृषि मशीनरी पर सब्सिडी उपलब्ध करवाई जा रही है. राज्य में खेती-किसानी करने वाले आर्थिक तौर पर कमजोर तबके के लिए भी हर साल 22,000 रुपये की मदद का प्रावधान किया गया है.

ये पैसा किसी एक स्कीम से नहीं, बल्कि अलग-अलग योजनाओं के जरिए पात्र किसानों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर किया जाएगा, जिससे किसानों को खर्च में काफी हद तक राहत मिलेगी.

इन योजनाओं से आर्थिक मदद
मध्य प्रदेश में अभी तक छोटे किसान परिवारों को केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6,000 रुपये सालाना और एमपी सरकार की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 4,000 रुपये सालाना लाभ मिल रहा था, लेकिन अब से गरीब, मजदूर और लघु किसान वर्ग की महिलाओं को भी 12,000 रुपये वार्षिक आर्थिक मदद के तौर पर दिए जाएंगे.

पहले से जिन किसानों को पीएम किसान योजना और किसान कल्याण योजना का लाभ मिल रहा है, उन परिवारों की महिलाएं भी अब से 12,000 रुपये की आर्थिक मदद ले पाएंगी. इस तरह किसान परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा, पैसों से जुड़ी तंगी दूर होगी और खेती-किसानी, व्यक्ति खर्चों को निपटाने में खास मदद मिलेगी.

कृषि योजनाएं

आर्थिक सहायता (वार्षिक)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

6,000 रुपये

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना

4,000 रुपये

लाड़ली बहना योजना

12,000 रुपये

क्या है लाड़ली बहना योजना
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की गरीब और मध्यवर्गीय परिवार की महिलाओं को हर महीने एक-एक हजार रुपये की सहायता राशि सीधा उनके बैंक खाते में अंतरित की जाएगी. यह लाड़ली बहना स्कीम है, जिसके तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च से आवेदन चालू किए जाएंगे.

इस स्कीम के हितग्राहियों को चिन्हित किया जाएगा और गांव-गांव, वार्डों में जाकर महिलाओं से आवेदन लिए जाएंगे. इस स्कीम से मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण मिलेगा और परिवारों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- गेहूं कटाई से पहले सस्ते दाम पर मिल रहे स्ट्रॉ रीपर और मल्चर, इस लिंक पर 6 फरवरी तक तक दें डायरेक्ट आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूखे से फसलें बर्बाद! सरकार देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद
सूखे से फसलें बर्बाद! सरकार देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद
अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget