एक्सप्लोरर

Agri Subsidy Scheme: सस्ती दरों पर ना बेचें प्याज, यहां भंडारण के लिए 1,75,000 दे रही सरकार, इस तरह मिलेगा लाभ

Onion Storage House Subsidy: अब सस्ते दामों पर सब्जी बेचने की मजबूरी खत्म. यहां किसानों को भंडार घर खोलने के लिए सरकार की तरफ से 1,75,000 रुपये दिए जा रहे हैं. इस तरह आवेदन करें.

Rashtriya Krishi Vikas Yojana: अकसर मंडी में किसानों को उनकी उपज के सही दाम नहीं मिलते. कई किसान मजबूरी में आकर कम दाम पर ही सब्जियां बेच देते हैं, लेकिन कुछ किसान निराश होकर पूरी उपज को बर्बाद कर देते हैं. इन दिनों कई राज्यों से इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं, इसलिए सरकार ने फसल भंडार घर खोलने के लिए किसानों को सब्सिडी देने का फैसला किया है. ये योजना आलू और प्याज की फसल के भंडारण के लिए स्टोरेज हाउस चालू करने के लिए दी जा रही है. इसका लाभ लेने के लिए किसानों को नीचे दी गई प्रोसेस को फॉलो करना होगा. जानिए विस्तार से.

प्याज के भंडारण के लिए सब्सिडी

मध्य प्रदेश उद्यानिक विभाग ने राज्य के किसानों को प्याज भंडार गृह के निर्माण के लिए 1,75,000 रुपये का अनुदान देने का फैसला किया है. राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) के तहत 50 मीट्रिक टन क्षमता वाले प्याज के भंडार घर के लिए राज्य में 100 और नई यूनिट्स लगाने का लक्ष्य है. इसके लिए 10 जिलों के किसानों से आवेदन मांगे हैं. हर जिले में 100 इकाईयां बनाई जाएंगी, जिसमें 7 सामान्य वर्ग, 2 अनुसूचित जाति और 1 अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित है.

इन किसानों को मिलेगा लाभ

मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, देवास, इंदौर, उज्जैन, रीवा, शाजापुर, सागर, धाप, खण्डवा, राजगढ़, सतना जिले के किसानों को अनुदान दिया जाएगा. प्याज के भंडार घर बनाने की कुल लागत 3 लाख 50 हजार रुपये निर्धारित की गई है, जिस पर 50 फीसदी सब्सिडी यानी 1 लाख 75 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा.

इन बातों का रखें खास ध्यान

वैसे तो 50 मीट्रिक टन के प्याज का भंडार घर खोलने के लिए राज्य का कोई भी किसान आवेदन कर सकता है, लेकिन इन 10 जिलों के अलग से लक्ष्य जारी किए गए हैं. इसके लिए किसानों की पात्रता इस हिसाब से निर्धारित की जाएगी.

  • किसान की खुद की खेती योग्य जमीन हो.
  • सामान्य वर्ग के किसान 2 हेक्टेयर और एससी-एसटी वर्ग के किसान 1.75 हेक्टयेर में प्याज की फसल का उत्पादन ले रहा हो. 
  • पहले कभी प्याज का भंडार घर ना खोला हो और ना ही ऐसी किसी योजना का लाभ लिया हो.

यहां करें आवेदन

प्याज का भंडार घर खोलने के लिए मध्य प्रदेश उद्यानिक एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, मध्य प्रदेश के पोर्टल https://mpfsts.mp.gov.in/mphd पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

  • यहां आवेदन फॉर्म के साथ किसान का आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, खसरा नंबर या बी-1 की कॉपी, बैंक पासबुक की कॉपी, जाति प्रमाण पत्र आदि डोक्यूमेंट्स लगाने होंगे
  • अधिक जानकारी के लिए मध्य प्रदेश फार्मर्स सब्सिडी ट्रैकिंग सिस्टम या अपने नजदीकी जिले के कृषि विभाग के कार्यालय या विकासखंड विभाग में भी संपर्क कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:  ऐसे खर्च करें मात्र 15 रुपए! हर साल 6,000 देगी सरकार, 8 करोड़ किसान ले रहे लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसानों के बुढ़ापे का सहारा है ये स्कीम, जानें कैसे मिलेगा फायदा?
किसानों के बुढ़ापे का सहारा है ये स्कीम, जानें कैसे मिलेगा फायदा?
Monsoon Gardening Tips: बारिश में बचाएं तुलसी-पुदीना और करी पत्ता, देखें किचन गार्डनिंग टिप्स
बारिश में बचाएं तुलसी-पुदीना और करी पत्ता, देखें किचन गार्डनिंग टिप्स
डेयरी बिजनेस के लिए किस नस्ल की भैंस सबसे बेस्ट, जान लीजिए
डेयरी बिजनेस के लिए किस नस्ल की भैंस सबसे बेस्ट, जान लीजिए
बिना मिट्टी खेती करके कमाएं, जानें पूरा तरीका
बिना मिट्टी खेती करके कमाएं, जानें पूरा तरीका

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget