एक्सप्लोरर

PM Kisan Alert: किसानों से वापस मांगी जा रही है पीएम किसान की सम्मान राशि, वजह जानकर चौंक जायेंगे

PM Kisan Installement Return: कुछ किसानों ने पीएम किसान योजना के नियमों के खिलाफ जाकर आर्थिक लाभ लिया है, जिसमें सरकार ने सम्मान राशि की रिकवरी के लिये नोटिस भी जारी किये हैं.

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार ने छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करने के लिये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की शुरुआत की. इस योजना के तहत हर साल किसानों को 6,000 रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है. पीएम किसान (PM Kisan) की धनराशि साल में 3 बार और 3 किश्तों में यानी हर चार महीने में  2000 रुपये किसानों को दिये जाते है. बता दें कि कुछ दिनों पहले ही किसानों के खाते में पीएम किसान की 11 वीं किश्त (PM Kisan Installment) से करीब 10 करोड़ से ज्यादा किसान लाभान्वित हुये हैं, लेकिन इस बीच कुछ किसानों ने पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana)के नियमों के खिलाफ जाकर इस सहायता राशि का लाभ लिया है. यही कारण है कि अब सरकार इन किसानों से जल्द ही सम्मान राशि की रिकवरी करेगी.

क्या है कारण (Reason Behind Installment Return of PM Kisan)
पीएम किसान योजना के तहत आर्थिक सहायता का लाभ लेने के लिये भारत सरकार ने लाभार्थियों के लिये पात्रता निर्धारित की है. कई किसान इस पात्रता के विपरीत न सिर्फ पीएम किसान के लाभार्थी बने बैठे हैं, बल्कि इनके खातों में 2000 रुपये की किश्तें भी ट्रांसफर हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मामले में केंद्र सरकार सख्ती बरत रही है और पीएम किसान अवैध लाभार्थियों को नोटिस भी भेजा जा रहा है. अवैध लाभार्थियों से ना सिर्फ गलत तरीके से हासिल की गई सम्मान राशि की रिकवरी करवाई जा रही है, बल्कि पात्रता से बाहर जो किसान राशि नहीं लौटायेंगे, उन पर कार्यवाही भी की जा सकती है.

इन किसानों को लौटानी होगी पीएम किसान की राशि (PM Kisan News)

  • उत्तर प्रदेश के कृषि प्रधान जिले गाजीपुर (Ghazipur) में करीब 5,227 किसान ऐसे हैं, जो इनकम टैक्स देने के कारण पीएम किसान की पात्रता से बाहर हो चुके हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इन किसानों ने पीएम किसान योजना से अभी तक लगभग 4.32 करोड़ रुपए की सहायता राशि हासिल की है. सरकार द्वारा इन किसानों को नोटिस भेजकर चेतावनी जारी की गई है. नोटिफिकेशन (PM Kisan Notification) में बताया गया है कि सहायता राशि न लौटाने पर राजस्व विभाग की ओर से सख्त कदमों उठाकर किश्तों की वसूली की जा सकती है.
  • ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) जिले से भी सामने आया है, जहां लाभार्थी किसान की मृत्यु के बाद भी मृतक किसानों के खाते में पीएम किसान की सम्मान राशि ट्रांसफर हुई है. जांच-पड़ताल के बाद जिले के मृतक किसानों की सूची बनाई गई, जिसमें करीब 9,284 मृतक किसानों ने भी पीएम किसान (PM Kisan 11th Installment) की सम्मान राशि का लाभ लिया है. इस मामले में मृतक किसान के उत्तराधिकारी और बैंक कर्मचारियों को भी सचेत कर दिया गया है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Indian Agriculture: एग्रो टूरिज्म से जुड़कर खुलेंगे तरक्की के रास्ते, गांव-किसानों को मिलेंगे ये शानदार फायदे

Indian Agriculture: एग्रो टूरिज्म से जुड़कर खुलेंगे तरक्की के रास्ते, गांव-किसानों को मिलेंगे ये शानदार फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसानों के लिए बड़ी चेतावनी! आपके पास नहीं है यह कार्ड, बंद हो जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ
किसानों के लिए बड़ी चेतावनी! आपके पास नहीं है यह कार्ड, बंद हो जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ
Fishing Ban In India: क्यों मानसून में मछली पकड़ने पर रोक लगा देती है सरकार, क्या है इसके पीछे की वजह?
क्यों मानसून में मछली पकड़ने पर रोक लगा देती है सरकार, क्या है इसके पीछे की वजह?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
मानसून की देरी से इन फसलों में किसानों को हुआ घाटा, चाय पर भी पड़ा बुरा असर
मानसून की देरी से इन फसलों में किसानों को हुआ घाटा, चाय पर भी पड़ा बुरा असर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget