एक्सप्लोरर

Lemon Farming: उन्नत किस्म के बीजों से तैयार करें नींबू के बाग, यहां जानें Seedless खेती के बारे में

Lemon Orchards: बाजार को मांग को देखते हुये बीज रहित नींबू की खेती करते हैं तो साधारण नींबू के मुकाबले अच्छा मुनाफा हो सकता है.

Seedless Lemon Gardening: पिछले दिनों नींबू की मांग का काफी तेजी देखी गई है, इसलिये शुरुआत से ही सावधानी बरतकर नींबू के बाग लगायें, जिससे बिना नुकसान के अच्छा लाभ कमा सकें. नींबू की फसल से अच्छा उत्पादन लेने के लिये नई तकनीक और उन्नत किस्मों बुवाई करना उचित रहता है. हम बात कर रहे हैं बीज रहित यानी सीडलेस नींबू की खेती के बारे में. जी हां, बाजार में आजकल बिना बीज वाले नींबू की मांग बढ़ गई है. बाजार को मांग को देखते हुये अगर बीज रहित नींबू की खेती करते है, तो साधारण नींबू के मुकाबले अच्छा मुनाफा हो सकता है. आइये जानते इसकी खेती की खास तकनीक के बारे में-

बीज रहित नींबू की खेती
नींबू की बागवानी के लिये आंध्र प्रदेश, तमिलनाडू, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश का नाम शीर्ष पर आता है.

  • बीज रहित नींबू की खेती के लिये  मध्यम जलवायु और बलुई दोमट मिट्टी सबस अच्छा उत्पादन देती है.
  • सामान्य जलवायु में रात-दिन का तापमान नियंत्रित रहता है, जिससे फल की बेहतर क्वालिटी और खटास और रंग की उपज मिलती है.
  • ध्यान रखें कि सर्द, पहाड़ी और कोहरे वाले इलाकों में नींबू की खेती नहीं करनी चाहिये, इससे बाग में सड़न और गलन की समस्या होने लगती है.
  • इसकी नर्सरी लगाने के लिये जांच कर लेनी चाहिये कि नींबू की पौध बीज रहित और अच्छी क्वालिटी की हो, जिससे स्वस्थ और अच्छी पैदावार लेने में खास मदद मिलती है.
  • नीबू की पौधों की रोपाई से जड़ों का उपचार कर लेना चाहिये और गड्ढों में भी खाद-उर्वरकों का मिश्रण भर  देना चाहिये. 

नींबू की किस्में
स्वस्थ और अच्छी पैदावार के लिये जरूरी है कि उन्नत किस्म के बीजों का चुनाव किया जाये. कम समय में बेहतर उत्पादन देने वाली किस्मों में कागजी, कलान, सीडलेस लेमन, रंगपुर लाइन, विक्रम और प्रोमालिनी आदि की मदद से सबसे ज्यादा बागवानी की जाती है. ज्यादातर किस्मों के पौधों को बडिंग और ग्राफ्टिंग के जरिये नर्सरी में तैयार करते है. वहीं कागजी नींबू की बुवाई के लिये बीज सहित बुवाई करके पौधे की ग्राफ्टिंग की जाती है. नर्सरी में नींबू की बुवाई और खेत में रोपाई के समय बीज या जड़ों का बीजोपचार कर लेना चाहिये.

बाग की तैयारी और रोपाई
दूसरे फलों की तरह नींबू के खेत को जुताई और समतलीकरण के साथ खाद और उर्वरक डालकर तैयार किया जाता है. 

  • नींबू की रोपाई के लिये 60 सेमी. की लंबाई-चौड़ाई-ऊंचाई वाले गड्ढों की खुदाई करके उसमें धूप की तपिश से सौरीकरण करते हैं.
  • जून-जुलाई के समय इन गड्ढों में 20-25 किग्रा. गोबर की सड़ी खाद, 1 किग्रा. नीम की खली, 50-60 ग्राम दीमकनाशी रसायन, 100 ग्राम सिंगल सुपर फास्फेट का मिश्रण बनाकर तालाब की मिट्टी के
  • साथ गड्ढों  में भरा जाता है.
  • गड्ढे में पिंड़ी का आकार बनाकर पौधों की रोपाई करते, जिससे पौधों की जड़ों को खाद-उर्वरक का सही पोषण मिल सके.
  • ध्यान रखें कि ग्राफ्टिंग और बडिंग वाले पौधों को मिट्टी से थोड़ा ऊंचाई पर लगाना चाहिये.
  • खेत में पौधों की रोपाई के बाद हल्की सिंचाई का काम कर देना चाहिये.

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Lemon Farming: नींबू की फसल में नहीं होगा नुकसान, अपनायें ये खास तरीके

Gooseberry Farming: आंवला की बागवानी के लिये बेहतरीन है बारिश का मौसम, उन्नत बीजों के साथ इस तरीके से करें रोपाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फसल से कीटों को रखना है दूर, अपनाएं ये तरीका 
फसल से कीटों को रखना है दूर, अपनाएं ये तरीका 
पूसा डबल जीरो-36 में 41.82% तेल, जानें सरसों की इस नई किस्म की खासियत
पूसा डबल जीरो-36 में 41.82% तेल, जानें सरसों की इस नई किस्म की खासियत
डेयरी शुरू करने का मौका! सरकार दे रही 10 लाख रुपये तक की मदद, जानें
डेयरी शुरू करने का मौका! सरकार दे रही 10 लाख रुपये तक की मदद, जानें
गेंदा फूल की खेती पर मिलेंगे 40,000 रुपये, किसान ऐसे उठाएं फायदा
गेंदा फूल की खेती पर मिलेंगे 40,000 रुपये, किसान ऐसे उठाएं फायदा

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget