एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojana: दीवाली पर भी नहीं मिले 2,000 रुपये? अब बिना देर किए फॉलो करें ये आसान प्रोसेस

PM Kisan: किसानों की शिकायत रहती है कि बैंक खाते में 2000 रुपये नहीं पहुंच पाते. इसके पीछे तकनीकी कारण या किसानों की भूल-चूक जिम्मेदार हो सकती है. इसे दूर करने के लिए फटाफट ये 4 काम निपटा लेने चाहिये.

PM Kisan Beneficiary Status 2022: दिवाली का त्यौहार निकल चुका है और अब किसान रबी फसलों की बुवाई का काम शुरू करेंगे. इसके लिए पैसों की जरूरत तो पड़ती ही है. पीएम किसान के 2000 रुपये किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान करते हैं. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त 17 अक्टूबर को जारी कर दी गई, लेकिन कई किसानों की शिकायत रहती है कि बैंक खाते में समय पर 2000 रुपये नहीं पहुंच पाते हैं. इसके पीछे तकनीकी कारण या किसानों की भूल-चूक जिम्मेदार हो सकती है. इसे लेकर किसान चिंता ना करें, बल्कि जल्द से जल्द केवाईसी से लेकर भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन, आवेदन की जांच, लाभार्थी सूची की जांच और बैंक पासबुक को भी अपडेट करवा लें. इसके अलावा कृषि मंत्रालय द्वारा जारी  हेल्पलाइन नंबर (PM Kisan Helpline Number) पर भी फोन करके समाधान हासिल कर सकते हैं.

बैंक पासबुक अपडेट करें 

कई किसान अब भी मोबाइल बैंकिंग नहीं करते और कई बार तकनीकी परेशानियों के कारण बैंक की तरफ से रजिस्टर्ड मोबाइल पर मैसेज भी नहीं मिल पाता. ऐसी स्थिति में किसानों को अपनी बैंक की पासबुक अपडेट करवाने की सलाह दी जाती है. बैंक पासबुक अपडेट कराने से किसान जान सकते हैं कि कि पीएम किसान की 12वीं किस्त आई भी है या नहीं. यदि 2,000 रुपये मिल चुके हैं तो समय और तारीख क्या है. अगर 2,000 नहीं पहुंचे हैं तो सीएसी सेंटर पर जाकर नीचे दी गई प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं. 

इन नंबरों पर फोन घुमायें

छोटे और सीमांत किसानों के लिए 2,000 रुपये की छोटी सी धनराशि भी खेती-किसानी के कई खर्चों को निपटाने में मददगार रहती है. अगर समय पर 12वीं किस्त ट्रांसफर ना हुई हो तो किसान परेशान भी हो जाते हैं. बता दें कि किसानों की चिंता को दूर करने के लिए पीएम किसान के हेल्पलाइन नंबर जारी किए जा चुके हैं. 

पीएम किसान (Toll Free Number): 18001155266
पीएम किसान (Helpline Number): 155261
पीएम किसान (Land Line Number): 011-23381092, 23382401
पीएम किसान (New Helpline): 011-24300606, 0120-6025109

इन हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके पता लगा सकते हैं कि 12वीं किस्त बैंक खाते में भेजी गई है या नहीं. किन परेशानियों के कारण अब तक 2,000 रुपये नहीं मिल पाए. बता दें कि नंबर पर फोन करके किसान सीधा योजना के अधिकारियों से जुड़ सकते हैं और अपनी शंका समाधान पा सकते हैं. इसके अलावा पीएम किसान की ईमेल आईडी भी लांच की गई है. अपनी समस्या पीएम किसान (PM Kisan E-mail ID): pmkisan-ict@gov.in  पर लिखकर मेल भी कर सकते हैं.

ईकेवाईसी करवाएं 

कई बार खेती-किसानी में व्यस्तता के कारण किसान सबसे जरूरी काम करना तो भूल ही जाते हैं. बता दें कि पीएम किसान की 12वीं किस्त के लिए ईकेवाईसी की प्रक्रिया (PM Kisan E-KYC) को अनिवार्य कर दिया गया है. ऐसे में जिन किसानों ने ईकेवाईसी नहीं करवाई है, उन किसानों के बैंक खातों में भी 2,000 रुपये नहीं पहुंचेंगे. किसानों को हिदायत दी जा रही है कि जल्द से जल्द जान लें कि ईकेवाईसी हुई है भी या नहीं. अगर ईकेवाईसी नहीं हुई है तो बिना देरी किए ईकेवाईसी करवाएं, जिससे कि जल्द से जल्द 2,000 रुपये बैंक खाते में पहुंच सकें.

लाभार्थी सूची में चेक करें नाम 

पीएम किसान योजना में बढ़ती धोखाधड़ी की संभावनाओं के बाद केंद्र सरकार ने ईकेवाईसी और भूमि रिकॉर्ड के सत्यापन को अनिवार्य कर दिया है. इसके बाद कई किसानों को पीएम किसान लिस्ट से निकाल दिया गया है. कई बार आवेदनों में गड़बड़ी के कारण भी पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट (PM Kisan Beneficiary List 2022) में से नाम कट जाता है. ऐसे में किसान बेनिफिशियरी लिस्ट में अपनी आवेदन की स्थिति और अपनी पात्रता की जांच जरूर कर लें और आपका भी नाम कट गया है तो अब पीएम किसान के 2,000 रुपये नहीं मिल पायेंगे. ऐसे में लाभार्थियों की समस्याओं को दूर करने के लिए एक 'समग्र शिकायत निवारण तंत्र' और 'केंद्रीकृत हेल्पडेस्क' भी स्थापित की गई है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- नशीली खेती छोड़ी तो कद्दू ने बना दिया फेमस, अब अफीम के बजाय सब्जियां उगा रहे अरुणाचल प्रदेश के किसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pomegranate Farming: जैविक उत्पाद से अनार की खेती, आधी लागत में होगा दोगुना मुनाफा
जैविक उत्पाद से अनार की खेती, आधी लागत में होगा दोगुना मुनाफा
PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 24वीं किस्त से 10 लाख किसान बाहर! कहीं आपका नाम तो नहीं?
पीएम किसान की 24वीं किस्त से 10 लाख किसान बाहर! कहीं आपका नाम तो नहीं?
Agriculture Machinery: देश में कितना बड़ा है कृषि यंत्रों का कारोबार, हर साल कितनी होती है इससे कमाई?
देश में कितना बड़ा है कृषि यंत्रों का कारोबार, हर साल कितनी होती है इससे कमाई?
क्या खाली ट्रैक्टर का भी नहीं लगता टोल, क्या हैं किसानों के लिए नियम?
क्या खाली ट्रैक्टर का भी नहीं लगता टोल, क्या हैं किसानों के लिए नियम?

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget