एक्सप्लोरर

Cow Farming: सबसे ज्यादा दूध देती है गाय की ये देसी नस्ल, डेरी फार्मिंग के लिये दुनिया भर में है डिमांड

Gir Cow Farming: इसके दूध, गोबर और गौ मूत्र की काफी डिमांड रहती है. कई पशुपालक इसका घी, मूत्र और गोबर से बने इकोफ्रेंडली उत्पाद बेचकर अच्छी आमदनी कमा लेते हैं.

Best Species of Cow for Dairy Farming: दुनिया भर में दूध से बने उत्पादों (Milk Products) का काफी मांग रहती है, ऐसे में पशु पालक (Animal Husbandry) और डेरी फार्मिंग (Dairy Farming) करने वाले लोग उन नस्लों का चुनाव करते हैं, जिनसे अधिक मात्रा में दूध का उत्पादन हो सके. भारत में अधिक दूध उत्पादन (Milk Production) के लिये गाय और भैंस को पालने का चलन है, जिसमें भैंस की मुर्रा नस्ल (Murrah Buffalo) और गाय की गिर (Gir Cow) प्रजाति सबसे ज्यादा फेमस है. वैसे तो गाय की कई ऐसी किस्में है, जो दिन भर में 50 लीटर तक दूध देती हैं, लेकिन 80 लीटर तक देने का रिकॉर्ड सिर्फ गिर गाय के पास है. ऐसे में डेरी फार्मिंग करने वाले ज्यादातर पशु पालकों के लिये गिर गाय (Gir Cow Farming) की पहली पसंद बन चुकी है. 

गिर गाय की खासियत (Specialities of Gir Cow)
गुजरात के गिर जंगलों से ताल्लुक रखने वाली गिर गाय को कई नामों से जानते हैं. कुछ सालों पहले ये गाय गुमनामी में जी रही थी, लेकिन इसकी अहमियत पहचानकर गिर गाय के संरक्षण का काम किया जा रहा है. गुजरात के सौराष्ट्र, राजकोट, जूनागढ़, सोमनाथ, भावनगर और अमरेली जिलों में बड़ी संख्या में गिर गाय पालन किया जाता है. अब धीरे-धीरे राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पशु पालकों के बीच भी गिर गाय फेमस हो रही है.


Cow Farming: सबसे ज्यादा दूध देती है गाय की ये देसी नस्ल, डेरी फार्मिंग के लिये दुनिया भर में है डिमांड

  • गिर गाय को अच्छी कद-काठी वाली मजबूत गाय के तौर पर जानते हैं, जिसमें बीमारियों से लड़ने की अद्भुत क्षमता होती है.
  • भारत के अर्ध-शुष्क जलवायु वाले इलाकों में गिर गाय से बेहद कम खर्च में बंपर मुनाफा ले सकते हैं.
  • गिर गाय के दूध, गोबर और गौ मूत्र की बाजार में काफी मांग होती है, कई पशु पालक इसका घी, मूत्र और गोबर से इको फ्रेंडली उत्पाद बनाकर बाजार में बेचते हैं.
  • रिपोर्ट्स की मानें तो गिर गाय से दिन भर में 50-80 लीटर तक दूध का उत्पादन मिल जाता है, जो पूरी तरह इस गाय के पोषण आहार पर निर्भर करता है.

गिर गाय की पहचान

  • गिर गाय को पहचानना बेहद आसान है, ये गाय लाल रंग, बड़ा माथा और लंबे कान वाली होती है. 
  • इसके लंबे और घुमावदार सींग और पीट पर छोटा सा-कूबड़ इसकी पहचान को और भी साफ बनाते हैं.
  • गिर गाय का जीवन काल 12-15 साल का होता है और इस दौरान ये 6-12 बछड़ों को जन्म देती हैं.
  • 400-500 किग्रा. वजन वाली गिर गाय की खुराक भी अच्छी होती है. बेहतर दूध उत्पादन के लिये इसे हरा चारा खिलाने की सलाह दी जाती है.

Cow Farming: सबसे ज्यादा दूध देती है गाय की ये देसी नस्ल, डेरी फार्मिंग के लिये दुनिया भर में है डिमांड

गिर गाय का पशु आहार (Nutritious Feed for Gir Cow) 
किसी भी गाय से बेहतर स्वास्थ्य और अच्छी क्वालिटी का दूध (Quality Milk Production)की उम्मीद तभी की जा सकती है, जब उसे अच्छी मात्रा में संतुलित आहार (Balanced Feed) दिया जाये. ये मापदंड डेरी फार्मिंग(Dairy Farming)  से जुड़े हर पशु के ऊपर लागू होते हैं. ऐसे में सबसे ज्यादा दूध देने वाली गिर गाय को भी संतुलित पशु आहार खिलाने की कवायद की जाती है.

  • गिर गाय के लिये 100 किलोग्राम पशु आहार (Animal Fodder) पहले से ही बनाकर रख लिया जाता है.
  • इसमें 10 किग्रा. बिनौला खली, 25 किग्रा. चना और मूंग की दाल का पाउडर, 40 किग्रा गेहूं और मक्का का दलिया, 22 किग्रा. सोयाबीन की दाल का पाउडर, 2 किग्रा दूसरे जरूरी खनिजों के साथ 1किग्रा नमक का प्रयोग किया जाता है.
  • इन सभी चीजों से बने पशु आहार में से रोजाना एक से डेढ़ किग्रा. आहार गिर गाय को चारे (Green Feed) में मिलाकर खिलाना चाहिये.
  • गिर गाय की सेहत और दूध उत्पादन (Milk Production) में सुधार के लिये 400 ग्राम बाटा प्रति लीटर देने की सलाह भी दी जाती है.

Cow Farming: सबसे ज्यादा दूध देती है गाय की ये देसी नस्ल, डेरी फार्मिंग के लिये दुनिया भर में है डिमांड

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Indian Cow Farming: मुनाफे का सौदा है देसी गाय पालन, यहां जान लें शुरुआती खर्च का हिसाब-किताब

Animal Feed Special: दूध के क्वालिटी उत्पादन के लिये पशुओं को खिलायें संतुलित आहार, यहां जानें पशु आहार बनाने का तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Sheep Wool  Farming: भेड़ से ऊन निकालकर कितना पैसा कमा सकते हैं किसान, जानें महीने की कमाई?
भेड़ से ऊन निकालकर कितना पैसा कमा सकते हैं किसान, जानें महीने की कमाई?
कर्ज माफी के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत? किसानों के काम की खबर
कर्ज माफी के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत? किसानों के काम की खबर
Tulsi Plant Care Tips:किन वजहों से जल्दी सूख जाता है घर में लगा तुलसी का पौधा?
किन वजहों से जल्दी सूख जाता है घर में लगा तुलसी का पौधा?
Fenugreek Leaves At Home: घर के गमले में कैसे उगाएं मैथी? ये है सबसे आसान तरीका
घर के गमले में कैसे उगाएं मैथी? ये है सबसे आसान तरीका

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget