एक्सप्लोरर

Kitchen Garden Tips: घर पर कैसे उगा सकते हैं मखाने? आज जान लें बेहद आसान तरीका

Kitchen Garden Tips: अब मखाने उगाना मुश्किल नहीं बस एक टब, थोड़ी मिट्टी और थोड़ा धैर्य चाहिए. अपनी छत या बालकनी को छोटा-सा मखाना फार्म बनाइए और हेल्दी स्नैक्स खुद उगाइए.

आजकल हर कोई हेल्दी स्नैक्स की तलाश में रहता है कुछ ऐसा जो स्वादिष्ट भी हो और शरीर के लिए फायदेमंद भी. ऐसे में मखाना, यानी फॉक्स नट्स, हर घर की पसंद बन चुका है. यह व्रत में खाया जाता है, फिटनेस डाइट में शामिल होता है और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए फायदेमंद है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मखाने आप घर पर ही उगा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे...

मखाने असल में कमल के बीज (Lotus Seeds) होते हैं. इन्हें सुखाकर और भूनकर खाने लायक बनाया जाता है. भारत में इनकी खेती मुख्य रूप से बिहार, असम और मणिपुर जैसे इलाकों में होती है, लेकिन अब शहरों में लोग टब फार्मिंग या बालकनी खेती के जरिए भी इसे उगा रहे हैं.

घर पर मखाना उगाने के लिए जरूरी चीजें

मखाना उगाने के लिए बहुत कम सामान की जरूरत होती है. आपको चाहिए एक बड़ा टब या प्लास्टिक का ड्रम, थोड़ी चिकनी मिट्टी (जो गाद जैसी हो), कुछ मखाने के बीज, और पर्याप्त धूप व पानी. सबसे पहले टब के नीचे 2-3 इंच मिट्टी डालें और उसमें थोड़ा जैविक खाद या गोबर की खाद मिला दें. फिर उसमें धीरे-धीरे पानी डालें ताकि मिट्टी पूरी तरह भीग जाए.

बीज तैयार करने का तरीका

मखाने के बीजों को बोने से पहले 2 से 3 दिन तक पानी में भिगोकर रखें. इससे बीज मुलायम होकर अंकुरित होने लगते हैं. अगर आप चाहते हैं कि बीज जल्दी उगें, तो उनकी बाहरी परत को हल्के से खुरच दें और फिर पानी में डालें. भिगोने के बाद इन बीजों को उस टब में डाल दें जहां आपने मिट्टी और पानी तैयार किया है.

देखभाल का सही तरीका

करीब 7 से 10 दिनों में बीज अंकुरित होकर छोटे पौधों के रूप में दिखने लगेंगे. जैसे-जैसे पौधे बढ़ते जाएं, टब में पानी का स्तर थोड़ा-थोड़ा बढ़ाते रहें करीब 10 से 12 इंच तक. हर 15 दिन में थोड़ी जैविक खाद डालें ताकि पौधों को पोषण मिलता रहे.

कब आएंगे मखाने?

करीब तीन से चार महीने बाद पौधों में फूल आने लगते हैं. यही फूल आगे चलकर फल बनते हैं, जिनके अंदर होते हैं मखाने. जब ये फल सूखने लगें, तो इन्हें निकालकर धूप में सुखा लें. सूखे फलों के अंदर जो सफेद दाने होते हैं, वही मखाने हैं.

यह भी पढ़ें: किचन गार्डन में उगाने है लाल रसीले टमाटर तो आज ही करें ये काम, यहां है बेहद आसान तरीका

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय, जानें किन किसानों के खातों में ही आएंगे 2000 रुपये
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय, जानें किन किसानों के खातों में ही आएंगे 2000 रुपये
घर की बालकनी में उगाएं लाल-लाल चुकंदर, जानें आसान तरीका
घर की बालकनी में उगाएं लाल-लाल चुकंदर, जानें आसान तरीका
PM Kisan Installment: कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? जानें कैसे चेक कर पाएंगे स्टेटस
कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? जानें कैसे चेक कर पाएंगे स्टेटस
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट संकट पर एक्शन में भारत सरकार, अमित शाह की अध्यक्षता में बनाई कमेटी, जानें क्या करेगी
मिडिल ईस्ट संकट पर एक्शन में भारत सरकार, अमित शाह की अध्यक्षता में बनाई कमेटी, जानें क्या करेगी
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को बताया कृष्ण, बोलीं- 'जिस तरह से…'
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को क्यों बताया कृष्ण? जानें
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
ग्रुप या फैमिली के साथ कर रहे सफर तो तुरंत पढ़ लें ये नियम, रेलवे ने किया बड़ा बदलाव
ग्रुप या फैमिली के साथ कर रहे सफर तो तुरंत पढ़ लें ये नियम, रेलवे ने किया बड़ा बदलाव
Liver Cancer Symptoms:आंखों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना लिवर में हो जाएगा कैंसर
आंखों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना लिवर में हो जाएगा कैंसर
Embed widget