एक्सप्लोरर

Success Story: कर्नाटक की पिता-पुत्री की जोड़ी ने कर दिखाया कमाल, 1300 प्रजातियां उगाकर फार्म को बनाया 'फल प्रेमियों का स्वर्ग'

Horticulture: कॉमर्स र्गेजुएट राजेंद्र हिंदुमाने की दोनों बेटियां भी इस सफर में जुड़ गई है, जो अब अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के लिये विदेशी फलों की किस्मों के संग्रहण में दिलचस्पी ले रही है.

Foreign Fruit Cultivation: 'कभी-कभी इंसान के शौक ही, जिंदगी में कुछ बड़ा करने की प्रेरणा देते हैं. ये वाक्य कर्नाटक के बागवानी किसान राजेंद्र हिंदुमाने (Karnataka Farmer Rajendra Hindumane) पर, जिन्होंने दुर्लभ प्रजाति की जड़ी-बूटियां (Herbal Farming) और फलों की किस्मों (Fruit Varieties) को इकट्ठा करने के शौक से एक अनोखा फूड फॉरेस्ट (Food Forest) बना लिया है. इनके बाग में फलों की देसी प्रजातियों से ज्यादा वियतनाम, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, ब्राजील, थाईलैंड, जापान, हवाई के फलों की विदेशी किस्मों का भंडार भरा पड़ा है.

राजेंद्र हिंदुमाने भी अपने इस अनोखे बाग को खूब हरा-भरा और सहेज-समेट कर रखते हैं. इस सफर पर कॉमर्स र्गेजुएट राजेंद्र हिंदुमाने की दोनों बेटियां भी जुड़ गई है, जो पेशे सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और अब अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के लिये विदेशी फलों को इकट्ठा करने में दिलचस्पी ले रही है. 

नुकसान के बाद की डबल मेहनत
राजेंद्र हिंदुमाने बताते हैं कि विदेशी और दुर्लभ किस्म के पौधों, अंकुर या बीजों को सबसे पहले पॉलीहाउस में रखा जाता है और खेतों में लगाने से पहले कई महीनों या कुछ मौसमों तक इनकी देखभाल और निगरानी की जाती है. शुरुआत में तो मिट्टी और जलवायु बदलने के कारण कई पौधे नष्ट हो गये थे, लेकिन खेती की विभिन्न जानकारियां इकट्ठा करके, विशेषज्ञों से सलाह-मशवरा करके और खेती की नई तकनीकों से सफर को जारी रखा. इन बीच राजेंद्र हिदुमाने ने अपने फूड फॉरेस्ट की दुर्लभ प्रजातियों के बेहतर विकास और देखभाल के लिये पौधों के बॉटेनिकल नाम, स्थानीय नाम, हैबिटैट, फूल और फलने के मौसम, उनके औषधीय गुण, विशिष्टताओं आदि की सूची बनाई. 

आसान नहीं है देखभाल
दुर्लभ पौधों की खेती को लेकर राजेंद्र हिंदुमाने बताते हैं कि पॉलीहाउस में पौधों की क्वारंटीन प्रक्रियाओं को थोड़ा आसान रखना चाहिये. पौधों की देसी किस्मों को थोड़ी छूट देनी चाहिये, क्योंकि उन्हें पहले ही देश में उगाया जा रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि पश्चिम घाट के बीच ऐसी दुर्लभ प्रजातियों की खेती और देखभाल करना आसान काम नहीं होता. यहां किसानों को बंदर, मालाबार गिलहरी, गौर, हॉर्नबिल, साही, जंगली सूअर, जैसे जंगली जानवर का खतरा मंडराता रहता है. राजेंद्र हिंदुमाने बताते हैं कि शुरुआत में इन चुनौतियों के कारण फसल में 25 प्रतिशत तक नुकसान झेलना पड़ा, लेकिन आज हम सभी ने साथ में रहना सीख लिया है. 

अनोखे फूड फॉरेस्ट की दुर्लभ प्रजातियां
आज दक्षिण कन्नड स्थित सुपारी के ताड़ से घिरे इनके खेत-खलिहानों में फल, मसाले, औषधीय जड़ी-बूटियाँ और कुछ दुर्लभ जंगली पौधों की 1300 प्रजातियां मौजूद हैं. राजेंद्र हिदुमाने ने अपने फलों के फूड फॉरेस्ट और जड़ी-बूटियों के हर्ब गार्डन में कई अनोखी किस्में जोड़ी है. बात करें फलों की तो आम की 65, केला की 40, शरीफा की 30, कटहल की 150, चीकू की 20, चेरी की 20, रामबूटन की 15, एवोकैडो की 18, सेब की 23, अनानास की 4, कॉफ़ी की 4, बांस की 20, जायफल की 5 और कुछ अमरूद और काजू के पौधे भी शामिल है.

राजेंद्र हिंदुमाने सिर्फ किस्मों को इकट्ठा ही नहीं करते, बल्कि कॉफ़ी, कोको, दालचीनी, वेनिला, काली मिर्च, अदरक, लौंग, हल्दी और जायफल आदि फसलों की जैसी व्यावसायिक खेती भी करते है, जिससे उन्हें काफी अच्छी आमदनी हो रही है.

फूड फॉरेस्ट की फेमस किस्में
वैसे तो राजेंद्र हिदुमाने ने अपने खेत-खलिहानों में एक से बढ़कर अनेक प्रजातियों का संग्रह किया है, लेकिन मलेनाडु क्षेत्र के अचार वाले आम की एक खास किस्म से काफी कमाई होती है. ये किस्म अप्पेमिडी है, जिससे करीब 150 किलो का अचार बनाकर बेचा जाता है. उन्होंने बताया कि दूसरी किस्मों के मुकाबले अप्पेमिडी आम (Appemidi Mango Farming) की 60 किस्मों का संग्रह किया है, जिसके अचार की सेल्फ लाइफ करीब छह साल तक होती है.

इनके बाग से निकले केले और कटहल की अनोखी किस्में भी काफी धूम मचा रही हैं. राजेंद्र हिंदुमाने (Karnataka Farmer Rajendra Hindumane) बताते हैं कि फूड फॉरेस्ट के ताजा फलों का सेवन करके उनके परिवार की सुबह तरोजाता और पूरा दिन एनर्जी से भरपूर हो जाता है. उनकी बेटियां इस फूड फॉरेस्ट (Food Forest of Karnataka) को 'फल प्रेमियों का स्वर्ग' (Paradise for Fruit Lovers) कहती हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

10,000 किसानों के लिये गेम चेंजर बनी जैविक खेती, आंध्र प्रदेश में बदली 'फार्मिंग की तस्वीर'

Honey Farming: लाखों मधुमक्खी पालकों की जिंदगी संवार रहा है मधुक्रांति पोर्टल, दुनियाभर में फेमस हो रहे हैं इनके हनी प्रॉडक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश के बाद सख्त हो गई मिट्टी की ऊपरी परत? किसान करें ये काम
बारिश के बाद सख्त हो गई मिट्टी की ऊपरी परत? किसान करें ये काम
Vegetables After Monsoon Farming : बरसात खत्म होते ही खेत में लगाएं ये सब्जियां, जमकर होगा मुनाफा
बरसात खत्म होते ही खेत में लगाएं ये सब्जियां, जमकर होगा मुनाफा
Kitchen Garden Tips: किचन गार्डन में उगाएं चेरी टोमैटो, जान लें खेती का तरीका
किचन गार्डन में उगाएं चेरी टोमैटो, जान लें खेती का तरीका
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget