एक्सप्लोरर

Oil Meal Export: इन 3 देशों में बढ़ गया तिलहन की खली का निर्यात, कुल ऑइल मील के एक्सपोर्ट में 38% की ग्रोथ दर्ज

Oil Cake Export: ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 2022-23 में अप्रैल-अक्टूबर तक तेल की खली का निर्यात 38.45 प्रतिशत से बढ़कर 19.84 लाख टन पर पहुंच गया है.ऑइल मील एक्सपोर्ट के बारे में विस्तार से जानें.

Rapeseed Export: भारत को तिलहन के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है. इस बीच दूसरे देशों को तेल की खली का निर्यात बड़े पैमाने पर किया जा रहा है. वहीं देश से तिलहनी फसल तोरिया का निर्यात भी बढ़ गया है. हाल ही में जारी आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष 2022 में अप्रैल से अक्टूबर के बीच तेल की खली का निर्यात 38.45 प्रतिशत से बढ़कर 19.84 लाख टन पर पहुंच गया है.

बता दें कि भारत के साथ-साथ दूसरे देशों में भी तेल की खली का इस्तेमाल पशु आहार (Animal Feed) के तौर पर किया जाता है. वहीं तेल उद्योग के प्रमुख संगठन सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEA) की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि तेल की खली के निर्यात में ग्रोथ के लिए रैपसीड खली यानी तोरिया की बढ़ती मांग और विदेशी निर्यात (Rapeseed Export) ही प्रमुख वजह है.

बढ़ गई तोरिया की खली की डिमांड
आकड़ों की मानें तो पिछले साल देश ने करीब 14.33 लाख टन तेल की खली का निर्यात किया था. इस साल के निर्यात पर एसईए ने बताया कि अप्रैल-अक्टूबर 2022 के बीच कुल खली निर्यात में से रैपसीड यानी तोरिया की खली का निर्यात दोगुना हो गया. यह पिछले साल 6.58 लाख टन तक ही सीमित था, लेकिन इस साल 13.41 लाख टन निर्यात रिकॉर्ड हुआ है. एसईए की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अच्छे उत्पादन और पेराई के चलते ही इस जिंस की उपलब्धता बढ़ गई  है, जिससे रैपसीड मील के निर्यात में भी तेजी रिकॉर्ड हुई है.

इन देशों को हुआ निर्यात
भारत से तेल की खली मंगवाने वाले प्रमुख देशों में दक्षिण कोरिया, वियतनाम, थाइलैंड, बांग्लादेश और ताइवान का नाम शामिल है. इस समय देश को 295 डॉलर प्रति टन एफओबी (बोर्ड पर माल ढुलाई) के आधार पर रैपसीड मील के बड़े आपूर्ति कर्ता के तौर पर देखा जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रैपसीड मील हैम्बर्ग का मिल पर भाव 363 डॉलर प्रति टन है. चालू वित्त वर्ष में मूंगफली की खली का निर्यात भी बढ़ा है. अप्रैल से लेकर अक्टूबर तक के आंकड़े बताते हैं कि मूंगफली की खली का निर्यात बढ़कर 9,632 टन तक पहुंच गया है, जबकि पिछले साल देश से 1,390 टन तक एक्सपोर्ट ही दर्ज किया गया था.

इन तिलहनों का घटना निर्यात
देश ने बेशक तोरिया और मूंगफली की ऑइल मील के अच्छे ग्राहक बना लिए हों, लेकिन देश से कुछ तिलहन खलियों का निर्यात कम भी हुआ है. चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अक्टूबर के बीच सोयाबीन खली का निर्यात 1.62 लाख टन तक ही सीमित रह गया है, जबकि पिछले साल देश से 1.76 लाख टन सोयाबीन मील का निर्यात हुआ, जिसमें इस साल गिरावट दर्ज हुई है. चावल छिलका खली का निर्यात पहले भी घटकर 2.81 लाख टन रह गया है, जो पहले  4.01 लाख टन था. वहीं. अरंडी खली के निर्यात में भी गिरावट दर्ज हुई है. पिछले साल 1.96 लाख टन अरंडी खली का निर्यात हुआ था, जो इस साल 1.89 लाख टन तक सीमित हो गया है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- फर्टिलाइजर की कमी पर मंत्रालय ने कहा- रबी सीजन की खेती के लिए मौजूद है स्टॉक, कोई कमी नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
1 खेत में उगाएं 5 फसलें, मिश्रित खेती से पाएं 365 दिन कमाई
1 खेत में उगाएं 5 फसलें, मिश्रित खेती से पाएं 365 दिन कमाई
फसल बीमा योजना का पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक
फसल बीमा योजना का पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक
DAP खाद नकली तो नहीं? खरीदते समय जरूर करें ये चेक
DAP खाद नकली तो नहीं? खरीदते समय जरूर करें ये चेक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget