एक्सप्लोरर

Coffee Export: भारत ने कॉफी बेचकर कमा लिए 3,700 करोड़, देखते ही देखते डबल हो गई डिमांड, कैसे हुआ ये चमत्कार

Indian Coffee Export: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि अप्रैल-अक्टूबर 2022 तक इंडियन कॉफी एक्सपोर्ट में 2 गुना ग्रोथ दर्ज की गई है. ये 1, 853 करोड़ से बढ़कर 3,709 करोड़ पहुंच गया है.

Agri Export: अभी तक दुनिया की जुबान पर भारतीय चाय का चस्का चढ़ा ही था, कि अब विदेशी इंडियन कॉफी के भी दीवाने होते जा रहे हैं. भारत का कॉफी व्यापार करीब 50 देशों तक फैला है, जहां भारत के कुल उत्पादन की 70% कॉफी निर्यात की जाती है. भारत में रोबस्टा, अरेबिका और ग्रीन कॉफी का प्रोडक्शन हो रहा है, लेकिन विदेशी यहां की एंटी-एसिडिक रोबस्टा कॉफी को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. हमारी ग्रीन कॉफी और इंसटेंट कॉफी भी दुनियाभर में पसंद की जा रही है. एक अनुमान के मुताबिक, दुनिया में कॉफी का बाजार 466 करोड़ का है और भारत इसके प्रमुख उत्पादक और निर्यातकों में शामिल है. साल 2022-23 तक के आंकड़े बताते हैं कि पिछले 8 साल में कॉफी का एक्सपोर्ट दो गुना हो गया है. सेंट्रल कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल ने एक ट्वीट करके यह जानकारी दी है.

डबल हो गया कॉफी निर्यात
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक ट्वीट करके कॉफी निर्यात में ग्रोथ की जानकारी दी और बताया कि साल 2013 के मुकाबले 2022 तक कॉफी के निर्यात में दोगुना बढ़त दर्ज की गई है. साल 2013-14 तक भारतीय कॉफी का विदेशी कारोबार 1,852 करोड़ का था, जबकि ये 2021-22 में बढ़कर 3,709 करोड़ तक पहुंच गया है. 

पिछले साल 42% उछाल
भारतीय कॉफी के पिछले साल हुए विदेशी निर्यात पर नजर डालें तो पता चलता है कि साल 2021-22 तक 42% बढ़ोतरी के साथ निर्यात 1.04 बिलियन  डॉलर से भी अधिक हुआ. इस मामले  में द फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन (FAO) के आंकड़ों से पता चला है कि भारत कॉफी का आठवां सबसे बड़ा निर्यात है, जहां हर साल मार्च से लेकर जून तक बड़ी मात्रा में कॉफी का निर्यात होता है.  

इन देशों को हो रहा सप्लाई
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय कॉफी का निर्यात करीब 50 देशों में हो रहा है. इनमें इटली, जर्मनी, बेल्जियम और रूस को प्रमुक ग्राहक के तौर पर देखा जाता है, जो 45% कॉफी का आयात कर रहे हैं. अकेले इटली में 20% कॉफी निर्यात हो रही है. आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत की रोबस्टा कॉफी को यूरोपीय देशों में और अरेबिका कॉफी को खाड़ी और अरब देशों में ज्यादा पसंद किया जा रहा है. वहीं भारत के कंपटीशन में लिबिया, पोलैंड, जॉर्डन, मलेशिया, अमेरिका, स्लोवेनिया और ऑस्ट्रेलिया का नाम शामिल है.

भारत के प्रमुख कॉफी उत्पादक राज्य
पिछले 8 साल के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कुल उत्पादित कॉफी का 71% कर्नाटक, 21% केरल, 5% तमिलनाडु से आ रहा है. इन राज्यों में सिर्फ कॉफी का उत्पादन ही नहीं, बल्कि प्रोसेसिंग भी की जा रही  है. फिर दूसरे देशों को भी मांग के अनुसार रॉ कॉफी या प्रोसेस्ड कॉफी का एक्सपोर्ट किया जाता है. अब जल्द ही भारत के प्रमुख कॉफी उत्पादक राज्यों में आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और पूर्वोत्तर राज्यों का नाम भी जुड़ने जा रहा  है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: मूंग-मसूर की बुवाई के लिए गन्ना किसानों को मिल रही 50% सब्सिडी, प्रति एकड़ 1,000 रुपये देगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goat  Dairy Business: बकरी के दूध का करें बिजनेस, जानें किस नस्ल की बकरी देती है सबसे ज्यादा दूध?
बकरी के दूध का करें बिजनेस, जानें किस नस्ल की बकरी देती है सबसे ज्यादा दूध?
Green Peas At Home: घर पर कैसे उगा सकते हैं हरी मटर? जान लें तरीका
घर पर कैसे उगा सकते हैं हरी मटर? जान लें तरीका
Krishi Helpline Number: खाद नहीं मिल रही, इस नंबर पर कॉल करें यूपी के किसान
खाद नहीं मिल रही, इस नंबर पर कॉल करें यूपी के किसान
शुरू करें अपना कृषि यूट्यूब चैनल, ऐसे होगी लाखों की कमाई
शुरू करें अपना कृषि यूट्यूब चैनल, ऐसे होगी लाखों की कमाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget