एक्सप्लोरर

Huckleberry Gold Potato: इस बैंगनी आलू के तो विदेशी भी है दीवाने...तेजी से बढ़ रही डिमांड, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Potato Cultivation:अंतर्राष्ट्रीय बाजार में देसी आलू का कंपटीशन हकलबेरी गोल्ड पटैटो आ गया है, जिसकी कीमत 1200 से 1300 रुपये प्रति किलोग्राम बताई जा रही है. यहां जानिए इसकी डिमांड बढ़ाने वाली खूबियां.

Potato Farming: सर्दी हो या गर्मी, हर सीजन में अंडे से ज्यादा आलू का सेवन किया जाता है. ये एक सदाबहार सब्जी है, जो हर डिश के साथ खाई जा सकती है. भारत में ये लोगों की पसंदीदा सब्जी है, जिसकी हमेशा मांग रहती है. वैसे तो लोग आलू को साधारण ही समझते है, लेकिन इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स आपको हेल्दी रखने में बड़ा रोल अदा करते हैं. पूरी दुनिया में आलू की सैंकड़ों वैरायटी पाई जाती हैं.

भारत का देसी आलू भी उन्हीं भी शामिल है, जिसकी मांग अमेरिका, यूरोप जैसे बड़े-बड़े देशों में है, लेकिन आज हम आपको हकलबेरी गोल्ड पोटैटो के बारे में बताएंगे, जो 1200 से 1300 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकता है, लेकिन इसके अनोखे रंग और फायदों के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस आलू की मांग बढ़ती जा रही है. 

क्यों खास है ये आलू
हकलबेरी गोल्ड पोटैटो का आकर्षण इसके बैंगनी रंग से ज्यादा बढ़ता है. इसके अंदर पीले रंग का गूदा युकोन गोल्ड आलू जैसा ही है, जिसे पीला सोना भी कहते हैं. इस आलू में एंटी ऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं, लेकिन युकोन गोल्ड के मुकाबले सुक्रोज और विटामिन सी मात्रा कुछ कम होती है.

साधारण आलू की तुलना में हकलबेरी आलू का वजन भी कुछ कम होता है. यह एक हाइब्रिड वैरायटी है, जिसमें अब लोगों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
हकलबेरी गोल्डन आलू पर हुई एक रिसर्च में पाया गया है कि इसमें  ग्लाइसेमिक इंडेक्स तो कम होता ही है, साथ ही इसे खाने से स्टार्च वाले फूड प्रोडक्ट्स की तरह ब्लड शुगर नहीं बढ़ता, इसलिए हकलबेरी गोल्डन आलू को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी बताया जाता है.

इस आलू का स्वाद साधारण आलू की तरह नहीं होता, बल्कि कुछ मक्खन की तरह सॉफ्ट और शुगर फ्री होता है. तभी तो अब विदेश में लोग हकलबेरी गोल्डन आलू को चीनी के विकल्प के तौर पर ब्रेक फास्ट, लंच और डिनर में फ्राई और रोस्ट करके खा रहे हैं.

क्या हैं इसके फायदे
भारत में खाए जाने वाले साधारण आलू में कई पोषक तत्व और मिनरल्स पाए जाते हैं. देसी आलू में विटामिन सी, बी कॉम्पलेक्स, आयरन, कैल्शियम, मैंगनीज, फास्फोरस आदि की भरपूर मात्रा होती है, लेकिन हकलबेरी आलू में सुक्रोज और विटामिन सी न्यूट्रिएंस कुछ कम और युकोन गोल्ड ज्यादा होता है.

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ये बैंगनी आलू के साथ-साथ बैंगनी बेरी और बैंगनी पत्ता गोभी में भी कुछ खास न्यूट्रिएंट्स होते हैं. इस वैरायटी में आर्टिफिशियल कलर नहीं है, बल्कि ये पूरी तरह से नेचुरल है, जिसके सेवन से डायबिटीज और कैंसर का खतरा कम होता है.

इसे ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है.अमेरिका में इसकी खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. आलू की हकलबेरी गोल्डन एक रोग प्रतिरोधी वैरायटी है. इसकी फसल में कई रोगों का खतरा नहीं रहता.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- यूंही फेमस नहीं है लद्दाख की 'रक्तसे कारपो' खुबानी, इन खूबियों ने दिलाया इसे Geographical Indication Tag

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टमाटर की ये 5 किस्में कराएगी बंपर कमाई, हर सीजन में मिलेगी रिकॉर्ड तोड़ पैदावार
टमाटर की ये 5 किस्में कराएगी बंपर कमाई, हर सीजन में मिलेगी रिकॉर्ड तोड़ पैदावार
भीषण गर्मी में भी चिल्ड रहेंगी सब्जियां, गांव में ऐसे बनाएं देसी फ्रिज
भीषण गर्मी में भी चिल्ड रहेंगी सब्जियां, गांव में ऐसे बनाएं देसी फ्रिज
Tips For Grass Maintenance: मशीन नहीं, अब भेड़ों से कटती है घास! फॉक्सवैगन के इस अनोखे तरीके ने सबको चौंकाया
मशीन नहीं, अब भेड़ों से कटती है घास! फॉक्सवैगन के इस अनोखे तरीके ने सबको चौंकाया
सावन में बालकनी के लिए वरदान हैं ये 5 पौधे, इन्हें लगाते ही आसपास नहीं फटकतीं बीमारियां
सावन में बालकनी के लिए वरदान हैं ये 5 पौधे, इन्हें लगाते ही आसपास नहीं फटकतीं बीमारियां

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget