एक्सप्लोरर

जानिए घर में कैसे लगा सकते हैं बादाम के पेड़, हर साल कमाएंगे मोटा मुनाफा

बादाम के पेड़ के साथ सबसे अच्छी बात ये है कि इसके पेड़ लगा कर आप 50 वर्षों तक मुनाफा कमा सकते हैं. यानी ये पेड़ लगभग 50 वर्षों तक फल देते हैं.

ड्राई फ्रूट्स की मांग पूरी दुनिया में हमेशा रहती है. लेकिन भारत में खासतौर से इसकी डिमांड ज्यादा होती है. यहां ड्राई फ्रूट्स से मिठाइयां भी बनती हैं और इसका इस्तेमाल शादी विवाह में भी होता है. हालांकि, आज हम बात बादाम की कर रहे हैं जिसकी डिमांड ड्राई फ्रूट्स में सबसे ज्यादा होती है. दरअसल, ऐसा माना जाता है कि बादाम खाने से दिमाग तेज होता है, इसलिए बच्चों को भी शुरू से ही बादाम खिलाए जाते हैं. लेकिन बादाम इतने महंगे होते हैं कि इन्हें सब नहीं खा सकते. खासतौर से किसान वर्ग से तो ये आज भी दूर है. इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की आप अपने घर में बादाम का पेड़ कैसे लगा सकते हैं.

घर में कैसे लगाएं बादाम के पेड़

अगर आप गांव में रहते हैं और अपने घर के बाहर या फिर गार्डेन में बादाम का पेड़ लगाना चाहते हैं तो बड़े आराम से लगा सकते हैं. बस इसके लिए आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा. दरअसल, बादाम का पेड़ लगाने के लिए सबसे पहले तापमान का ख्याल रखना होता है. अगर आप चाहते हैं कि आपका बादाम का पेड़ जल्दी से बड़ा हो जाए तो कोशिश करें कि इसके आसपास का तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस ही रहे. इसके साथ ही जब इसके पौधे को आप लगाएं तो ध्यान रखें कि जहां इसे लगा रहे हों वहां कि मिट्टी को कम से कम तीन से चार बार अच्छी तरह से गोड़ (जुताई) लें. पौधा लगाने के बाद इसमें ढेर सारा पानी ना डालें, कोशिश करें की कम कम पानी ही इसमें डाला जाए. इस बात का खास ध्यान रखें कि शुरू के कुछ महीनों तक पौधे पर सीधे तौर पर धूप पूरे दिन ना पड़े. अगर ऐसा हुआ तो पौधा मुरझा जाएगा.

भारत में इस वक्त कहां कहां हो रही है बादाम की खेती?

बादाम ऐसे देखा जाए तो ठंडे प्रदेश की खेती है. ये भारत में कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और तिब्बत के आसपास ही मुख्य रूप से उगाई जाती है. हालांकि, इसकी बढ़ती डिमांड को देखते हुए अब यूपी बिहार के लोग भी इसके पेड़ अपने यहां लगाने लगे हैं. 

एक बार पौधा लगा कर 50 वर्षों तक कमाइए मुनाफा?

बादाम के पेड़ के साथ सबसे अच्छी बात ये है कि इसके पेड़ लगा कर आप 50 वर्षों तक मुनाफा कमा सकते हैं. यानी ये पेड़ लगभग 50 वर्षों तक फल देते हैं. बाजार में इस वक्त आपको मामरा, केलिफोर्निया और अमेरिकन किस्म के बादाम मिलेंगे. इनमें उत्पादन के हिसाब से देखें तो केलिफोर्निया बादाम सबसे बेहतर होते हैं. इनके एक पेड़ से आपको कई किलो बादाम मिल जाएंगे.

ये भी पढ़ें: गाय-भैंसों को म्यूजिक सुनाइए... ज्यादा दूध पाइए! कहावत नहीं सच्ची है ये बात, रिसर्च में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम खर्चे में चाहिए तिल की रिकॉर्डतोड़ पैदावार? तो अपने खेत में आजमाएं ये टॉप 4 वैरायटी
कम खर्चे में चाहिए तिल की रिकॉर्डतोड़ पैदावार? तो अपने खेत में आजमाएं ये टॉप 4 वैरायटी
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
गन्ना किसानों को ट्रैक्टर पर सब्सिडी देगी सरकार, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ?
गन्ना किसानों को ट्रैक्टर पर सब्सिडी देगी सरकार, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ?
भारत में कहां होता है सबसे ज्यादा अल्फांसो मैंगो, क्या अपने फार्म हाउस में भी कर सकते हैं इसकी खेती?
भारत में कहां होता है सबसे ज्यादा अल्फांसो मैंगो, क्या अपने फार्म हाउस में भी कर सकते हैं इसकी खेती?

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
Embed widget